
Monthly Horoscope June 2026: जून से बदल सकता है इन राशियों का भाग्य, जानें तुला से मीन राशि का भविष्यफल और उपाय (फोटो सोर्स: patrika)
Monthly Horoscope June 2026: साल 2026 का छठा महीना यानी जून दस्तक देने जा रहा है। ग्रहों और नक्षत्रों की बदलती चाल के साथ यह महीना सभी राशियों के जीवन में नए बदलाव, चुनौतियां और सुनहरे अवसर लेकर आने वाला है। तुला राशि वालों के लिए जहां यह महीना सूझबूझ से आगे बढ़ने का है, वहीं वृश्चिक और धनु राशि के जातकों को अपने बजट और वाणी पर नियंत्रण रखने की जरूरत होगी। दूसरी ओर, मकर और कुंभ राशि के लिए उत्तरार्ध (महीने का दूसरा भाग) भाग्य के नए द्वार खोलेगा, जबकि मीन राशि वालों को करियर में थोड़ा संभलकर चलना होगा।
ज्योतिषाचार्य डा. अनीष व्यास से विस्तार से जानते हैं कि जून 2026 का यह महीना तुला से लेकर मीन राशि के जातकों के करियर, व्यापार, प्रेम जीवन और स्वास्थ्य के लिए कैसा रहने वाला है और किन उपायों से आप अपने समय को और भी शुभ बना सकते हैं।
तुला राशि के जातकों के लिए जून का महीना थोड़ा चिंता और थोड़ी चुनौतियों को लिए रहने वाला है। हालांकि चुनौतियां इतनी बड़ी भी नहीं रहेंगी कि आप अपनी बुद्धि और विवेक से उनका सामना न कर सकें। जून महीने की शुरुआत में घर-परिवार से जुड़ी कोई समस्या आपके और आपके परिवार के बीच टकराव का कारण बन सकती है।
महीने के पूर्वार्ध में माता-पिता से अपेक्षित समर्थन और सहयोग न मिलने के कारण आपका मन थोड़ा दु:खी और निराश रह सकता है। इस दौरान करियर में कुछ उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। इस दौरान आपकी एक छोटी सी भूल या आलस्य के चलते हाथ में आया कोई से बड़ा अवसर निकल सकता है, जिसे खोने का आपको बेहद अफसोस रह सकता है। ऐसे में करियर हो या फिर कारोबार किसी भी मिले अवसर को न खोएं और अपनी जिम्मेदारियों का अच्छी तरह से निर्वहन करें।
माह के मध्य में आपको तमाम तरह की बुरी आदतों और संगत से दूर रहना चाहिए, अन्यथा आपको उसके चलते परेशानी झेलनी पड़ सकती है। इस महीने आपको अपने पिता के साथ बेहतर तालमेल बिठाने की जरूरत रहेगी। घरेलू महिलाओं का मन धार्मिक कार्यों में खूब लगेगा। तीर्थाटन के योग बनेंगे। युवाओं का अधिकांश समय मौज-मस्ती करते हुए बीतेगा।
प्रेम संबंध की दृष्टि से जून महीने के पूर्वार्ध के मुकाबले उत्तरार्ध का समय आपके लिए ज्यादा शुभ रहने वाला है। इस दौरान किसी के साथ हाल-फिलहाल में हुई दोस्ती प्रेम में बदल सकती है। यदि पहले से ही प्रेम संबंध में हैं तो वह विवाह में तब्दील हो सकता है। जीवनसाथी से की तरफ से सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है।
उपाय: दुर्गा चालीसा का पाठ करें।
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए जून का महीना मिला-जुला रहने वाला है। माह की शुरुआत में सेहत संबंधी कुछेक दिक्कतें हो सकती हैं। इस दौरान आपको मौसमी बीमारी या किसी पुरानी बीमारी के उभरने से शारीरिक एवं मानसिक पीड़ा हो सकती है। ऐसे में इस दौरान आपको अपने खानपान और दिनचर्या का ख्याल रखना उचित रहेगा।
जून महीने के पूर्वार्ध में आपको अपने धन को बहुत सोच-समझकर खर्च करना होगा अन्यथा आपको महीने के अंत तक उधार लेने की नौबत आ सकती है। माह के मध्य में अचानक से आए बड़े खर्च आपका बजट बिगाड़ने का काम कर सकते हैं। व्यवसाय से जुड़े लोगों को बाजार में अपनी साख बनाए रखने के लिए अपने कंपटीटरर्स कड़ा मुकाबला करना पड़ सकता है।
वृश्चिक राशि के लोगों को कारोबार में या किसी अन्य क्षेत्र में शार्टकट अपनाने से बचना चाहिए अन्यथा उन्हें लेने के देने पड़ सकते है। पास के फायदे में दूर का नुकसान बचने के लिए जून महीने में सट्टा, लाटरी से दूर रहें और जोखिम भरी योजना में निवेश करने से बचें।
माह के मध्य में नौकरीपेशा लोगों पर कामकाज का अतिरिक्त बोझ आ सकता है। यदि आप प्रमोशन या ट्रांस्फर का इंतजार कर रहे हैं तो वह थोड़ा बढ़ सकता है। प्रेम संबंध की दृष्टि से जून का महीना थोड़ा उठापटक वाला रहने वाला है।
लव पार्टनर के साथ आपके रिश्ते कभी नरम तो कभी गरम दिख सकते हैं। वहीं दांपत्य जीवन में जीवनसाथी की सेहत को लेकर मन थोड़ा चिंतित रहेगा। माह के अंतिम सप्ताह में कामकाजी महिलाओं को अपने घर और कार्यक्षेत्र के बीच सामंजस्य बनाने में दिक्कतें आ सकती हैं।
उपाय: 'ॐ हंं हनुमते नम:' मंत्र का 1 माला जप करें।
धनु राशि के जातकों को जून के महीने में अपने धन और समय का खूब प्रबंधन करके चलना होगा अन्यथा उन्हें महीने के मध्य तक ही आर्थिक संकटों का सामना करना पड़ सकता है। जून महीने की शुरुआत में ही आपके सामने कुछ बड़े खर्च सामने आ सकते हैं। जीवन से जुड़ी किसी बड़ी जरूरत या फिर घर-परिवार से जुड़े किसी व्यक्ति की इलाज आदि के लिए आपको अपनी जरा ज्यादा ही जेब ढीली करनी पड़ सकती है।
इस दौरान युवाओं का अधिकांश समय मौज-मस्ती करते हुए बीतेगा। पिकनिक-पर्यटन के प्रोग्राम बनेंगे। किसी मांगलिक या धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर प्राप्त होगा। इस दौरान पुराने मित्रों और प्रियजनों से मुलाकात होगी।
माह के मध्य का समय आपको अपनी वाणी और व्यवहार पर बहुत ज्यादा नियंत्रण रखना होगा अन्यथा बनी बात बिगड़ जाने से आपको आर्थिक और सामाजिक दोनों तरीके से नुकसान झेलना पड़ सकता है। इस दौरान जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है। ऐसे में मतभेद को मनभेद में न बदलने दें और चीजों को विवाद की बजाय संवाद से सुलझाने का प्रयास करें।
माह के तीसरे सप्ताह में परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों का मन पढ़ाई से उचट सकता है, लेकिन ध्यान रहे कि कठिन परिश्रम और प्रयास से उन्हें मनचाही सफलता मिल पाएगी। इस दौरान किसी बड़ी घरेलू समस्या को सुलझाने में परिजनों का सहयोग और समर्थन मिलेगा।
व्यवसाय से जुड़े लोगों को माह के उत्तरार्ध में थोड़ा मंदी का सामना करना पड़ सकता है। नौकरीपेशा लोगों के लिए भी यह समय थोड़ा चुनौतीपूर्ण रहने वाला है। माह के अंतिम सप्ताह में सेहत का विशेष ख्याल रखें और वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं।
उपाय: श्री लक्ष्मीनारायण की पूजा करें।
मकर राशि के जातकों के लिए जून महीने के उत्त्रार्ध के मुकाबले पूर्वार्ध का समय ज्यादा शुभता और सौभाग्य लिए रहने वाला है। इस दौरान करियर और कारोबार के संबंध में की गई यात्राएं और मेल-मिलाप का बढि़या लाभ मिलेगा। इस दौरान प्रभावी लोगों के साथ आपके संबंध बनेंगे। व्यवसाय से जुड़े लोग अपने कारोबार का विस्तार करने में कामयाब होंगे। हालांकि पारिवारिक सुख की दृष्टि से यह समय मध्यम फलकारी रहेगा।
माह की शुरुआत में किसी बात को लेकर आपकी परिजनों के साथ तनातनी हो सकती है। खास बात यह कि आपके द्वारा लिए गये फैसले से आपका जीवनसाथी भी असहमत रह सकता है। इस दौरान आपको अपने संबंध और सेहत दोनों का बहुत ज्यादा ख्याल रखने की आवश्यकता रहेगा। नौकरी या व्यवसाय में माह की शुरुआत में पैदा हुई कोई भी परेशानी माह के मध्य में खत्म होती हुई नजर आएगी। इस दौरान आपके इष्ट-मित्र आप पर पूरी तरह से मेहरबान नजर आएंगे।
नौकरीपेशा लोगों की आय के अतिरिक्त स्रोत बनेंगे। इस दौरान आपको कहीं पर अटका हुआ या फिर उधार दिया हुआ धन अचानक से प्राप्त हो सकता है। लव पार्टनर के साथ यदि आपकी खटपट चल रही थी तो इस दौरान वह दूर हो जाएगी और एक बार फिर आपकी प्रेम की गाड़ी पटरी पर आ जाएगी।
माह के तीसरे सप्ताह में जीवनसाथी की सेहत को लेकर आपका मन थोड़ा चिंतित रह सकता है। इस दौरान संतान से जुड़ी कोई समस्या भी आपकी चिंता का कारण बन सकती है। हालांकि माह के अंत तक आप अपनी बुद्धि और विवेक से सभी समस्याओं का हल खोजने में कामयाब होंगे।
उपाय: शनिवार के दिन छाया दान करें।
कुंभ राशि के जातकों केे जून का महीना औसत रहने वाला है। माह के पूर्वार्ध में अपको कभी अपने जीवन की गाड़ी पटरी से नीचे तो कभी उस पर तेजी से आगे बढ़ती हुई नजर आएगाी। जून महीने की शुरुआत में आपके वो काम बनते हुए नजर आ सकते हैं, जिनके पूरे होने की आपको जरा भी आशा नहीं रही होगी, वहीं दूसरी तरफ आपके बने बनाए काम में अचानक से कोई अड़ंगा आ जाने पर आपका मन व्यथित हो सकता है। इस दौरान आपको करियर-कारोबार में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
नौकरीपेशा वर्ग वाले व्यक्तियों के लिए जून महीने के पूर्वार्ध का समय मध्यम फलप्रद है। इस दौरान आपका किसी अनचाही जगह पर ट्रांस्फर किया जा सकता है या फिर आपके कंधों पर अतिरिक्त जिम्मेदारी का बोझ डाला जा सकता है। हालांकि माह के उत्तरार्ध में आपको किस्मत का साथ मिलेगा और आपको रोजी-रोजगार में बड़ा लाभ मिल सकता है। इस दौरान व्यापार में खासा लाभ होगा।
नौकरीपेशा लोगों की आय के अतिरिक्त स्रोत बनेंगे। किसी प्रभावी व्यक्ति की मदद से सत्ता-सरकार से जुड़े मामले सुलझेंगे। यदि आप विदेश में जाकर पढ़ने या वहां से जुड़कर व्यवसाय करने की सोच रहे हैं तो इस संबंध में आ रही परेशानियां दूर होंगी। कुल मिलाकर आपको विदेशी संपर्कों से खासा लाभ प्राप्त होगा।
प्रेम संबंध की दृष्टि से जून महीने की शुरुआत भले ही अनुकूल न हो लेकिन उसके बाद का समय सकारात्मक रहने वाला है। उस दौरान यदि आप किसी से अपने दिल की बात कहने का प्रयास करते हैं तो संभवत: बात बन सकती है। वही पहले से चहले आ रहे संबंधों की बात की जाए तो जून महीने के दूसरे सप्ताह के बाद आपकी प्रेम की गाड़ी पटरी पर आ जाएगी।
इस दौरान आपकी लव पार्टनर के साथ पनपी सभी गलतफहमियां दूर हो जाएंगी। यदि आप अपने प्रेम संबंध को विवाह में तब्दील करने का प्रयास कर रहे हैं तो परिजन आपको इसके लिए इजाजत दे सकते हैं।
उपाय: 'ॐ नम: शिवाय' मंत्र का रुद्राक्ष की माला से जप करें।
मीन राशि के जातकों के लिए जून का महीना मिलाजुला रहने वाला है। यदि आप इन दिनों रोजी-रोजगार की तलाश में भटक रहे हैं तो आपको एक अदद अच्छी नौकरी के लिए अभी कुछ और समय तक इंतजार करना होगा। वहीं नौकरीपेशा लोगों को अपने कार्यक्षेत्र में कुछेक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
नौकरीपेशा लोगों को जून महीने के पूर्वार्ध में अपने कामकाज में विशेष सावधानी बरतने की जरूरत रहेगी, वरना एक छोटी सी गलती आपके मान-सम्मान पर दाग लगा सकती है और आपको अपने बॉस के गुस्से का शिकार होना पड़ सकता है। इस दौरान अपने कार्यक्षेत्र में लोगों को मिलाजुला कर चलें और छोटी-मोटी बात को तूल न दें।
व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए माह का दूसरा सप्ताह थोड़ी सी चुनौतियों लिए रहने वाला है। इस दौरान आपको बाजार में मंदी का सामना करना पड़ सकता है। बाजार में अपनी साख बनाए रखने के लिए इस दौरान आपको अपने कंपटीटर्स से कड़ा मुकाबला करना होगा। इस दौरान धन आवक के मुकाबले आपके खर्च की अधिकता रहेगी, जिसके चलते आपका बजट का बैलेंस बिगड़ सकता है।
माह के मध्य में आपको अपनी संपत्ति और सेहत दोनों का ध्यान रखना जरूरी होगा, अन्यथा आपको नाहक ही कष्ट झेलना पड़ सकता है। भूमि-भवन से जुड़े विवाद को बजाय कोर्ट-कचहरी में ले जाने के बातचीत के जरिए सुलझाने का प्रयास करें अन्यथा आपको अपना हक पाने के लिए लंबे समय तक इंतजार करना पड़ सकता है।
प्रेम संबंध की दृष्टि से जून महीने का तीसरा सप्ताह थोड़ा प्रतिकूल रहने वाला है। बाकी समय आपकी प्रेम की गाड़ी सरपट दौड़ती नजर आएगी और आपका लव पार्टनर आपका संबल बनेगा। वैवाहिक जीवन की बात करें तो जीवनसाथी के साथ आपका प्रेम और सामंजस्य बना रहेगा।
उपाय: नारायण कवच का पाठ करें।
Published on:
29 May 2026 09:20 am
बड़ी खबरें
View Allराशिफल
धर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
