धर्म/ज्योतिष

Aaj Ka Rashifal 3 November 2026: किसी को मिलेगा रुका हुआ पैसा, तो किसी की बढ़ेंगी मुश्किलें, जानें मेष से मीन तक 12 राशियों का हाल

Aaj Ka Rashifal- 3 नवंबर का दिन सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा। जानिए सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल।
2 min read
• •
Updated: 3 Nov 2026, 12:01 AM IST
aaj ka rashifal 3 November 2026 horoscope today hindi
Aaj Ka Rashifal 3 November 2026- जानिए आज क्या कहते है आपके सितारे (फोटो सोर्स- Gemini)

Aaj Ka Rashifal 3 November 2026: 3 नवंबर का दिन कुछ राशियों के लिए नई उम्मीदें और सकारात्मक अवसर लेकर आया है। वहीं कुछ जातकों को आज धैर्य और सूझबूझ के साथ फैसले लेने की जरूरत होगी। करियर, कारोबार, प्रेम, परिवार और आर्थिक मामलों में सितारे क्या संकेत दे रहे हैं, जानिए मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का आज का दैनिक राशिफल (Daily Horoscope Hindi)।

आज का मेष राशिफल (Aaj Ka Mesh Rashifal)

कार्यों के मिले-जुले प्रभाव प्राप्त होंगे। उत्साह और आशंकाएं एक साथ महसूस करेंगे। पुराने सहयोगियों से मुलाकात सुखद रहेगी। शैक्षणिक कार्यों के लिए आवश्यक एकाग्रता जुटानी होगी।

शुभ रंग- पिंक कलर
शुभ अंक- 5

आज का वृषभ राशिफल (Aaj Ka Vrishabh Rashifal)

भावनात्मक बुद्धिमत्ता और शीघ्र निर्णय लेने की क्षमता को साहस एवं विश्वास का समर्थन मिलेगा। विशेषकर आर्थिक और पारिवारिक मामलों में सकारात्मक बदलाव होंगे।

शुभ रंग- क्रीम कलर
शुभ अंक- 7

आज का मिथुन राशिफल (Aaj Ka Mithun Rashifal)

कार्यों में गतिशीलता बढ़ेगी। आर्थिक रूप से विभिन्न स्रोतों से धन मिलेगा। प्रतिष्ठा पाने के लिए जूझना होगा।

शुभ रंग- ब्राउन कलर
शुभ अंक- 1

आज का कर्क राशिफल (Aaj Ka Kark Rashifal)

शब्दों और अर्थ से जुड़े व्यवसाय में विशेष सफलता के योग बन रहे हैं। अति उत्साह में असावधानी से बचना होगा। पारिवारिक सहयोग पाने के लिए पहले परिश्रम करना होगा।

शुभ रंग- क्रीम कलर
शुभ अंक- 6

आज का सिंह राशिफल (Aaj Ka Singh Rashifal)

भाग्य की शक्ति का समर्थन मिलेगा। साधारण परिश्रम अधिक लाभ दे सकता है। उलझे हुए कार्यों में जोड़-तोड़ से सफलता मिलेगी। पारिवारिक जुड़ाव और जिम्मेदारियां बढ़ेंगी।

शुभ रंग- ऑरेंज कलर
शुभ अंक- 3

आज का कन्या राशिफल (Aaj Ka Kanya Rashifal)

मिलजुलकर कार्य करने से तनाव और परेशानियां कम होंगी। भौतिक सुख-सुविधाओं पर धन खर्च करके प्रसन्नता अनुभव करेंगे। प्रेम संबंधों के प्रति समर्पण महसूस होगा।

शुभ रंग- ग्रीन कलर
शुभ अंक- 9

आज का तुला राशिफल (Aaj Ka Tula Rashifal)

रुके हुए धन को प्राप्त करने के लिए थोड़ा दबाव बनाएं। धन वापसी का योग बन रहा है। व्यवसाय में सफलता, परिजनों से मधुरता और यात्रा में उद्देश्य पूरे होने की संभावना रहेगी।

शुभ रंग- पीच कलर
शुभ अंक- 5

आज का वृश्चिक राशिफल (Aaj Ka Vrishchik Rashifal)

साथी कर्मियों के बीच अधिक उत्साह और ऊर्जा के साथ कार्य करते दिखाई देंगे। आर्थिक महत्वाकांक्षा बढ़ी हुई महसूस करेंगे। पारिवारिक जिम्मेदारियों का दबाव रहेगा।

शुभ रंग- रेड कलर
शुभ अंक- 4

आज का धनु राशिफल (Aaj Ka Dhanu Rashifal)

मान-सम्मान से जुड़े मुद्दे भावनाओं पर हावी रहेंगे। अपनी बात कहने के अवसर का उपयोग शालीनता से करना होगा। आर्थिक मामलों में भाग्य का समर्थन रहेगा।

शुभ रंग- ऑफ व्हाइट
शुभ अंक- 1

आज का मकर राशिफल (Aaj Ka Makar Rashifal)

जिम्मेदारियों का तनाव रहेगा। परिवार का समर्थन मिलने से सहज महसूस करेंगे। पुराने निवेश को संभालने की आवश्यकता है। स्वास्थ्य का ख्याल रखें।

शुभ रंग- सलेटी कलर
शुभ अंक- 8

आज का कुंभ राशिफल (Aaj Ka Kumbh Rashifal)

अपने विचार और तनाव साझा करें। भविष्य की रूपरेखा बनाने का सही समय है। प्रेम संबंधों के प्रति अधिक भावुक होने से बचना होगा। सरकारी मशीनरी का समर्थन मिलेगा।

शुभ रंग- ब्राइट व्हाइट
शुभ अंक- 7

आज का मीन राशिफल (Aaj Ka Meen Rashifal)

शिक्षा और कार्यस्थल पर एकाग्रता बनाए रखना कठिन मालूम होगा। किसी खास मुद्दे पर बेचैन रह सकते हैं। मितव्ययिता से आगे बढ़ने का समय है।

शुभ रंग- एमरल्ड
शुभ अंक- 2

Published on: