Budh Gochar March 2025: ग्रहों के राजकुमार बुध 17 मार्च को शाम 7.31 मीन राशि में अस्त हो जाएंगे, इससे कई राशि के लोगों के जीवन में भूचाल आ सकता है। नौकरी पर भी संकट आ सकता है। आइये जानते हैं कौन है वो दुर्भाग्यशाली राशियां (Budh Asta Horoscope)
Budh Asta Horoscope: हर ग्रह गोचर, उदय, अस्त, वक्री, मार्गी अवस्था मनुष्यों के लाइफ पर असर डालता है। ये प्रभाव किसी के लिए सकारात्मक तो किसी के लिए नकारात्मक होता है। अब 17 मार्च को शाम 7.31 बजे बुध मीन राशि में अस्त हो जाएंगे और बुध 2 अप्रैल बुधवार को सुबह 5.28 बजे तक बुध अस्त रहेंगे।
ज्योतिषी आशुतोष वार्ष्णेय के अनुसार जब बुध सूर्य से 8 डिग्री कोण के भीतर पहुंच जाते हैं तो सूर्य के प्रभाव से इनकी पॉवर घट जाती है। इससे कुछ राशियों को लाभ होता है तो किसी को नुकसान। यहां जानते हैं बुध अस्त से किन 5 राशियों को नुकसान हो सकता है, नौकरी पर संकट आ सकता है, आर्थिक नुकसान हो सकता है और इन्हें सतर्क रहना चाहिए।
मेष राशि के लोगों पर मीन राशि में बुध अस्त का नकारात्मक असर पड़ेगा। इस अवधि में मेष राशि के जातकों को नौकरी में समस्या होगी, नौकरी में असंतुष्टि हो सकती है और यह छूट भी सकती है।
नौकरी में बढ़ते दबाव से समस्याओं से जूझना पड़ सकता है, इससे बचने के लिए सतर्क रहना होगा। करियर में बदलाव का मन कर सकता है। अच्छी बात यह है कि नई नौकरी के अवसर भी मिल सकते हैं।
ऐसे लोग जो विदेश में नौकरी का मन बना रहे हैं उन्हें कोई अवसर मिल सकता है, लेकिन संभव है कि अधिक फायदा न हो। ऐसे लोग जो करियर को नए स्तर पर ले जाना चाहते हैं या फिर करियर में लाभ पाने के इच्छुक हैं, उन्हें निराशा लग सकती है।
इस समय थोड़ा सावधान रहना होगा क्योंकि कार्यक्षेत्र में सहकर्मी आपके भोलेपन या आपकी दोस्ती का लाभ उठा सकते हैं। इससे अपेक्षित लाभ हो सकता है न मिले।
ये भी पढ़ेंः
मीन राशि में बुध अस्त होने से कर्क राशि वालों को करियर में परेशानियों से दो चार होना होगा। कर्क राशि के जो लोग नौकरीपेशा हैं, उनका एक से अधिक बार ट्रांसफर हो सकता है। करियर में इन बदलावों से आप निराश हो सकते हैं।
इससे आप नौकरी बदलने का मन बना सकते हैं। लेकिन नई नौकरी में सफलता की संभावना कम है, इसलिए ऐसा करने से बचने में भलाई है। इस समय कर्क राशि वालों का करियर को लेकर मन बदलता रहेगा। कभी संतुष्ट तो कभी असंतुष्ट रहेंगे।
बुध ग्रह का मीन राशि में अस्त होना सिंह राशि के लोगों के लिए भी मुफीद नहीं है। इस समय आपको विशेष रूप से करियर को लेकर सतर्क रहना होगा। बुध अस्त मीन राशि के कारण सिंह राशि वाले नौकरी के कुछ बेहतरीन अवसर गंवा सकते हैं।
इससे सिंह राशि वाले हताश हो सकते हैं। इस समय कुछ अनावश्यक यात्राएं करनी पड़ सकती हैं जिसमें समय और मेहनत दोनों बर्बाद होंगे। नौकरी बदलने का मन हो सकता है, लेकिन सकारात्मक परिणाम की उम्मीद कम है।
ये भी पढ़ेंः
तुला राशि पर बुध अस्त का प्रभाव सकारात्मक नहीं है। अगले 16 दिन तुला राशि वालों को करियर में सोच-समझकर आगे बढ़ना होगा।
नौकरी से असंतुष्ट रह सकते हैं, नौकरी में बदलाव करना पड़ सकता है। करियर में चिंताजनक बदलाव आ सकता है। काम में अपने प्रदर्शन को बेहतर बनाने पर ध्यान देना होगा।
बुध अस्त का कुंभ राशि पर भी सकारात्मक असर नहीं होने वाला, इसके कारण अगले 16 दिन तक कुंभ राशि वालों को सतर्क रहना होगा। वर्ना समस्याओं से जूझना पड़ सकता है।
बुध अस्त 17 मार्च के कारण कुंभ राशि वालों की नौकरी भी जा सकती है जो आपकी परेशानियां बढ़ा सकती है। आपके हाथ से अच्छे अवसर फिसलने से हताश रहेंगे।
बुध के मीन राशि में अस्त रहने तक अनावश्यक यात्रा करनी पड़ सकती है। कुंभ राशि वाले करियर में बदलाव करने की सोच सकते हैं, लेकिन फैसला अच्छा नहीं माना जाएगा।