धर्म/ज्योतिष

Panchang : आज का पंचांग 28 मार्च 2026 (शनिवार) : इस समय करें काम, वरना होगा नुकसान! जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल

Aaj Ka Panchang 28 March 2026 : आज का पंचांग 28 मार्च 2026 शनिवार: जानें शुभ चौघड़िया, राहुकाल, दिशा शूल, तिथि, नक्षत्र, योग, व्रत एवं आज जन्मे बच्चों का राशिफल और नाम अक्षर।

2 min read
Mar 27, 2026
Aaj Ka Panchang 28 March 2026 :आज का पंचांग 28 मार्च 2026 (फोटो सोर्स: Gemini AI)

Aaj Ka Panchang 28 March 2026 : आज का पंचांग 28 मार्च 2026 (शनिवार) आपके दैनिक शुभ कार्यों की योजना बनाने के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। आज चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि है, जो सुबह 8:46 तक रहेगी और इसके बाद एकादशी तिथि प्रारंभ होगी। पुष्य नक्षत्र दोपहर 2:50 तक रहेगा, जिसे अत्यंत शुभ माना जाता है, इसके बाद अश्लेषा नक्षत्र शुरू होगा।

आज रवियोग और सुकर्मा योग जैसे शुभ संयोग भी बन रहे हैं, जिससे पूजा-पाठ, यात्रा और नए कार्यों की शुरुआत के लिए यह दिन विशेष बन जाता है। हालांकि पूर्व दिशा में दिशा शूल होने के कारण यात्रा से बचना चाहिए और राहुकाल (सुबह 9:00 से 10:30 तक) में शुभ कार्य नहीं करने चाहिए।

ये भी पढ़ें

Ank Jyotish Numerology : अपनी Birth Date से जानें आप लग्जरी के शौकीन हैं या सादगी के? जानें अपना ‘Money Mindset’

आज जन्म लेने वाले बच्चों की राशि कर्क होगी, जो भावनात्मक, कलात्मक और सहृदय स्वभाव के माने जाते हैं।

आज का पंचांग शनिवार 28 मार्च, 2026 | Aaj Ka Panchang 28 March 2026

  • विक्रम संवत् - 2083
  • संवत्सर नाम – रौद्र
  • शक संवत् – 1948
  • हिजरी सन् – 1447
  • मु. मास – 8 सव्वाल
  • अयन – उत्तरायण
  • ऋतु – बसंत ऋतु
  • मास – चैत्र
  • पक्ष – शुक्ल

आज का चौघड़िया

आज शुभ का चौघड़िया 8.04 से 9.34 तक रहेगा. चर का चौघड़िया 12.34 से 2.04 तक रहेगा तथा लाभ व अमृत के चौघड़िये क्रमशः 2.04 से 5.04 तक रहेंगे. इन चौघड़ियों में शुभ कार्य प्रारम्भ किए जा सकते हैं।

दिशा शूल - आज पूर्व दिशा में दिशा शूल रहेगा । इसलिए आज पूर्व दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए।

राहु काल वेला - (मध्यमान से) दिन 9.00 से 10.30 तक

तिथि – दशमी तिथि दिन 8.46 तक होगी तदुपरान्त एकादशी तिथि होगी ।

नक्षत्र – पुष्य नक्षत्र दिन 2.50 तक होगा तदुपरान्त अश्लेषा नक्षत्र होगा ।

योग – सुकर्मा योग रात्रि 8.06 तक रहेगा तदुपरान्त धृति योग रहेगा ।
करण – गर करण दिन 8.46 तक रहेगा तदुपरान्त वणिज करण रहेगा।

विशिष्ट योग – रवियोग दिन 2-50 तक.
व्रत / दिवस विशेष – भद्रा रात्रि 8-16 से प्रारम्भ, नवरात्र व्रत पारणा, नवरात्रोत्थापन. धर्मराज दशमी. मेला महावीर जी प्रारंभ, गंडमूल प्रारंभ दिन 2-50 से,

चन्द्रमा – आज सम्पूर्ण दिन रात्रि कर्क राशि में होगा ।

ग्रह का राशि /नक्षत्र परिवर्तन

आज जन्म लेने वाले बच्चे – आज जन्म लेने वाले बच्चों की राशि कर्क होगी ।
आज दिन 2.50 तक तक जन्म लेने वाले बच्चों का पुष्य नक्षत्र होगा तदुपरान्त अश्लेषा नक्षत्र होगा ।
आज जन्मे बच्चों का रजत पाद होगा ।
आज जन्म लेने वाले बच्चों के प्रथम नामाक्षर हो, डा, डी, डू, डे पर रखे जा सकते हैं।

कर्क राशि के स्वामी चन्द्र हैं. यह जल प्रधान राशि है. ये बहुत भावुक होते हैं. भावनाओं के आवेग में बहने के करण चंचल प्रकृति के और बार बार निर्णय बदलने वाले हो सकते हैं. सुन्दर व आकर्षक होते है. व्यवहार मिलनसार होता है. कला, संगीत, साहित्य प्रेमी, कल्पनाशील, धार्मिक, दयालु, सहृदय, ईमानदार होते हैं. ऐसे बच्चे सभी के मनोभावों को आसानी से समझने वाले होते हैं. ये प्राकृतिक सौंदर्य, कला-संगीत व् साहित्य में विशेष रूचि रखते हैं तथा सौंदर्यानुभूति भी विशेष रूप से रखते हैं। ऐसा जातक परिस्थितियों के अनुसार ढ़ल जाने वाला, प्यार सम्बन्धो में सच्चा, ईमानदार और सहृदय-दयालु प्रकृति का होता हैं।

अस्वीकरण (Disclaimer): इस लेख में दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। यहां दी गई ज्योतिष, वास्तु या धार्मिक जानकारी मान्यताओं और विभिन्न स्रोतों पर आधारित है। हम इसकी पूर्ण सटीकता या सफलता की गारंटी नहीं देते हैं। किसी भी उपाय, सलाह या विधि को अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के प्रमाणित विशेषज्ञ या विद्वान से परामर्श अवश्य लें।

ये भी पढ़ें

Ank Jyotish Mulank 7 : दिखने में शांत, दिल जीतने में माहिर: केतु का यह मूलांक है सबसे खास

Published on:
27 Mar 2026 12:25 pm
Also Read
View All

अगली खबर