एशिया

… जब रूस के राष्ट्रपति पुतीन ने बर्फीली झील में लगाई डुबकी

पेस्कोव ने कहा कि इस साल इलाके में तापमान अन्य वर्षो की तरह था, फिर भी शून्य से छह-सात डिग्री कम तापमान दर्ज किया गया।

less than 1 minute read
Jan 20, 2018

नई दिल्ली। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने शुक्रवार को अपनी धार्मिक आस्था दर्शाते हुए बर्फीली झील के पानी में डुबकी लगाई। आर्थोडॉक्स चर्च की ओर से पुण्य कर्म के लिए शीतल जल में स्नान करने के कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, पुतिन की भांति दुनियाभर के आर्थोडॉक्स ईसाई धर्मावलंबियों ने इस अवसर पर अपने आसपास की बर्फीली झीलों में स्नान किया। रूस में यह परंपरा 16वीं सदी से चली आ रही है।

शून्य से छह-सात डिग्री कम तापमान

क्रेमलिन के प्रवक्ता दमित्री पेस्कोव के मुताबिक, झील में स्नान करने से पूर्व पुतिन वहां पश्चिमी सेलिगर लेक पर स्थित निलोव मोनास्ट्री में आयोजित विशेष प्रार्थनासभा में शामिल हुए। पेस्कोव ने कहा कि इस साल इलाके में तापमान अन्य वर्षो की तरह था, फिर भी शून्य से छह-सात डिग्री कम तापमान दर्ज किया गया। आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, पूरी दुनिया में करीब 18 लाख रूसी लोगों ने इस अवसर पर बर्फ जमी झील में स्नान किया।

ये भी पढ़ें

अमरीका ने टाला रुस में आतंकी हमला, पुतिन ने कहा थैंक्स प्रेसिडेंट ट्रंप
Published on:
20 Jan 2018 09:42 am
Also Read
View All