
Budh Ast 2026: वैदिक ज्योतिष के अनुसार 30 जून 2026 को बुध (Mercury Combust 2026) सूर्य के बेहद करीब पहुंचकर अस्त हो गए हैं। बुध को बुद्धि, व्यापार, संचार और तर्क का कारक माना जाता है। ज्योतिषाचार्य राजेंद्र मुंजाल के अनुसार, ऐसे में Budh Ast 2026 का असर कई राशियों के नौकरी, कारोबार, निवेश और पारिवारिक जीवन पर पड़ सकता है। आइए जानते हैं किन राशियों को अधिक सावधान रहने की जरूरत है।
मिथुन राशि के स्वामी बुध हैं, तो जाहिर है इस बदलाव का असर सबसे पहले आप पर पड़ेगा। ऑफिस में काम करते वक्त आगे-पीछे देखिए, क्योंकि शब्दों को लोग गलत समझ सकते हैं। सीधे-सादे बयान भी बवाल मचा सकते हैं। कोई नया प्रोजेक्ट या बड़ा सौदा इन दिनों टाल दें।
कन्या राशि वालों के लिए बुध का अस्त होना दिमागी तनाव बढ़ा देगा। ऑफिस में काम का बोझ अचानक बढ़ सकता है, चिड़चिड़ापन बन जाएगा दोस्त। काम-काज में खुद को इस तरह मत उलझाएं कि सेहत बिगड़ जाए खासकर पेट या स्किन में दिक्कतें हो सकती हैं। पैसों के लेन-देन में होशियार रहें।
आर्थिक मोर्चे पर धैर्य की जरूरत है। सोच समझकर ही पैसे खर्च करें, वरना मासिक बजट बिगड़ सकता है। पार्टनरशिप में नुकसान का डर है। किसी को भी पैसे उधार देने से बचें वापसी की गारंटी नहीं। सफर करते वक्त सामान खुद ही संभालें।
मीन राशि वालों के लिए घर और रिश्तों में थोड़ी कटुता आ सकती है। पार्टनर के साथ मन-मुटाव गहरा सकता है। इसीलिए किसी भी कागज पर बिना ठीक से पढ़े साइन न करें। बोलचाल में नरमी रखें, बहस से बचें।
अगर आपकी कुंडली में बुध कमजोर है या आप ऊपर बताई चार राशियों में से एक हैं, तो ये उपाय आपकी मुश्किलें कम कर सकते हैं
गणेश की पूजा: बुधवार को भगवान गणेश को दूर्वा और मोदक का भोग लगाएं।
दान: हरी मूंग या हरे कपड़े किसी जरूरतमंद या किन्नर को दें।
मंत्र जाप: तुलसी की माला से ॐ बं बुधाय नमः मंत्र को 108 बार बोलें।
गौ सेवा: हर बुधवार गाय को हरा चारा या पालक खिलाएं ये काफी शुभ माना गया है।
अस्वीकरण (Disclaimer): इस लेख में दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। यहाँ दी गई ज्योतिष, वास्तु या धार्मिक जानकारी मान्यताओं और विभिन्न स्रोतों पर आधारित है। हम इसकी पूर्ण सटीकता या सफलता की गारंटी नहीं देते हैं। किसी भी उपाय, सलाह या विधि को अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के प्रमाणित विशेषज्ञ या विद्वान से परामर्श अवश्य लें।