Budh Gochar January: बीते दिनों ग्रहों के राजकुमार बुध ने राशि परिवर्तन किया है। वाणी, व्यापार के कारक बुध 24 जनवरी तक धनु राशि में भ्रमण करेंगे। इससे कई राशियों को नौकरी और बिजनेस में लाभ मिलेगा। आइये जानते हैं कौन हैं वो लकी राशियां ...
Mercury Transition Effect : ज्योतिष शास्त्र में बुध तर्क शक्ति का कारक है। यह ग्रह हर 21 दिन में राशि परिवर्तन करता है। यह तटस्थ ग्रह अन्य ग्रहों के संगति के आधार पर फल देता है। इस ग्रह के शुभ प्रभाव से नौकरी और बिजनेस में अच्छा फायदा मिलता है। बुध के शुभ प्रभाव से धन, मान-सम्मान और वैभव भी मिलता है। ये ग्रह व्यापार, वाणिज्य, कॉमर्स, बैंकिंग, मोबाइल, नेटवर्किंग और कंप्यूटर से जुड़े क्षेत्रों को प्रभावित करता है।
बुध जब गुरु, शुक्र, सूर्य और चंद्रमा के साथ रहते हैं तो शुभ फल देते है जबकि गुरु, राहु-केतु, मंगल और शनि के साथ होने पर उनके प्रकृति के अनुसार अशुभ फल प्रदान करते हैं। जयपुर के ज्योतिषी डॉ. अनीष व्यास के अनुसार बुध ग्रह धनु राशि में 24 जनवरी की शाम 5:38 मिनट तक भ्रमण करेंगे। आइये जानते हैं किन राशियों को धनु राशि में बुध के होने का लाभ मिलेगा।
डॉ. अनीष व्यास के अनुसार बुध राशि परिवर्तन से लोगों में रचनात्मकता बढ़ेगी। शेयर मार्केट बढ़ने की संभावना है। बाजार में खरीदारी बढ़ने से बिजनेस कम्युनिटी को फायदा होगा। इस समय तक अनाज और खाने की चीजों के दाम में तेजी रह सकती है। बड़े देशों के बीच इंपोर्ट-एक्सपोर्ट बढ़ने की संभावना है। बड़े एग्रीमेंट या बिजनेस समझौते होने के योग बन रहे हैं।
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लेन-देन बढ़ने से कई देशों की करंसी मजबूत होगी। चीन या कुछ बड़े देश नई व्यापारिक रणनीति पर काम शुरू कर सकते हैं। अचानक मौसमी बदलाव आ सकते हैं। पहाड़ी क्षेत्रों से शुभ समाचार मिलेंगे, भारतीय स्टॉक मार्केट पर चर्चा ज्यादा होगी। धार्मिक स्थल तीर्थ स्थल पवित्र स्थल पर कोई न कोई घटना घट सकती है। राजनीति से जुड़े नेताओं से दुखद समाचार, वाहन से जुड़ी घटना होने की आशंका है।
ये भी पढ़ेंः
डॉ. व्यास के अनुसार धनु राशि में बुध का भ्रमण मेष, वृष, मिथुन, सिंह, वृश्चिक, धनु और मीन राशि वाले लोगों के लिए अच्छा समय लाएगा। इन राशियों के लोगों को जॉब और बिजनेस में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे।
रूका हुआ पैसा मिलने के भी संकेत हैं। लेन-देन और निवेश में लाभ हो सकता है। इसके अलावा इन राशियों के लोग बड़े कामकाज की योजनाएं बनाएंगे। इन लोगों की तर्क शक्ति भी बढ़ेगी।
बुध की बदली चाल तुला और मकर राशि के लोगों के लिए मुश्किल समय ला सकता है। इन समय इन दो राशियों के लोगों की आर्थिक स्थिति कमजोर भी हो सकती है। सेविंग खत्म होने और निवेश में नुकसान होने की भी आशंका है।
लेनदेन में भी सावधानी रखनी होगी। इस समय तुला और मकर राशि वालों को शायद ही किस्मत का साथ मिले। नसों से संबंधी रोग हो सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों के कामकाज में बदलाव और स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं।
ये भी पढ़ेंः
बुध की मूवमेंट बदलने से कर्क, कन्या और कुंभ राशि वाले लोगों के लिए समय सामान्य रहेगा। इन तीन राशि वाले लोगों के सोचे हुए काम पूरे हो सकते हैं। कामकाज को लेकर नए और बड़े लोगों से मुलाकात हो सकती है।
लेकिन रोजमर्रा के कामों में मेहनत ज्यादा करनी होगी। 24 जनवरी तक दौड़-भाग बनी रहेगी। इस समय लेन-देन और निवेश सोच-समझकर करना होगा। सेहत के मामलों में इन राशि वालों को संभलकर रहना होगा।
डॉ. व्यास के अनुसार 24 जनवरी तक बुध से पीड़ित व्यक्ति को मां दुर्गा की आराधना करनी चाहिए। बुधवार के दिन गाय को हरा चारा खिलाना चाहिए और साबूत हरे मूंग का दान करना चाहिए। बुधवार के दिन गणपति को सिंदूर चढ़ाएं।
बुधवार के दिन गणेश जी को दूर्वा चढ़ाएं। दूर्वा की 11 या 21 गांठ चढ़ाने से फल जल्दी मिलता है। पालक का दान करें, बुधवार को कन्या पूजा करके हरी वस्तुओं का दान करें।