एशिया

दुबई की धरती T-20 वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले से ठीक पहले हिली, महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके

भूकंप के यह झटके 4 बजकर 8 मिनट पर मसहूस किए गए। बता दें कि टी-20 वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला भी आज दुबई में ही खेला जा रहा है। भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 6.3 बताई जा रही है। इसका केंद्र दुबई से 62 किमी उत्तर में बंदर अब्बास, होर्मोजगन ईरान बताया जा रहा है।  
less than 1 minute read
• •
Updated: 14 Nov 2021, 8:03 PM IST
dubai.jpg

नई दिल्ली।

दुबई में रविवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 6.3 बताई जा रही है। इसका केंद्र दुबई से 62 किमी उत्तर में बंदर अब्बास, होर्मोजगन ईरान बताया जा रहा है।

दुबई में रविवार को शाम 4 बजकर 8 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। वहीं, टी-20 वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला भी आज दुबई में ही खेला जा रहा है।

बता दें कि आईसीसी मेंस टी-20 वर्ल्ड कप का फाइनल मैच ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच दुबई के दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है।

न्यूजीलैंड की टीम में एक बदलाव हुआ है। डेवोन कॉनवे की जगह टिम सिफर्ट को टीम में शामिल किया गया है। ऑस्ट्रेलिया सेमीफाइनल में पाकिस्तान को हराकर और न्यूजीलैंड सेमीफाइनल में इंग्लैंड को मात देकर फाइनल में पहुंचा है।

Published on: