26 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Mangal Gocher 2026: मंगल की विशेष दृष्टि से 3 राशियों को मिल सकते हैं सफलता के नए अवसर

Astrology Mars Transit 2026: क्या आपकी राशि भी उन 3 भाग्यशाली या संवेदनशील राशियों में शामिल है, जिन पर अंगारक ग्रह मंगल अपनी महादृष्टि डाल रहे हैं? जानिए 21 जून तक आपके करियर, बैंक बैलेंस और सेहत में क्या बड़े बदलाव होने वाले हैं और किस एक गलती से आपको बचना होगा।

3 min read
Google source verification

भारत

image

Manoj Vashisth

image

ज्योतिषाचार्य प्रमोद शर्मा

May 26, 2026

Mars transit in aries mangal gochar 2026

Mangal Gochar 2026: मंगल की सीधी नजर: 21 जून तक इन 3 राशियों को मिल सकता है फायदा (फोटो सोर्स : AI@chatgpt)

Mars Transit 2026, Mangal Gocher 2026: अंतरिक्ष में जब ग्रहों का राशि परिवर्तन (Planet Transit) होता है, तो मानव जीवन पर उसका सीधा असर देखने को मिलता है। इस वक्त, वैदिक ज्योतिष (Vedic Astrology) में सबसे ताकतवर, क्रूर और साहस का प्रतीक माने जाने वाले ग्रह मंगल (Mars), अपनी खुद की स्वराशि यानी मेष (Aries) में गोचर कर चुके हैं। ज्योतिषाचार्य पंडित प्रमोद शर्मा के अनुसार, मंगल का यह प्रभाव आगामी 21 जून तक रहने वाला है। मंगल को ऊर्जा और महत्वाकांक्षा का कारक माना जाता है। फिलहाल मंगल मेष में बैठकर कर्क (Cancer), तुला (Libra) और वृश्चिक (Scorpio) राशि पर अपनी विशेष दृष्टि डाल रहे हैं, जिससे इन जातकों के करियर और आर्थिक स्थिति गड़बड़ा सकती है या सरप्राइज देखने को मिल सकता है।

1. कर्क राशि: संघर्ष के बाद चमकेगा करियर

    मंगल कर्क पर अपनी चौथी दृष्टि डाल रहे हैं, जो ऊर्जा बढ़ाती है पर साथ ही मानसिक दबाव और तनाव भी लेकर आती है। आपको अपने काम में कड़कपन और गंभीरता महसूस होगी। भविष्य को लेकर फिक्र रहेगी, इसलिए मेहनत भी ज्यादा करनी पड़ेगी। अच्छी बात ये है कि आपकी मेहनत रंग लाएगी, नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिलेगी।

    ज्योतिषाचार्य पंडित प्रमोद शर्मा के अनुसार अगर आप काफी वक्त से जमीन, मकान या वाहन खरीदने का सोच रहे थे, तो 21 जून से पहले आपका सपना सच हो सकता है। छात्रों को कड़ी मेहनत के बाद सफलता मिलेगी और आपकी सेहत बेहतर रहेगी। पुरानी बीमारियों से भी राहत मिलेगी।

    2. तुला राशि: बिजनेस में बड़ा मुनाफा, लेकिन रिश्ते थोड़ा सतर्क रहें

      मंगल तुला पर सातवीं दृष्टि डाल रहे हैं, जिससे आपमें छुपा साहस और जोखिम लेने की इच्छा जागेगी। पुलिस, डिफेंस, सेना, इंजीनियरिंग, रियल एस्टेट या खेल के क्षेत्र में हैं, तो ये वक्त आपके लिए जबरदस्त है। बिजनेस करने वाले लोग अपने काम को बड़ा विस्तार दे सकते हैं।

      रिश्तों में थोड़ा ध्यान देने की जरूरत है। मंगल की सातवीं दृष्टि शादीशुदा जिंदगी में अहंकार की टकराहट ला सकती है। छोटी बातों पर बहस से बचें, वरना रिश्ते बिगड़ सकते हैं। सामाजिक कामों में आपकी पहचान बढ़ेगी, और आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। लेकिन वाहन चलाते वक्त और एडवेंचर स्पोर्ट्स में सावधानी रखना जरूरी है।

      3. वृश्चिक राशि: किस्मत पलटेगी, गुप्त धन मिलने के संकेत

        वृश्चिक के स्वामी खुद मंगल हैं और इस वक्त मंगल की आठवीं दृष्टि पड़ रही है, जिसे ज्योतिष में सबसे तीव्र और बदलाव लाने वाली मानते हैं। अगर आपका पैसा कहीं अटका था या कोई पुश्तैनी संपत्ति का विवाद था, तो अब गुप्त धन या रुका हुआ पैसा हाथ लग सकता है।

        ऑफिस में पीठ पीछे राजनीति हो सकती है, इसलिए विवादों से खुद को दूर रखना बेहतर रहेगा, नहीं तो नुकसान हो सकता है। जॉब में बदलाव, ट्रांसफर या नई नौकरी का मौका आ सकता है। ज्योतिष, टैरो या रिसर्च जैसी रहस्यमयी विद्या में दिलचस्पी बढ़ेगी।

        देश-दुनिया पर असर और मंगल शांत करने के अचूक उपाय

        ज्योतिषाचार्य पंडित प्रमोद शर्मा का कहना है कि जब मंगल मेष में होता है, तो उसकी ताकत दोगुनी हो जाती है। जमीन या सेना से जुड़ा ग्रह होने की वजह से भूमि या सीमाओं पर विवाद भी बढ़ सकते हैं।

        अगर मंगल की वजह से दिक्कत आ रही है, तो 21 जून तक ये उपाय आजमा सकते हैं:

        • मंगलवार और शनिवार को हनुमान चालीसा या बजरंग बाण पढ़ें।
        • मंगलवार के दिन गुड़, मसूर की दाल या लाल कपड़ा दान करें।
        • गुस्से को कंट्रोल करें, जितना हो सके शांत रहें मंगल का नकारात्मक असर लोगों को चिड़चिड़ा बना देता है।

        अस्वीकरण (Disclaimer): इस लेख में दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। यहाँ दी गई ज्योतिष, वास्तु या धार्मिक जानकारी मान्यताओं और विभिन्न स्रोतों पर आधारित है। हम इसकी पूर्ण सटीकता या सफलता की गारंटी नहीं देते हैं। किसी भी उपाय, सलाह या विधि को अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के प्रमाणित विशेषज्ञ या विद्वान से परामर्श अवश्य लें।