
काबुल। अफगानिस्तान (Afghanistan) में चल रही लड़ाई में अब संयुक्त राष्ट्र संघ को भी निशाना बनाने की कोशिश हो रही है। शुक्रवार को पश्चिमी अफगान प्रांत हेरात में स्थित यूएन की मुख्य इमारत पर सरकार विरोधी तत्वों ने हमला करा। इस हमले में एक सुरक्षा गार्ड की मौत हो गई। हमले में तालिबान भूमिका बताई जा रही है।
अफगानिस्तान स्थित यूनाइटेड असिस्टेंस मिशन ने इस बात की पुष्टि की। यह हमला रॉकेट, ग्रेनेड और गोलियां से किया गया। रिपोर्ट के अनुसार यह हमला उस वक्त हुआ जब तालिबान लड़ाके हेरात शहर में प्रवेश का प्रयास कर रहे थे। इस दौरान संयुक्त राष्ट्र मिशन के प्रांतीय मुख्यालय के उनका अफगान सुरक्षा बलों से जोरदार मुठभेड़ हुई।
सभी राजनयिक भवन अलर्ट पर
हमले के बाद एक बयान जारी कर यूनाइटेड नेशंस ने कहा कि वह जल्द से जल्द इस बात का पता लगाएगी कि वास्तव में यह हमला किसने करा है। इस जानकारी को जुटाने के लिए तमाम पक्षों से संपर्क करा जा रहा है। अभी तक यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि संयुक्त राष्ट्र की इस इमारत पर किसने हमला करा।
हालांकि एक पश्चिमी सुरक्षा अधिकारी ने मीडिया को बताया कि इस घटना के बाद वहां सभी राजनयिक भवनों को अलर्ट पर रखा गया है। वहीं संयुक्त राष्ट्र के अनुसार भवन के प्रवेश द्वार की तरफ हमला करा गया। वहां यह स्पष्ट दर्शाया गया था कि यह संपत्ति संयुक्त राष्ट्र की है। हम इस हमले को संयुक्त राष्ट्र पर हमला मानते हैं। इसकी निंदा भी करते हैं।