धर्म/ज्योतिष

Kali Mirch Ke Totke: काली मिर्च से करें ये उपाय, खीचीं चली आएगी लक्ष्मी

Kali Mirch Ke Totke: यदि आप पैसों की तंगी से परेशान हैं तो आप ज्योतिष शास्त्र में बताए गए, काली मिर्च के इस अचूक उपाय का प्रयोग कर सकते हैं। ऐसे में चलिए जानते हैं काली मीर्च के किन उपायों को करके आर्थिक तंगी से छुटकारा पाया जा सकता है।

2 min read
Jan 10, 2026
Kali Mirch Ke Totke
istock

Kali Mirch Ke Totke: काली मिर्च का प्रयोग केवल खाना बनाने के लिए नहीं, बल्कि वास्तु दोष को दूर करने और घर में सुख, समृद्धि लाने के लिए भी किया जाता है। ज्योतिषशास्त्र की माने तो हमारे ग्रह नक्षत्र और कुंडली में दोष का हमारे जीवन पर गहरा असर पड़ता है। यदि हमारी कुंडली में ग्रह दोष होता है, तो हमें बहुत सारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ज्योतिष शास्त्र में कुछ ऐसे उपायों के बारे में बताया गया है, जिनका प्रयोग करके हम कुंडली के दोष और वास्तु के दोषों से मुक्ति पा सकते हैं। आज हम बात करने जा रहे हैं, काली मिर्च के उपायों के बारे में। आइए जानते हैं काली मिर्च का प्रयोग करके हम कैसे पैसों की तंगी से मुक्ति पा सकते हैं।

काली मिर्च के अचूक उपाय

रोगों से मुक्ति के लिए
आप शिव मंदिर में जाकर शिवलिंग का हर रोज अभिषेक करें। इसके साथ ही हाथ में काली मिर्च के कुछ दाने लेकर शिव जी से अपनी बिमारी ठीक करने की प्रार्थना करें। ऐसा करने से आपको रोगों से मुक्ति मिलेगी। इसके साथ ही अगर आपके परिवार में कोई बीमार है तो आप उसका नाम लेकर भी प्रार्थना कर सकते हैं।

कारोबार में बाधा हटाने के लिए
यदि आपके व्यापार में बार- बार कोई बाधा आ रही है तो आप शनिवार की शाम दुकान अपनी ऑफिस में काली मिर्च और एक नींबू बांधकर मुख्य दरवाजे पर टांग दें। ऐसा करने से आपके बिजनेस में आ रही सारी बाधा दूर होगी और नकारात्मक ऊर्जा से भी छुटकारा मिलेगा।

धन आगमन के लिए
काली मिर्च का संबंध ज्योतिष शास्त्र में राहु और केतु के ग्रह से माना जाता है। धन प्राप्ति के लिए आप शुक्रवार के दिन पांच काली मिर्च को लाल कपड़े में बांधकर अपनी तिजोरी में या जहां आप पैसा रखते हों, वहां पर रख दें। ऐसा करने से आपके धन में वृद्धि होने लगेगी।

नौकरी में तरक्की के लिए
यदि आप अपने काम में प्रमोशन चाहते हैं तो आप हर सोमवार को शिव मंदिर में जाकर शिव जी को 11 काली मिर्च अर्पित करें। ऐसा करने से आपके काम में वृद्धि होगी और आपके अपने काम में सफलता प्राप्त होगी।

शानि की ढैय्या से छुटकारे के लिए
यदि आपकी कुंडली में शनि ढैय्या चल रही है तो आप इससे छुटकारा पाने के लिए काले कपड़े में 11 रुपये और काली मिर्च बांधकर किसी जरूरतमंद को दान कर देना चाहिए। ऐसा करने से आपको शनि के दोषों से जल्द छुटकारा मिल जाएगा

Updated on:
10 Jan 2026 11:59 am
Published on:
10 Jan 2026 02:00 pm