14 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अमरीका ने टाला रुस में आतंकी हमला, पुतिन ने कहा थैंक्स प्रेसिडेंट ट्रंप

इस मामले में रूस की मदद की अमरीकी एजेंसी सीआईए ने।

2 min read
Google source verification

image

Pradeep Kumar Pandey

Dec 18, 2017

trump-putin

मॉस्को। रूस के सेंट पीटर्सबर्ग शहर में हाल ही में एक बड़ा आत्मघाती हमला टल गया। इस मामले में रूस की मदद की अमरीकी एजेंसी सीआईए ने। इसके लिए राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अपने अमरिकी समकक्ष डोनाल्ड ट्रंप को शुक्रिया अदा किया है।

सीआईए द्वारा मुहैया जानकारी से टला सेंट पीटर्सबर्ग में हमला
खबरों के अनुसार सीआईए द्वारा मुहैया कराई गई जानकारी के मदद से सेंट पीटर्सबर्ग में एक बड़ा आतंकी हमला विफल हो पाया था। बता दें कि 16 दिसंबर को रूस के इस शहर पर आत्मघाती हमले की योजना थी, जिसकी सूचना मिलते ही रूस की एफएसबी सुरक्षा सेवा ने इस्लामिक स्टेट की साजिश को नाकाम कर दिया था।

व्हाइट हाउस और क्रेमलिन ने इस मामले में जारी किये स्टेटमेंट
इस मामले में व्हाइट हाउस की ओर से कल जारी एक ब्योरे में कहा गया, 'अमरीका द्वारा मुहैया कराई जानकारी के आधार पर रूसी अधिकारी हमले से पहले आतंकवादियों को पकड़ने में कामयाब रहे।' साथ ही क्रेमलिन की ओर से भी इस संबंध में एक स्टेटमेंट जारी किया गया, जिसमें बताया गया कि सेंट्रल इंटेलिजेंस एजेंसी (सीआईए) द्वारा मुहैया कराई जानकारी से रूस की संघीय सुरक्षा सेवा (एफएसबी) उन संदिग्धों को पकड़ पायी, जो शहर के भीड़ वाले इलाकों को निशाना बनाते हुए आत्मघाती हमले की योजना बना रहे थे।

पूरी अमरीकी खुफिया समुदाय लोगों की जान बचाने से खुश : ट्रंप
खबरों के मुताबिक व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव सारह सैंडर्स ने कहा,' ट्रंप ने फोन कॉल की सराहना की और पुतिन को जवाब में कहा की उनके साथ पूरी अमरीकी खुफिया समुदाय बहुत से लोगों की जान बचाने में मदद कर खुश था।' गौरतलब है कि पुतिन ने सीआईए और उनके निदेशक माइक पोम्पिओ को भी शुक्रिया अदा किया। रुसी समाचार एजेंसियों के अनुसार शुक्रवार को एफएफबी ने घोषणा की है कि इस सिलसिले में सात लोगों को गिरफ्तार किया है।