
Guru Gochar 2026 : जानिए किन 4 राशियों पर रहेगी गुरु गोचर की विशेष कृपा (फोटो सोर्स : Freepik)
Guru Gochar 2026: जेठ के महीने में जब सूर्य देव अपने पूरे शबाब पर होते हैं, तो उत्तर भारत सहित देश के कई हिस्सों में नौतपा की शुरुआत होती है । यह साल के वो 9 दिन होते हैं जब गर्मी इंसानों की परीक्षा लेती है। लेकिन इस बार का नौतपा सिर्फ पसीना छुड़ाने नहीं, बल्कि कुछ लोगों की तिजोरियां भरने आ रहा है। ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, इस साल नौतपा का (Nautapa 2026 Kab Se Kab Tak Hai) आखिरी दिन यानी 2 जून बेहद खास होने वाला है। इस दिन ग्रहों के राजाओं के गुरु, बृहस्पति (Jupiter Transit) पूरे 12 साल बाद कर्क राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं ।
ज्योतिष शास्त्र में गुरु को भाग्य, धन, और समृद्धि का कारक माना जाता है। ज्योतिषाचार्य राजेंद्र मुंजाल का मानना है कि नौतपा के तपते माहौल के बीच गुरु (Jupiter Transit) का यह राशि परिवर्तन 4 खास राशियों के जीवन में शीतलता और पैसों की बौछार लेकर आने वाला है। आइए जानते हैं कि इस दुर्लभ खगोलीय घटना से किनकी किस्मत पलटने वाली है।
मेष राशि वाले जातकों के लिए यह समय किसी वरदान से कम नहीं है। अगर आप लंबे समय से आर्थिक तंगी या कर्ज के बोझ से दबे थे, तो अब राहत की सांस लेने का वक्त आ गया है। आपके रहन-सहन के स्तर में बड़ा सुधार देखने को मिलेगा। घर में नई लग्जरी चीजें आ सकती हैं।
प्रॉपर्टी के सौदे: यदि आप नया मकान या जमीन खरीदने की सोच रहे थे, तो आपकी यह योजना अब हकीकत में बदल सकती है। पुराना अटका हुआ पैसा भी वापस मिल सकता है।
चूंकि गुरु का गोचर आपकी ही राशि में हो रहा है, इसलिए सबसे ज्यादा सकारात्मक असर आप पर ही दिखेगा। 12 साल बाद आ रहा यह मौका आपके आत्मविश्वास को सातवें आसमान पर ले जाएगा। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन या सैलरी हाइक की खुशखबरी मिल सकती है। आय के नए स्रोत (Incomes sources) बनेंगे।
पारिवारिक सुख: घर-परिवार में आपसी तालमेल और प्यार बढ़ेगा। समाज में आपका मान-सम्मान और रुतबा दोगुना हो जाएगा। बस ध्यान रखें कि कोई भी बड़ा फैसला जल्दबाजी में न लें।
तुला राशि के जातकों के लिए गुरु का यह गोचर उनके जीवन की रुकावटों को दूर करने वाला साबित होगा। यदि आपके बनते हुए काम बिगड़ रहे थे या करियर में कोई रुकावट आ रही थी, तो वो अब हमेशा के लिए खत्म हो जाएगी।
सेहत में सुधार: स्वास्थ्य के लिहाज से यह समय आपके लिए बेहद शानदार रहेगा। पुरानी बीमारियों से छुटकारा मिलेगा और आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे।
मीन राशि के स्वामियों के लिए व्यापार और नौकरी दोनों ही क्षेत्रों में सुनहरे अवसर आने वाले हैं। अगर आप लंबे समय से नौकरी छोड़कर खुद का कुछ काम शुरू करने का रिस्क लेना चाह रहे थे, तो यह समय बिल्कुल परफेक्ट है। आपकी मेहनत का पूरा फल आपको मिलेगा।
कोर्ट-कचहरी से राहत: यदि कोई कानूनी विवाद या प्रॉपर्टी को लेकर कोर्ट में केस चल रहा है, तो फैसला आपके पक्ष में आने के मजबूत संकेत हैं।
हिंदू ज्योतिष और पंचांग के अनुसार, जब सूर्य देव रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो उस समय के शुरुआती 9 दिनों को नौतपा कहा जाता है। इस दौरान सूर्य की किरणें सीधी पृथ्वी पर पड़ती हैं, जिससे भयंकर गर्मी होती है। वैज्ञानिक दृष्टिकोण से भी इस समय धरती का तापमान सबसे ज्यादा होता है।
ज्योतिषाचार्य राजेंद्र मुंजाल ने बताया कि आमतौर पर नौतपा को केवल मौसम के बदलाव और खेती के आकलन (माना जाता है कि नौतपा जितना तपता है, मानसून उतना ही अच्छा होता है) से जोड़कर देखा जाता है। लेकिन इस साल नौतपा के समापन पर देवगुरु बृहस्पति का कर्क राशि में जाना एक अत्यंत दुर्लभ संयोग बना रहा है। कर्क गुरु की उच्च राशि मानी जाती है, यानी यहां आकर गुरु सबसे ज्यादा शक्तिशाली और शुभ फल देने वाले बन जाते हैं। 12 साल बाद बन रहा यह समीकरण देश की अर्थव्यवस्था में सुधार और शेयर बाजार में उछाल के संकेत भी दे रहा है।
अस्वीकरण (Disclaimer): इस लेख में दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। यहाँ दी गई ज्योतिष, वास्तु या धार्मिक जानकारी मान्यताओं और विभिन्न स्रोतों पर आधारित है। हम इसकी पूर्ण सटीकता या सफलता की गारंटी नहीं देते हैं। किसी भी उपाय, सलाह या विधि को अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के प्रमाणित विशेषज्ञ या विद्वान से परामर्श अवश्य लें।
Published on:
26 May 2026 02:20 pm
बड़ी खबरें
View Allधर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
