धर्म/ज्योतिष

Panchang : आज का पंचांग 21 मार्च 2026: जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और गणगौर-ईद का खास संयोग

Aaj Ka Panchang 21 March 2026 : आज का पंचांग 21 मार्च 2026 शनिवार का विस्तृत विवरण जानें। तृतिया तिथि, अश्विनी-भरणी नक्षत्र, राहुकाल, शुभ चौघड़िया, दिशा शूल, गणगौर पूजन, मेवाड़ उत्सव और ईद-उल-फितर जैसे विशेष पर्वों की पूरी जानकारी पढ़ें।

3 min read
Mar 20, 2026
Aaj Ka Panchang 21 March 2026 : आज का पंचांग 21 मार्च 2026 (फोटो सोर्स: Gemini AI)

Aaj Ka Panchang 21 March 2026 : आज का पंचांग 21 मार्च 2026, शनिवार एक विशेष और शुभ दिन लेकर आया है, आज का दिन बेहद खास है जिसमें धार्मिक, ज्योतिषीय और सांस्कृतिक दृष्टि से कई महत्वपूर्ण योग बन रहे हैं। आज तृतिया तिथि, अश्विनी से भरणी नक्षत्र का संयोग, ऐन्द्र योग तथा रवियोग जैसे शुभ संयोग बन रहे हैं, जो नए कार्यों की शुरुआत के लिए अनुकूल माने जाते हैं।

आज के दिन गणगौर पूजन, गौरी तृतीया, मत्स्य जयंती, मेवाड़ उत्सव और ईद-उल-फितर जैसे प्रमुख पर्व भी मनाए जा रहे हैं। साथ ही, शुभ चौघड़िया, राहुकाल, दिशा शूल और यात्रा उपाय जैसी महत्वपूर्ण जानकारी भी आपके दिन को बेहतर बनाने में सहायक होगी। यदि आप आज कोई शुभ कार्य, निवेश, यात्रा या पूजा करने की योजना बना रहे हैं, तो यह पंचांग आपको सही समय और दिशा चुनने में मार्गदर्शन देगा।

ये भी पढ़ें

Rashifal 21 March 2026: राशिफल 21 मार्च 2026: आज बदलेगी इन 5 राशियों की किस्मत! Mercury Direct से खुलेंगे सफलता के रास्ते

आज का पंचांग शनिवार 21 मार्च, 2026 | Aaj Ka Panchang 21 March 2026 :

विक्रम संवत् - 2083
संवत्सर नाम – रौद्र
शक संवत् – 1947
हिजरी सन् – 1447
मु. मास – 1 सव्वाल प्रारम्भ
अयन – उत्तरायण
ऋतु – बसंत ऋतु
मास – चैत्र
पक्ष – शुक्ल

आज का चौघड़िया | आज का दिन बेहद खास है | Aaj Ka Choghadiya

चौघड़िया प्रकारसमय (From - To)अवधिशुभता
शुभ08:04 AM – 09:34 AM1 घंटा 30 मिनटशुभ कार्य हेतु उत्तम
चर12:34 PM – 02:04 PM1 घंटा 30 मिनटसामान्य/चल कार्य हेतु
लाभ02:04 PM – 03:34 PM1 घंटा 30 मिनटलाभदायक कार्य हेतु
अमृत03:34 PM – 05:04 PM1 घंटा 30 मिनटअत्यंत शुभ (सर्वश्रेष्ठ)

दिशा शूल - आज पूर्व दिशा में दिशा शूल रहेगा । इसलिए आज पूर्व दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए।

उपाय - यदि पूर्व दिशा में यात्रा करना आज आवश्यक हो और टालना संभव ना हो तो यात्रा प्रारंभ करने से पूर्व उड़द अथवा तैल से बनी वस्तु अथवा तिल सेवन करके, प्रातःकाल गायों को चारा खिलाकर, शुभ शगुन लेकर यात्रा प्रारंभ करें।

राहु काल वेला - (मध्यमान से) दिन 9.00 से 10.30 तक
उपाय - राहु काल में शुभ कार्यों का प्रारंभ नहीं करना चाहिए। यदि कार्य को टाला जाना संभव ना हो तो तले हुए या कुरकुरे, चटपटे भोज्य पदार्थ का सेवन करके ही कार्य प्रारंभ करें। इससे राहुकाल का दुष्प्रभाव कम होगा।

तिथि – तृतिया तिथि रात्रि 11.57 तक होगी तदुपरान्त चतुर्थी तिथि होगी ।

नक्षत्र – अश्विनी नक्षत्र रात्रि 12.38 तक होगा तदुपरान्त भरणी नक्षत्र होगा ।

योग – ऐन्द्र योग रात्रि 7.01 तक रहेगा तदुपरान्त वैधृति योग रहेगा ।

करण – तैतिल करण दिन 1.14 तक रहेगा तदुपरान्त गर करण रहेगा।

विशिष्ट योग – रवियोग रात्रि 12-38 से प्रारम्भ,

व्रत / दिवस विशेष

गणगौर पूजन, मेला गणगौर प्रारंभ जयपुर (राज.)में, गौरी तृतीया, मनोरथ तृतीया व्रत, मत्स्य जयंती, मन्वादि, मेवाड़ उत्सव शुरु उदयपुर (राज.), आन्दोलन तृतीया (बिहार), ईद-उल-फितर (मु.), मीठी ईद, विश्व सेन्य दिवस, गंडमूल रात्रि 12-38 तक,

चन्द्रमा – आज सम्पूर्ण दिन रात्रि मेष राशि में होगा ।

ग्रह का राशि /नक्षत्र परिवर्तन –

शनि का पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र चरण 3 में प्रवेश दिन 3-04 पर.

आज जन्म लेने वाले बच्चे – आज जन्म लेने वाले बच्चों की राशि मेष राशि होगी ।
आज रात्रि 12.38 तक तक जन्म लेने वाले बच्चों का अश्विनी नक्षत्र होगा तदुपरान्त भरणी नक्षत्र होगा ।
आज जन्मे बच्चों का स्वर्ण पाद होगा ।
आज जन्म लेने वाले बच्चों के प्रथम नामाक्षर चू, चे, चो, ला, ली, लू पर रखे जा सकते हैं।

मेष राशि अग्नि तत्त्व व क्षत्रिय स्वभाव राशि है। इसके स्वामी ग्रह मंगल हैं। इस राशि में जन्मे बच्चे दबंग, साहसी, कुटुंब का पालन करने वाले, कार्यारम्भ में रूचि रखने वाले, हमेशा सक्रिय, चुनौतियों को स्वीकार करने वाले, जुझारू और थोड़े जल्दबाज होते हैं। शारीरिक सौष्ठव को बनाये रखने के लिए सदा क्रियाशील रहते हैं। इनका शरीर स्वास्थ होता हैं। व्यवहार से साहसी व तेजस्वी होते हैं। इनकी स्मरण शक्ति तेज होती हैं। ऐसे जातक परोपकारी, कोमल स्वभाव, तेजस्वी, सुशील, सभी के चित को प्रसन्न करने वाले,साहसी, उधमी एवं परिश्रमी होते हैं। ये स्वतंत्र विचार वाले होते हैं। इनकी स्मरणशक्ति भी तेज़ होती हैं।

ये भी पढ़ें

Chandra Guru Yuti 2026 Mithun: मिथुन में चंद्र-गुरु युति 2026: इन 4 राशियों को मिलेगा धन, प्रमोशन और सफलता

Published on:
20 Mar 2026 02:14 pm
Also Read
View All

अगली खबर