
थाईलैंड में दुनिया का सबसे बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू हो गया है। उत्तरी थाइलैंड में मौजूद चियांग राय गुफा में फंसे 6 फुटबॉलरों को बचा लिया गया है। सकुशल निकाले गए फुटबॉलर बच्चों को बेस कैंप के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि अब भी 7 लोग गुफा में फंसे हुए हैं। दूसरे दौर का रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू करने के लिए फिर से बैठक होगी। उसके बाद ही फैसला लिया जाएगा कि कब दूसरे दौर का रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू होगा। बता दें कि 13 विदेशी गोताखोर और थाइलैंड नेवी सील के 5 गोताखोर इन बच्चों को बाहर निकालने की कोशिश में जुटे हुए हैं। हर बच्चे को निकालने के लिए दो गोताखोरों को तैनात किया गया है। गौरतलब है कि थाईलैंड की एक गुफा में 15 दिन से 12 फुटबॉलर और फ़ुटबॉल कोच फंसे थे । रविवार को 23 गोताखोरों का एक दल बच्चों को बाहर लाने के लिए भेजा गया था। रविवार सुबह थाईलैंड के अधिकारियों ने ये आदेश दिया कि जिन लोगों की बचाव कार्य में जरूरत नहीं है, वे सभी गुफा के एंट्री गेट से पीछे हट जाएं। इस मिनश में सेना भी लगी हुई है। बच्चों को बाहर निकालने के लिए दुनिया भर में दुआएं मांगी जा रही हैं। विश्व भर की मीडिया का जमावड़ा भी थाइलैंड में लगा हुआ है।