धर्म/ज्योतिष

Budh Gochar 2025: अक्टूबर में बुध का गोचर बदल देगा आपकी किस्मत! इन राशियों को होगा फायदा

Budh Gochar 2025: 3 अक्टूबर 2025 को बुध का गोचर कन्या से निकलकर तुला राशि में होगा। जानिए कर्क, कन्या और कुंभ राशि वालों को करियर, बिजनेस और लाइफ में किस तरह मिलेगा फायदा।
2 min read
• •
Updated: 26 Sep 2025, 5:02 PM IST
Budh Gochar 2025
Budh Gochar 2025 (photo- gemini ai)

Budh Gochar 2025: इस साल शारदीय नवरात्र की महाअष्टमी 30 सितंबर को मनाई जाएगी। इस दिन मां महागौरी की पूजा होती है। नवरात्र का यह दिन हर भक्त के लिए बेहद खास होता है। लेकिन इस बार नवरात्र के ठीक बाद एक और बड़ा संयोग बनने जा रहा है। दरअसल, 3 अक्टूबर को बुध ग्रह अपनी राशि बदलकर कन्या से निकलकर तुला राशि में प्रवेश करेंगे।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जब भी कोई ग्रह अपनी चाल बदलता है, तो उसका सीधा असर हमारे जीवन पर पड़ता है। बुध को ग्रहों का राजकुमार कहा गया है। यह बुद्धि, तर्क, वाणी और ज्ञान के कारक हैं। इसके साथ ही व्यापार और करियर में सफलता दिलाने में भी बुध का खास योगदान रहता है। बुध बाकी ग्रहों के मुकाबले जल्दी-जल्दी गोचर करते हैं और इसलिए इनका प्रभाव भी तुरंत महसूस होने लगता है। आइए जानते हैं कि 3 अक्टूबर को होने वाले इस गोचर से किन राशियों को सबसे ज्यादा लाभ मिल सकता है।

कर्क राशि

कर्क राशि वालों के लिए यह समय बहुत अच्छा साबित होने वाला है। करियर और बिजनेस में तरक्की मिल सकती है। निवेश करना चाहते हैं तो यह सही समय सबित होने वाला है। विदेश यात्रा के योग भी बन सकते हैं। साथ ही दफ्तर में आपके काम की तारीफ हो सकती है और सीनियर्स का पूरा साथ मिल सकता है। परिवार और पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताएंगे। सेहत में सुधार होगा और पुरानी परेशानियां कम होंगी।

कन्या राशि

कन्या राशि वालों के लिए भी यह गोचर खुशखबरी लेकर आने वाला है। करियर में अचानक ग्रोथ देखने को मिलेगी। पैसे कमाने के नए रास्ते खुलेंगे और रुका हुआ धन वापस मिल सकता है। छात्रों के लिए यह समय बेहद लाभकारी हो सकता है। परिवार का सहयोग मिलेगा और समाज में मान-सम्मान बढ़ सकता है। कुल मिलाकर, आपके लिए यह समय सक्सेस और पॉजिटिविटी से भरा रह सकता है।

कुंभ राशि

कुंभ राशि वालों को भी बुध का यह गोचर खूब फायदा दे सकता है। बिजनेस में तेजी आएगी और करियर नई ऊंचाइयों पर पहुंच सकता है। तनाव कम होंगे और आप अपने लक्ष्यों पर ज्यादा फोकस कर पा सकता है। आत्मविश्वास बढ़ेगा और इससे आपके कामों में आसानी हो सकता है। आने वाला समय आपके लिए नई उपलब्धियों का दरवाजा खोल सकता है।

Updated on:
26 Sep 2025, 5:02 PM IST
Published on: