सभी घायलों को क्वेटा के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हमले के तुरंत बाद ही अस्पताल प्रशासन ने आपातकाल घोषित करते हुए पूरे स्टाफ को बुला लिया था। पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक, अस्पताल सूत्रों का कहना है कि 4 लोगों की अभी तक मौत हो गई है। वहीं 20 घायलों को यहां लाया गया था, जिसमें महिलाएं और बच्चे दोनों शामिल हैं।