धर्म/ज्योतिष

बुध की बदली चाल से इन दो राशियों को होगी परेशानी, जानें सभी 12 राशियों पर असर

Mercury Movement: बुध का गोचर हाल ही में कर्क राशि में हुआ है। इससे 2 राशि के लोगों को परेशानी हो सकती है। आइये जानते हैं सभी 12 राशियों पर क्या असर होगा (Budh Rashi Parivartan Kark Rashi 2025) ।

2 min read
Jun 25, 2025

Budh Rashi Parivartan Kark Rashi 2025: बुद्धि, तर्क और संवाद के कारक और ग्रहों के राजकुमार बुध ग्रह ने मिथुन से निकलकर हाल ही कर्क राशि में प्रवेश किया था (Mercury Movement)।


ज्योतिषविदों के मुताबिक बुध के राशि परिवर्तन से रचनात्मकता बढ़ेगी, क्योंकि यह चंद्रमा की कर्क राशि है। आगामी दिनों में इसके कई परिणाम अलग-अलग क्षेत्रों में नजर आएंगे। मुख्यतया इससे शेयर मार्केट में तेजी रहने की संभावना है। बड़े देशों के बीच आयात-निर्यात बढ़ेगा।


बुध राशि परिवर्तन का सभी राशियों पर प्रभाव

मेष : व्यापारिक क्षेत्रों में हानि की आशंका। वाद-विवाद के आसार।

वृषभ : पराक्रम-साहस में वृद्धि होगी। कामकाज की गति तेज होगी, रूके कार्य पूरे होंगे।

मिथुन : आय में वृद्धि, खर्चों पर नियंत्रण रहेगा। पारिवारिक जीवन में सुख बढ़ेगा।

कर्क राशि : संतान से सहयोग की संभावना, धार्मिक स्थलों की यात्रा का योग बनेगा।

सिंह : व्यापार में नुकसान से बचने के लिए सोच-समझकर निर्णय लें

कन्या : आय में वृद्धि के योग। यात्रा पर जाने का अवसर मिलेगा।

तुला : सभी कार्य सफलतापूर्वक पूरे होंगे। कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता मिलने के आसार।

वृश्चिक राशि : शत्रु पक्ष सक्रिय हो सकते हैं, लेकिन ज्यादा नकारात्मक प्रभाव नहीं पड़ेगा।

धनु : व्यापार-नौकरी में सतर्कता बरतें। पराक्रम में कमी, धन हानि की आशंका

मकर : व्यापार और नौकरी दोनों ही क्षेत्रों में बेहतर परिणाम मिलेंगे।

कुंभ : कार्यक्षमता प्रभावित होने के आसार

मीन : व्यापार में नए अवसर मिलेंगे और धन लाभ के योग। नई जगहों की यात्रा करने का अवसर मिलेगा

सिंह और धनु राशि वालों को परेशानी


ज्योतिषाचार्य पं. सुधाकर पुरोहित के अनुसार सिंह-धनु राशि के जातकों की के करियर में रुकावट, नुकसान और तनाव की अशंका रहेगा। इन्हें विशेष ध्यान रखने की जरूरत है।


अगले महीने वक्री होंगे बुध


ज्योतिषाचार्य पं.दामोदर प्रसाद शर्मा के अनुसार बुध 18 जुलाई को वक्रीय (टेढ़ी चाल) होंगे। 11 अगस्त को मार्गी (सीधे चाल) होने के बाद 30 अगस्त को सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। इस तरह से बुध 69 दिन कर्क राशि में रहेंगे।

Also Read
View All

अगली खबर