
Budh Rashi Parivartan 2025 Advantage: प्रयागराज के ज्योतिषाचार्य आशुतोष वार्ष्णेय के अनुसार कर्क चंद्रमा की राशि है और इनके बुध से संबंध अच्छे नहीं माने जाते हैं। लेकिन कर्क राशि में बुध राशि परिवर्तन लंबे समय के लिए होने वाला है।
बुध यहां प्रवेश करने के बाद 25 दिनों तक 28 जुलाई 2025 से 11 अगस्त 2025 तक वक्री हो जाएंगे। 30 अगस्त 2025 तक कर्क राशि में ही भ्रमण करेंगे (Budh Gochar Kark Rashi) । बहरहाल, आइये जानते हैं शत्रु की राशि में बुध किसे कराएंगे फायदा
कर्क राशि में बुध गोचर परिणाम में कुछ कमी कर सकता है। वैसे तो अनुकूल परिणाम मिलेंगे लेकिन हो सकता है कि कुछ मामलों में अपेक्षा अनुरूप फल न मिले। माता के स्वास्थ्य में सुधार होगा। कुछ मौके माता के साथ संबंधों को और मजबूत करेंगे।
यह स्थिति उन लोगों के लिए विशेष लाभदायक रह सकती है जिनके संबंध माता से खराब हों। जमीन जायदाद और घर गृहस्थी के मामलों में अनुकूलता देखने को मिल सकती है। बड़े लोगों से मित्रता संभव है।
उपाय: कर्क राशि में बुध गोचर की अवधि में चिड़ियों को दान चुगाना शुभ रहेगा।
बुध ग्रह मिथुन राशि के स्वामी होते हैं। बुध का कर्क राशि में गोचर दूसरे भाव में हो रहा है। यहां बुध अच्छे परिणाम देते हैं। ऊपर से लग्न या राशि के स्वामी का धन भाव पर जाना, आर्थिक मामलों में अच्छे परिणाम दे सकता है। इससे मिथुन राशि वालों को घर गृहस्थी से संबंधित मामलों में अनुकूल परिणाम मिलेगा। वस्त्र और आभूषण मिल सकता है।
पसंद के कपड़े खरीद सकते हैं या गिफ्ट मिल सकता है। बातचीत प्रभावी बनेगी, अच्छा भोजन मिलेगा। संबंधियों से रिश्ते में मजबूती आएगी। हालांकि शत्रु राशि में होने से कभी कभार इन मामलों में मामूली कमी भी देखने को मिल सकती है।
उपाय: कर्क राशि में बुध गोचर अवधि में गणेश चालीसा का नियमित पाठ करना अच्छा रहेगा।
बुध ग्रह का कर्क राशि में गोचर कन्या राशि वालों को शुभ फल देगा। इसके प्रभाव से कार्यक्षेत्र और समाज में प्रतिष्ठा मिलेगी। आमदनी में बढ़ोतरी हो सकती है। व्यापार व्यवसाय में मुनाफा होगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। जमीन जायदाद के मामलों में पॉजीटिव रिजल्ट मिलेंगे। भाई बहनों से संबंध अच्छे रहेंगे। जिस काम को हाथ में लेंगे सफलता मिलेगी। संतान आदि से संबंधित मामले भी अनुकूल रहेंगे।
उपाय: कर्क राशि में बुध गोचर अवधि तक गणपति अथर्वशीर्ष का नियमित रूप से पाठ करना चाहिए।
कर्क राशि में बुध राशि परिवर्तन तुला राशि वालों के अनुकूल है। भले ही बुध ग्रह शत्रु राशि में रहेंगे लेकिन कर्म स्थान पर जाने का फायदा आपको पहुंचाएंगे। बुध राशि परिवर्तन से आपको पद लाभ मिल सकता है। प्रतिस्पर्धियों पर भारी रहेंगे। व्यापार व्यवसाय से अच्छा लाभ मिल सकता है।
सामाजिक प्रतिष्ठा मिलेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। हालांकि आर्थिक मामलों में रिस्क लेने से बचने में भलाई है। विदेश आदि से संबंधित मामलों, इंपोर्ट, एक्सपोर्ट में भी पॉजीटिव रिजल्ट मिलेंगे।
उपाय: मंदिर में दूध और चावल का दान करें।
कर्क राशि में बुध राशि परिवर्तन धनु राशि वालों के लिए शुभ है। भले ही काम में मेहनत अधिक लगे, आपको इस अवधि में सफलता मिलेगी। हालांकि जीवनसाथी के स्वास्थ्य में कुछ गिरावट आ सकती है। लेकिन चिंता जैसी कोई बात नहीं रहेगी। कामों में सफलता, विजय की प्राप्ति और सामाजिक मान प्रतिष्ठा मिलने के कारण आप सामान्य तौर पर स्वयं को उत्साहित पाएंगे।
उपाय: शिवजी का शहद से अभिषेक करें।
बुध गोचर जून 2025 कुंभ राशि वालों के लिए फायदेमंद है। इस समय कुंभ राशि वालों को आर्थिक लाभ हो सकता है। स्वास्थ्य के लिए भी बुध गोचर अच्छा है। प्रतिस्पर्धियों पर कुंभ राशि वाले भारी पड़ेंगे। मान सम्मान मिलेगा, लेखक या कलात्मक कार्य करने वालों को पॉजीटिव रिजल्ट मिलेंगे।
उपाय: किसी तीर्थ स्थान के जल से शिवजी का अभिषेक करना शुभ रहेगा।