धर्म/ज्योतिष

Aaj Ka Panchang 22 January 2026: आज का पंचांग 22 जनवरी 2026: विनायक चतुर्थी, शुभ चौघड़िया और राहु काल

आज का पंचांग 22 जनवरी 2026 गुरुवार। जानें विक्रम संवत 2082, विनायक चतुर्थी, शुभ चौघड़िया, राहु काल, दिशा शूल, नक्षत्र, योग, करण, व्रत, चंद्र राशि और आज जन्मे बच्चों की राशि व नामाक्षर की पूरी जानकारी।

2 min read
Jan 21, 2026
Aaj Ka Panchang 22 January 2026 : आज का पंचांग 22 जनवरी 2026 (फोटो सोर्स: Patrika Design Team)

Aaj Ka Panchang 22 January 2026: आज का पंचांग गुरुवार, 22 जनवरी 2026 धार्मिक, ज्योतिषीय और शुभ कार्यों की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। आज विक्रम संवत 2082, सिद्धार्थ संवत्सर, माघ मास शुक्ल पक्ष तथा विनायक चतुर्थी का पावन संयोग बन रहा है। पंचांग के अनुसार आज के शुभ चौघड़िया, राहु काल, दिशा शूल, नक्षत्र, योग और करण को जानकर आप अपने दिन की योजना बेहतर ढंग से बना सकते हैं। साथ ही आज जन्म लेने वाले बच्चों की राशि, नक्षत्र और नामाक्षर की जानकारी भी यहाँ दी गई है।

ये भी पढ़ें

Basant Panchami Puja Muhurat 2026: बसंत पंचमी 2026: मां सरस्वती की पूजा से चमकेगा भाग्य, जानिए शुभ मुहूर्त और विधि

आज का पंचांग गुरुवार, 22 जनवरी, 2026

क्रमविवरण का प्रकारजानकारी
1विक्रम संवत्2082
2संवत्सर नामसिद्धार्थ
3शक संवत्1947
4हिजरी सन्1447
5मु. मास2 सावान
6अयनउत्तरायण
7ऋतुशिशिर ऋतु
8मासमाघ
9पक्षशुक्ल

आज का श्रेष्ठ चौघड़िया

आज शुभ का चौघड़िया सूर्योदय से 8.40 तक रहेगा. चर का चौघड़िया 11.19 से 12.38 तक रहेगा, लाभ व अमृत के चौघड़िये क्रमशः 12.38 से 3.17 तक रहेंगे. शुभ का चौघड़िया 4.37 से सूर्यास्त तक रहेगा. इन चौघड़ियों में शुभ कार्य प्रारम्भ किए जा सकते हैं।

तिथि – चतुर्थी तिथि रात्रि 2.29 तक होगी तदुपरान्त पंचमी तिथि होगी ।
दिशा शूल - आज दक्षिण दिशा में दिशा शूल रहेगा । इसलिए दक्षिण दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए।
उपाय - यदि दक्षिण दिशा में यात्रा करना आज आवश्यक हो और टालना संभव ना हो तो यात्रा प्रारंभ करने से पहले थोड़ा फलाहार करके या दही सेवन करके, शुभ शगुन लेकर यात्रा प्रारम्भ करें।

आज का राहु काल

(मध्यमान से) दिन 1.30 से 3.00 तक रहेगा।

उपाय - राहु काल में शुभ कार्यों का प्रारंभ नहीं करना चाहिए। यदि कार्य को टाला जाना संभव ना हो तो केले का सेवन करके कार्य प्रारंभ करें। इससे राहुकाल का दुष्प्रभाव कम होगा।

नक्षत्र – शतभिषा नक्षत्र दिन 2.27 तक रहेगा तदुपरान्त पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र होगा ।
योग – वरियान योग सायं 5.38 तक रहेगा तदुपरान्त परिघ योग रहेगा ।
करण – वणिज करण दिन 2.38 तक रहेगा तदुपरान्त विष्टि करण रहेगा।

आज का विशिष्ट योग

रवियोग दिन 2-27 तक

व्रत / दिवस विशेष – भद्रा दिन 2-38 से रात्रि 2-29 तक, विनायक चतुर्थी, वरद् व कुंद चतुर्थी, तिल चौथ, पंचक, श्री गणेश पूजा (बंगाल में),

चन्द्रमा – आज सम्पूर्ण दिन रात्रि कुम्भ राशि में होगा ।

ग्रह का राशि /नक्षत्र परिवर्तन

आज जन्म लेने वाले बच्चे – आज जन्म लेने वाले बच्चों की राशि कुम्भ होगी ।
आज दिन 2.27 तक जन्म लेने वाले बच्चों का शतभिषा नक्षत्र होगा तदुपरान्त पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र होगा ।
आज दिन 2.27 तक जन्मे बच्चों का ताम्र पाद होगा तदुपरान्त लौह पाद होगा ।
आज जन्म लेने वाले बच्चों के प्रथम नामाक्षर सी, सू, से, सो, द पर रखे जा सकते हैं।

कुम्भ का स्वामी भी शानि हैं। इनका स्वभाव दयावान, निस्वार्थ, स्वतंत्रताप्रिय, कल्पना शील और देश-विदेश घूमने के शौकीन होते हैं। ये लोग सेल्समेन, वकील व जज होते हैं। ये जातक उच्चाधिकारी, उच्चपदासीन, क्रय-विक्रय, प्रोफेसर, जज-वकील, उच्चपदवी या धनी व्यापारी होते हैं। ये जातक बुद्धिमान, साधन-सम्पन्न, तीव्र स्मरण-शक्ति एवं गंभीर प्रकृति वाले होते हैं। ये जातक दुसरो के प्रति दयाभाव रखने वाला, परोपकारी एवं निस्वार्थ भाव से सेवा करने में तत्प्रर होते हैं। ये जातक स्वाभिमानी, स्वतंत्रताप्रिय एवं नए-नए मित्र बनाने में भी पीछे नहीं हटते। जातक उद्योगी, उधमी, परिश्रमी और इनमें प्रबन्धात्मक योग्यता विशेष होती हैं

ये भी पढ़ें

Garuda Purana : गरुड़ पुराण के अनुसार किन लोगों को अंतिम संस्कार में नहीं जाना चाहिए?

Published on:
21 Jan 2026 01:49 pm
Also Read
View All

अगली खबर