28 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Monthly Horoscope June 2026: जून में बदलेगी कई ग्रहों की चाल, जानें किन राशियों पर पड़ेगा सबसे ज्यादा असर

Masik Rashifal June 2026: मासिक राशिफल जून 2026 में जानें जून माह में ग्रहों के राशि परिवर्तन का मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि पर क्या असर पड़ेगा। करियर, नौकरी, व्यापार, प्रेम और स्वास्थ्य से जुड़ी पूरी भविष्यवाणी पढ़ें।

6 min read
Google source verification

भारत

image

Manoj Vashisth

image

ज्योतिषाचार्य डॉ. अनीष व्यास

May 28, 2026

Monthly Horoscope June 2026

June 2026 Horoscope: करियर, पैसा और प्रेम में क्या कहते हैं आपके सितारे (फोटो सोर्स : AI@chatgpt)

Monthly Horoscope June 2026: मासिक राशिफल जून 2026: जून का महीना ग्रह-नक्षत्रों की चाल के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण रहने वाला है। इस माह कई बड़े ग्रह राशि परिवर्तन करेंगे, जिसका असर मेष से कन्या राशियों के जीवन पर देखने को मिलेगा। किसी के लिए यह महीना करियर और धन लाभ लेकर आएगा, तो कुछ लोगों को स्वास्थ्य, संबंध और खर्चों को लेकर सावधानी बरतनी पड़ सकती है। ऐसे में जानिए जून 2026 आपके लिए कितना शुभ रहने वाला है। जयपुर के ज्योतिषाचार्य डॉ. अनीष व्यास से जानें मेष से कन्या राशि तक का विस्तृत मासिक राशिफल

सभी 12 राशियों का मासिक राशिफल

मासिक राशिफल मेष राशि (Monthly Horoscope Aries)

मेष राशि के जातकों के लिए जून का महीना मिलाजुला साबित होने वाला है। इस पूरे माह आपके साथ कभी खुशी-कभी गम की स्थिति बनी रहेगी। हालांकि महीने का पूर्वार्ध थोड़ा ज्यादा चुनौतियों वाला साबित होगा। इस दौरान आपको धैर्य और विवेक का इस्तेमाल करते हुए अपनी हर छोटी-बड़ी समस्याओं से सुलझाना होगा।

जून महीने की शुरुआत में आपको अपनी सेहत और संबंध दोनों पर खूब ध्यान देना होगा अन्यथा आपको मानसिक और शरीरीरिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान आपको अपनी परिवार में मांगलिक कार्यों अथवा पर्यटन आदि पर जेब से अधिक धन राशि खर्च करनी पड़ सकती है, जिसके चलते आपका बजट गड़बड़ा सकता है। घर के रख-रखाव अथवा किसी सुख-सुविधा से जुड़े सामान पर भी धन खर्च हो सकता है। इस दौरान संतान से जुड़ी कोई समस्या आपकी परेशानी का कारण बन सकती है।

महीने के पूर्वार्ध में आपको सेहत संबंध दिक्कतें हो सकती हैं लेकिन उत्तरार्ध तक आपको उससे राहत मिल जाने की पूरी संभावना है। माह के मध्य से एक बार आपको एक बार फिर जीवन की गाड़ी पटरी पर लौटती हुई नजर आएगी। इस दौरान आपको करियर-कारोबार में मनचाही सफलता मिलेगी। इस संबंध में की गई यात्रा अथवा प्रयास सार्थक साबित होंगे। इस दौरान परिवार के सदस्यों के हंसी-खुशी समय बिताने के खूब अवसर प्राप्त होंगे।

प्रेम संबंध के लिए भी यह समय अनुकूल रहने वाला है लेकिन माह के आखिरी सप्ताह में आपको इस दिशा में बहुत सोच-समझकर कदम आगे बढ़ाने की आवश्यकता रहेगी। छात्रों को मनचाही सफलता कठिन परिश्रम के बाद ही प्राप्त होगी।
उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें।

मासिक राशिफल वृष राशि (Monthly Horoscope Taurus)

वृषभ राशि के जातकों के लिए जून महीने के शुरुआत शुभता और लाभ लिए है। इस दौरान आपके द्वारा किए गये सारे प्रयास सफल होते नजर आएंगे। करियर-कारोबार में मनचाही प्रगति मिलेगी। यदि आप रोजी-रोजगार के लिए प्रयासरत हैं तो आपको इस दौरान मनचाहा जॉब मिल सकता है। व्यापार से जुड़े लोगों को मनचाहा लाभ प्राप्त होगा और उसे विस्तार देने की योजना पर काम करेंगे।

यह समय आपके प्रेम संबंध और मित्रता आदि के लिए भी अनुकूल रहेगा। हालांकि इस दौरान आपको अपने खान-पान और दिनचर्या का खूब ख्याल रखना होगा अन्यथा आप पेट संबंधी पीड़ा या फिर मौसमी बीमारी आदि से परेशान हो सकते हैं।

माह के मध्य का समय आपके काम-काज की दृष्टि से अनुकूल तो है लेकिन संबंधों को लेकर इस दौरान आपको खूब सावधान रहना पड़ेगा। इस दौरान आपको सफलता के अभिमान अथवा हास-परिहास करते समय किसी का अपमान करने से बचना होगा, अन्यथा आपके अपने आपसे दूर छिटक सकते हैं। इस दौरान आपको भूमि-भवन का सुख संभव है। माह के तीसरे सप्ताह में आपको अपनी भावनाओं को काबू में रखते हुए दिल के साथ दिमाग का इस्तेमाल करना होगा।

करियर-कारोबार से जुड़ा फैसला करते समय इस बात का खूब ध्यान रखें। जून महीने के अंतिम सप्ताह में आपको कार्यक्षेत्र में कुछेक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान बेवजह के वाद विवाद से दूर रहें और वाहन सावधानी से चलाएं। जून महीने में प्रेम-संबंध में बेहद सावधानी के साथ कदम आगे बढ़ाएं। दांपत्य जीवन को सुखमय बनाए रखने के लिए जीवनसाथी की भावनाओं का ख्याल रखें।
उपाय- शिव महिम्न स्तोत्र का पाठ करें।

मासिक राशिफल मिथुन राशि (Monthly Horoscope Gemini)

मिथुन राशि के जातकों को जून के महीने में जीवन से जुड़े किसी भी क्षेत्र में सफलता पाने के लिए थोड़ा अधिक परिश्रम और प्रयास करना होगा। महीने में आपको अपने कार्यक्षेत्र में अपने सीनियर और जूनियर से कम सहयोग मिल पाएगा और आप पर कामकाज का अतिरिक्त बोझ भी बना रहेगा। ऐसे में आपको टारगेट पूरा करने या फिर किसी अन्य समस्या को सुलझाने के लिए अपने आपको बहुत ज्यादा कूल रखना होगा। ध्यान रहे कि आपकी बात से ही बात बनेगी और आपकी बात से ही बात बिगड़ेगी।

कारोबार की दृष्टि से यह महीना विगत माह की अपेक्षा कम लाभदायक रहेगा, हालांकि आप हानि का अनुभव नहीं। कहने का तात्पर्य यह है कि इस माह आपको लाभ तो होगा लेकिन उसके मुकाबले खर्च की अधिकता बनी रहेगी। इस महीने आपको सट्टा-लाटरी आदि में धन लगाने से बचना चाहिए। जोखिम भरा निवेश आपके लिए बड़े नुकसान का कारण बन सकता है।

माह के मध्य में सत्ता-सरकार से जुड़े मामले आपकी सिरदर्द का बड़ा कारण बनेंगे। इससे बचने के लिए आपको अपने कागज संबंधी सभी काम पूरे रखने चाहिए तथा धन का लेन-देन करते समय खूब सावधानी बरतनी चाहिए। जीवन की इन तमाम चुनौतियों के बीच आपका प्यार या फिर कहें आपका जीवनसाथी आपका संबल बनेगा और आपको सही राह दिखाने और निर्णय लेने में मददगार बनेगा। सुखी जीवन जीने के लिए अपने व्यस्ततम समय में से कुछ समय अपने जीवनसाथी और परिवार के सदस्यों के साथ बिताने के लिए अवश्य निकालें। माह के अंतिम सप्ताह में अपनी सेहत, संबंध और सामान का खूब ख्याल रखें।
उपाय: गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करें।

मासिक राशिफल कर्क राशि (Monthly Horoscope Cancer)

कर्क राशि के जातकों को जून के महीने में आलस्य और अभिमान दोनों से बचने की बहुत जरूरत रहेगी। यह महीना आपके करियर-कारोबार की दृष्टि से बहुत ज्यादा शुभ नहीं कहा जा सकता है। ऐसे में आपको इन दोनों से जुड़े किसी भी निर्णय को बहुत सोच-समझकर लेना चाहिए अथवा उसे आगे के लिए टाल देना चाहिए। यदि आप नौकरीपेशा व्यक्ति हैं तो आपको अपने कार्यक्षेत्र में कुछेक कठिनाईयों का सामना करना पड़ सकता है।

कार्यक्षेत्र में आपके विरोधी सक्रिय रहते हुए आपके कामकाज में बाधा डाल सकते हैं, लेकिन किसी भी कठिन परिस्थिति के चलते पलायन करने की बजाय आपको उसका डटकर मुकाबला करने की आवश्यकता रहेगी। इन सभी समस्याओं के साथ स्वास्थ्य एवं धन संबंधी दिक्कतें भी आपकी परेशानी का कारण बन सकती हैं, लेकिन यदि आप थोड़ी सी सावधानी और प्रबंधन करके चलते हैं तो आप इस समस्या से काफी हद तक निजात पा सकते हैं। मसलन अपने खर्च पर कंट्रोल करें और जोखिम भरे निवेश से बचें। इसी प्रकार अपनी दिनचर्या सही रखते हुए अपने खानपान का पूरा ख्याल रखें।

किसी पुरानी बीमारी के उभरने पर उसे इग्नोर न करें, अन्यथा अस्पताल के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। यदि आप अपने करियर को आगे बढ़ाने या फिर नौकरी में प्रमोशन के लिए प्रयासरत हैं तो आपको इसके लिए थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है।

प्रेम संबंध की दृष्टि से यह महीना थोड़ा कम अनुकूल रहने वाला है। इस माह आपको अपने प्रियतम से मेल-मिलाप करने में कुछेक दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। लव पार्टनर के साथ उपजी गलतफहमियां आपके रिश्तों को प्रभावित कर सकती हैं। जीवनसाथी की सेहत आपकी चिंता का विषय बन सकती है।
उपाय- महामृत्युंजय मंत्र का जप करें।

मासिक राशिफल सिंह राशि (Monthly Horoscope Leo)

सिंह राशि के जातकों को जून महीने की शुरुआत में अचानक से आई कुछ एक बड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। यदि आप व्यवसाय से जुड़े हुए हैं तो आपको अपने कंपटीटर से कड़ा मुकाबला करना पड़ सकता है। व्यापारी वर्ग को इस दौरान धन निवेश करने के कई मौके तो मिलेंगे, लेकिन ऐसा करते समय उन्हें बहुत सावधानी बरतनी होगी। जो लोग पार्टनरशिप में व्यापार कर रहे हैं, उनके आपसी तालमेल में कमी आ सकती है।

इस दौरान नौकरीपेशा लोगों को अपने काम को बहुत सावधानी के साथ करने की जरूरत रहेगी, अन्यथा आपकी एक लापरवाही न सिर्फ आपको बॉस के गुस्से का शिकार बना सकती है, बल्कि आपकी साख पर बट्टा लगाने का भी काम कर सकती है। इस दौरान आपको अपना काम किसी दूसरे के भरोसे छोड़ने की बजाय खुद बड़ी सावधानी के साथ करना होगा। किसी भी कागज पर खूब पढ़-समझ कर दस्तखत करें अन्यथा आपको बाद में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

माह के उत्तरार्ध का समय आपके लिए कुछ राहत लिए रहने वाला है। इस दौरान आपको पूर्व में चली आ रही समस्याओं से काफी हद तक निजात मिल सकती है। इष्ट-मित्रों की मदद से अटके काम पूरे होंगे। यदि आपकी लव पार्टनर के साथ अनबन चल रही थी तो सभी गलतफहमियां दूर हो जाएंगी। सिंगल लोगों की लाइफ में किसी मनचाहे व्यक्ति की इंट्री हो सकती है। परीक्षा-प्रतियोगिता से जुड़े छात्र यदि इस दौरान सही दिशा में परिश्रम और प्रयास करते हैं तो उन्हें मनचाही सफलता मिल सकती है।
उपाय- नारायण कवच का पाठ करें।

मासिक राशिफल कन्या राशि (Monthly Horoscope Virgo)

कन्या राशि के जातकों के लिए यह जून का महीना मनचाही सफलता और मान-सम्मान को बढ़ाने वाला रहने वाला है। महीने की शुरुआत में ही आपको करियर-कारोबार से जुड़ी कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। यदि आप विदेश से जुड़े काम करते हैं या फिर आप विदेश में करियर-कारोबार के लिए प्रयासरत हैं तो आपके लिए यह महीना बेहद लकी रहने वाला है। इस दिशा में किए गये प्रयास महीने के मध्य तक सफल साबित होंगे। विद्यार्थी वर्ग के लिए जून का महीना नये अवसर लेकर आएगा।

इस महीने आपको अपने करियर को आगे बढ़ाने के कई अवसर प्राप्त होंगे और माह के उत्तरार्ध में मनचाही सफलता पाने के लिए के योग बनेंगे, हालांकि यह तभी संभव है जब आप पूरे मन से पढ़ाई करते हैं। ऐसे में परिश्रम में जरा भी कोताही न बरतें। व्यापारी वर्ग के लिए जून महीने में लाभ की प्राप्ति के लिए कई अवसर मिलेंगे। इस महीने कारोबार के सिलसिले में की गई यात्राएं सुखद एवं लाभप्रद साबित होंगी।

यदि आप बीते कुछ समय से मंदी का सामना कर रहे थे तो इस माह आपका पिछला सारा घाटा पूरा हो जाएगा और आपको अपने कारोबार को विस्तार करने के अवसर प्राप्त होंगे। हालांकि किसी भी योजना में धन लगाने या कारोबार का विस्तार करते समय अपने शुभचिंतकों की सलाह लेना बिल्कुल न भूलें।

माह के तीसरे सप्ताह में नौकरीपेशा लोगों पर कामकाज का अतिरिक्त बोझ आ सकता है। इस दौरान महिलाओं को घरेलू चिंता सता सकती है। हालांकि आप अपने विवेक से सभी समस्याओं को सुलझाते हुए अपने कार्य को सिद्ध करने में कामयाब होंगे। प्रेम संबंध की दृष्टि से जून का महीना आपके लिए अनुकूल है। प्रियतम के साथ आपके संबंध मजबूत होंगे। दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा।
उपाय: गणेश चालीसा का पाठ करें।