धर्म/ज्योतिष

31 मई को दिखेगा Blue Moon 2026, ज्योतिषाचार्य जानें आपकी राशि पर क्या होगा असर

Blue Moon 2026: 31 मई को दिखाई देने वाली विशेष पूर्णिमा को लेकर ज्योतिषाचार्यों ने कई राशियों के लिए बदलाव और भावनात्मक प्रभाव की संभावना जताई है। जानिए इसका आध्यात्मिक महत्व।

2 min read
May 29, 2026
Blue Moon 2026 : मई की पूर्णिमा पर 'ब्लू मून' का खास संयोग: जानें इससे जुड़ी धार्मिक मान्यताएं, परंपराएं और ज्योतिषीय रहस्य (फोटो सोर्स : AI@chatgpt)

Blue Moon 2026: 31 मई 2026 को दिखाई देने वाली पूर्णिमा (Purnima 2026) को लेकर ज्योतिष और खगोल विज्ञान दोनों क्षेत्रों में चर्चा हो रही है। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार यह पूर्णिमा कुछ राशियों के लिए भावनात्मक और पेशेवर बदलाव का संकेत दे सकती है। हालांकि वैज्ञानिक दृष्टि से ब्लू मून (Blue Moon 2026) एक खगोलीय घटना है, लेकिन कई लोग इसे आध्यात्मिक रूप से भी खास मानते हैं। जानिए इस पूर्णिमा का क्या महत्व बताया जा रहा है और किन राशियों पर इसका अधिक प्रभाव पड़ सकता है।

ये भी पढ़ें

Monthly Horoscope June 2026: तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ, मीन राशि का भाग्यफल और उपाय

क्यों खास माना जा रहा है यह ब्लू मून?

ज्योतिषाचार्य अनीष व्यास अनुसार 1 मई की पूर्णिमा तुला राशि में थी, जो संतुलन, प्रेम और रिश्तों का प्रतीक मानी जाती है। वहीं 31 मई को बनने वाला ब्लू मून वृश्चिक राशि में रहेगा। वृश्चिक को रहस्य, गहरे बदलाव, आत्ममंथन और पुनर्जन्म की राशि माना जाता है।

ज्योतिष विशेषज्ञों का कहना है कि सबसे अहम तो ये है कि शनि देव रेवती नक्षत्र में रहकर अपनी विशेष नजर डाल रहे हैं, इस दौरान लोग अपने पुराने फैसलों, रिश्तों और अधूरे कामों को लेकर गंभीरता से सोच सकते हैं। कई लोगों के जीवन में अचानक परिवर्तन देखने को मिल सकते हैं। लंबे समय से रुके कामों में गति आने की संभावना भी जताई जा रही है।

इन राशियों पर दिख सकता है ज्यादा असर

राशिसंभावित प्रभाव
मेषकरियर में नई जिम्मेदारियां और अचानक लाभ के संकेत
वृषभआर्थिक मामलों में मजबूती और रुके कार्य पूरे होने की संभावना
मिथुनपुराने दोस्तों से मुलाकात और रिश्तों में सुधार
कर्कपारिवारिक सुख बढ़ सकता है, घर का माहौल बेहतर रहेगा
सिंहआत्मविश्वास में वृद्धि और नेतृत्व के मौके मिल सकते हैं
कन्यास्वास्थ्य और मानसिक शांति पर ध्यान देने की जरूरत
तुलाआत्मविश्लेषण और खुद को बेहतर बनाने का समय
वृश्चिकसबसे ज्यादा प्रभाव इसी राशि पर माना जा रहा है, ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार बदलाव के संकेत माने जा रहे हैं
धनुयात्रा, नए अवसर और भाग्य का साथ मिल सकता है
मकरकारोबार और नौकरी में महत्वपूर्ण मोड़ आ सकते हैं
कुंभनए लोगों से संपर्क और नए प्रोजेक्ट मिलने के संकेत
मीनलंबे समय से देखे जा रहे सपनों को दिशा म

भूलकर भी न करें ये गलतियां

  • जल्दबाजी में रिश्ते न तोड़ें : ब्लू मून की ऊर्जा खासे ऊपर नीचे ले जाएगी। गुस्से में किसी से रिश्ता खत्म करने, या चार शब्द सुनाने से बचें।
  • अचानक फैसले लेने से बचें : चाहे नौकरी बदलनी हो, बड़ा निवेश करना हो या कोई बड़ा फैसला लेना हो, थोड़ा और इंतजार करें।
  • बहस को टालें : तेज भावनाएं अक्सर आपसे ऐसी गलतियां करवाती हैं, जो बाद में भारी पड़ती हैं। जबरदस्ती किसी विवाद को खत्म करने की कोशिश न करें।

अस्वीकरण (Disclaimer): इस लेख में दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। यहाँ दी गई ज्योतिष, वास्तु या धार्मिक जानकारी मान्यताओं और विभिन्न स्रोतों पर आधारित है। हम इसकी पूर्ण सटीकता या सफलता की गारंटी नहीं देते हैं। किसी भी उपाय, सलाह या विधि को अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के प्रमाणित विशेषज्ञ या विद्वान से परामर्श अवश्य लें।

ये भी पढ़ें

Sawan 2026 Surya Grahan: सावन पूर्णिमा पर चंद्र ग्रहण और अमावस्या पर सूर्य ग्रहण, भारत में सूतक काल मान्य होगा या नहीं?
Published on:
29 May 2026 12:04 pm
Also Read
View All