एशिया

थाईलैंड गुफा: बच्चों और कोच को अगले सप्ताह मिलेगी अस्पताल से छुट्टी

पिछले दिनों दुनिया के सबसे बड़े रेस्क्यू ऑपरेशन के जरिए बाहर आए बच्चों का पहला वीडियो सामने आया ।
2 min read
• •
Updated: 14 Jul 2018, 8:23 PM IST
thiland
थाईलैंड : गुफा से निकले बच्चों और कोच को अगले सप्ताह मिलेगी अस्पताल से छुट्टी

बैंकाक: उत्तरी थाईलैंड के एक गुफा में दो हफ्ते तक फंसे रहे और उसके बाद सुरक्षित बाहर निकाले गए 12 बच्चे और उसके कोच को अगले हफ्ते अस्पताल से छुट्टी दी जाएगी। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। समाचार एजेंसी एफे की रपट के अनुसार, स्वास्थ्य मंत्री पियासकोल सकोल्साटायादोर्न ने मीडिया से कहा कि 11 से 16 वर्ष के सभी 12 बच्चों और उसके कोच को एक ही दिन चियांग राय अस्पताल से छुट्टी दी जाएगी। अधिकारियों द्वारा इस संबंध में घोषणा करने के ही दिन शनिवार को दो नया वीडियो जारी किया गया, जिसमें बचाए गए बच्चों ने आभार प्रकट किया है और कहा है कि वे स्वस्थ हैं। कुछ ने बताया है कि वे क्या खाना चाहते हैं और कुछ ने अंग्रेजी में 'धन्यवाद' कहा है। बच्चे वीडियो में अपने अस्पताल के बिस्तर पर मास्क से अपने मुंह और नाक को ढके हुए दिख रहे हैं।

पहला वीडियो आया सामना

पिछले दिनों दुनिया के सबसे बड़े रेस्क्यू ऑपरेशन के जरिए बाहर आए बच्चों का पहला वीडियो सामने आया । वीडियो स्थानीय अस्पताल ने जारी किया । जिसमें सभी 12 बच्चे अस्पताल में भर्ती हैं। उनके आसपास नर्सें भी हैं। अस्पताल के कमरे में शीशा लगा हुआ है। शीशे के पार उनके माता-पिता भी खड़े हुए हैं। वे अपने बच्चों को हाथ हिलाते हुए दिखाई दे रहे हैं साथ ही कुछ माता-पिता रोते भी नजर आए।

सभी बच्चों और कोच को सुरक्षित निकाला गया

बता दें कि मंगलवार को कोच समेत सभी 13 लोगों को बाहर निकाल लिया गया था। रेस्क्यू टीम ने बच्चों को निकालने में अपनी पूरी जान लगा दी, लेकिन इस दौरान बच्चों ने जो हिम्मत और समझदारी दिखाई, वो काबिले तारीफ है। बच्चों के साहस को देखकर गोताखोर भी हैरान थे।बता दें कि मंगलवार को गुफा से टीम का सबसे युवा सदस्य भी निकल आया। बाहर आए नन्हे फुटबॉलर की उम्र 11 साल है। इस का नाम चानीन विबूनरनग्रुएंग हैं। प्यार से उसे टाइटन बुलाते हैं। वह पिछले पांच साल से फुटबॉल खेल रहा है।

Published on: