एशिया

पाकिस्तान: इमरान खान के चुनाव जीतने के बाद उनके पालतू डॉग भी हुए मशहूर, विकिपीडिया पर बना पेज

विकिपीडिया पेज उल्लेखनीय विषयों या व्यक्तित्वों पर बनते हैं। पकिस्तान मीडिया की खबरों के अनुसार जब विकिपीडिया के हेल्प डेस्क से इस बाबत जानकारी मांगी गई तो उन्होंने पुष्टि की कि इमरान खान के पालतू डॉग्स का विकिपीडिया पेज बनाया गया है।

2 min read
पाकिस्तान: इमरान खान के चुनाव जीतने के बाद उनके पालतू डॉग भी हुए मशहूर, विकिपीडिया पर बना पेज

इस्लामाबाद। जल्द ही पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बनने जा रहे इमरान खान से जुडी हर बात धीरे धीरे मशहूर हो रही है। पाकिस्तान के पीएम पद की दौड़ में सबसे इमरान खान के परिवार, उनके निजी जीवन के बाद अब उनसे जुडी एक और चीज मशहूर हो रही है। इमरान खान के पालतू डॉग्स का भी विकिपीडिया पेज बनाया गया है।

ये भी पढ़ें

पाकिस्तान: कायम हो रही है एकता और भाईचारे की मिसाल, मंदिर में हिंदू बच्चों को पढ़ा रहे मुस्लिम टीचर

डॉग्स की बल्ले- बल्ले

इमरान खान के पास पांच डॉग्स हैं। ये सभी बानी गाला में उनके घर में रहते हैं। इमरान खान के डॉग्स के नाम शेरू, शेरनी, मोटू, पिद्दू और मैक्सिमस हैं। इस समय इमरान खान के डॉग्स की पाकिस्तानी मीडिया में काफी चर्चा है। यह ऐसे मौके पर हुआ है कि इमरान पाकिस्तान के पीएम भी बनने जा रहे हैं। इसलिए विकिपीडिया को लगा कि डॉग्स पर एक विकिपीडिया पेज होना चाहिए। गौर तलब है कि विकिपीडिया के पास अमरीकी राष्ट्रपतियों के पालतू जानवरों का पेज पहले से ही मौजूद हैं।

गौरतलब है कि विकिपीडिया पेज उल्लेखनीय विषयों या व्यक्तित्वों पर बनते हैं। पकिस्तान मीडिया की खबरों के अनुसार जब विकिपीडिया के हेल्प डेस्क से इस बाबत जानकारी मांगी गई तो उन्होंने पुष्टि की कि इमरान खान के पालतू डॉग्स का विकिपीडिया पेज बनाया गया है। पाकिस्तान विकिपीडिया के हेल्प डेस्क के मुताबिक इमरान खान के चुनाव जीतने के बाद उनसे जुड़ी हर चीज बेहद मशहूर हो रही है। उन्होंने बताया कि अगर कोई टॉपिक या सब्जेक्ट अखबार या लोगों के बीच चर्चा का विषय बनती है तो उसे उल्लेखनीय मानते हुए विकिपीडिया में शामिल कर लिया जाता है।

विवादों में पाकिस्तान विकी का ऑफिस

बता दें कि बीते साल विकिपीडिया ने बख्तावर और आसिफा भुट्टो जरदारी के पेज को डिलीट कर दिया था जिसके बाद वह काफी विवादों में आ गया था। इसके पीछे यह कारण दिया गया था कि इनकी कोई अपनी पहचान नहीं है और इन्हें राजीतिक परिवार से प्रसिद्धि विरासत में मिली है। गौरतलब है कि बख्तावर और आसिफा पाक की पूर्व पीएम बेनजीर अली भुट्टो की बेटी हैं।

ये भी पढ़ें

बैठक मेें कुछ इस तरह पहुंचे भावी पीएम कि सोशल मीडिया पर पड़ने लगे ताने-कथनी और करनी में फर्क क्यों?
Published on:
07 Aug 2018 01:22 pm
Also Read
View All