27 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Budh Gochar 2026: बुध का मिथुन राशि में गोचर, ज्योतिष से जानें आपकी राशि पर क्या होगा असर

Budh Gochar 2026: 29 मई 2026 को बुध ग्रह मिथुन राशि में गोचर करेंगे। जानिए मेष से मीन तक सभी 12 राशियों पर इसका करियर, पैसा और रिश्तों पर क्या असर पड़ेगा।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Manoj Vashisth

image

डॉ अनीष व्यास

May 27, 2026

Mercury Transit 2026 effects on zodiac signs

Budh Gochar 2026 : बुध गोचर से करियर और पैसों में बड़ा बदलाव (फोटो सोर्स : Freepik)

Budh Gochar 2026: 29 मई 2026 को बुध ग्रह मिथुन (Budh Gochar 2026) राशि में गोचर करने जा रहे हैं। ज्योतिष में बुध को बुद्धि, संवाद, व्यापार और तकनीक का कारक माना जाता है। अपनी ही राशि मिथुन में प्रवेश करने से बुध बेहद प्रभावशाली स्थिति में होंगे, जिसका असर सभी 12 राशियों के करियर, पैसों, शिक्षा और रिश्तों पर देखने को मिलेगा। जानिए एस्ट्रोलॉजर डॉ अनीष व्यास के अनुसार किस राशि को मिलेगा सबसे ज्यादा फायदा।

मेष राशि पर बुध गोचर 2026 का असर

आपके लिए यह समय समाज और कार्यक्षेत्र में छा जाने का है। आपके बात करने का तरीका लोगों को प्रभावित करेगा। नौकरी के लिए इंटरव्यू या बिजनेस की कोई बड़ी डील इस दौरान फाइनल हो सकती है। भाई-बहनों से रिश्ते सुधरेंगे।

वृषभ राशि पर बुध गोचर 2026 का असर

पैसों के मामले में यह समय आपके लिए बहुत ही बढ़िया है। आप बचत, निवेश या बजटिंग में आगे निकल जाएंगे। आपकी समझदारी बड़ी कमाई करवाएगी।

मिथुन राशि पर बुध गोचर 2026 का असर

बुध का आपके अपने घर आना सबसे बड़ा बदलाव लाएगा। आत्मविश्वास गजब का रहेगा। लोग आपसे खिंचेंगे और करियर की नई राहें खुल सकती हैं।

कर्क राशि पर बुध गोचर 2026 का असर

यह समय आपके लिए थोड़ा रुककर सोचने का है। आप पुरानी बातों को भूलकर मानसिक शांति की तरफ बढ़ेंगे। भविष्य की योजनाओं पर गुप्त रूप से काम करना इस समय आपके लिए फायदेमंद रहेगा। आध्यात्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।

सिंह राशि पर बुध गोचर 2026 का असर

सोशल सर्कल में आपकी गुडविल जबरदस्त बढ़ेगी। कुछ ऐसे लोग मिलेंगे, जो आगे चलकर आपके करियर को ऊंचा उठा सकते हैं। कई लटके हुए काम पूरे होंगे।

कन्या राशि पर बुध गोचर 2026 का असर

नौकरी और बिजनेस के मामले में यह समय आपके लिए सुनहरे अवसर लेकर आ रहा है। ऑफिस में बॉस और सीनियर अधिकारी आपके काम और रणनीतियों की तारीफ करेंगे। मीडिया, लेखन और मैनेजमेंट से जुड़े लोगों को बड़ी सफलता मिलेगी।

तुला राशि पर बुध गोचर 2026 का असर

नया सीखेंगे, यात्रा के योग बन रहे हैं । स्टूडेंट्स के लिए बढ़िया समाचार है पढ़ाई में शानदार नतीजे मिल सकते हैं। जिंदगी को नए नजर से देखना शुरू कर देंगे।

वृश्चिक राशि पर बुध गोचर 2026 का असर

भावनाओं और पैसों दोनों में बदलाव दिखेगा। पार्टनर से समझ बढ़ेगी। टैक्स, लोन या पुरानी फाइनेंशियल उलझनें सुलझने के आसार हैं। अपने आप को सुरक्षित महसूस करेंगे।

धनु राशि पर बुध गोचर 2026 का असर

आपके वैवाहिक जीवन और बिजनेस पार्टनरशिप में चल रहे पुराने विवाद सुलझ जाएंगे। एक-दूसरे से खुलकर बात करना आपके रिश्तों को मजबूत बनाएगा। जो लोग सिंगल हैं, उन्हें कोई समझदार और खास पार्टनर मिल सकता है।

मकर राशि पर बुध गोचर 2026 का असर

डेली रूटीन में एक्टिव रहेंगे। ऑफिस वर्क आसान लगेगा। सेहत में सुधार महसूस करेंगे और अपने लिए कुछ वक्त निकाल पाएंगे।

कुंभ राशि पर बुध गोचर 2026 का असर

कला, राइटिंग या सोशल मीडिया से जुड़े लोगों के लिए जबरदस्त टाइम है। नए और हटके आइडिया आएंगे। लव लाइफ में भी मिठास घुलेगी और आप बिना झिझक अपनी फीलिंग्स ज़ाहिर करेंगे।

मीन राशि पर बुध गोचर 2026 का असर

आपका पूरा ध्यान इस समय अपने परिवार और घर की सुख-सुविधाओं पर रहेगा। जमीन या मकान खरीदने की योजना बन सकती है। माता-पिता के साथ चल रहे वैचारिक मतभेद दूर होंगे, जिससे घर का माहौल शांत और खुशनुमा बनेगा।