
Sawan Horoscope: सावन राशिफल 2025 में जानें कौन हैं लकी राशियां (Photo Credit: Pixabay)
Sawan 2025 Rashifal: सावन महीने का धार्मिक महत्व होने के साथ ज्योतिषीय महत्व भी है। इस समय सितारों की ऐसी स्थिति रहेगी कि कई राशियों को उन्नति, आर्थिक लाभ मिलेगा। भगवान शिव की विशेष कृपा से इन राशियों की किस्मत पलट जाएगी और घर में सुख-समृद्धि आएगी, रुके काम पूरे होंगे, बिगड़ी बात बनने लगेगी। आइये जानते हैं सावन में किन राशियों को भाग्य का साथ मिलेगा।
प्रयागराज के ज्योतिषाचार्य के अनुसार सावन 2025 मेष राशि के लोगों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है। इस समय किसी काम में बाधा आ रही थी तो वो अब पूरी हो जाएगी। इस समय करियर में प्रमोशन मिल सकता है और धन लाभ के द्वार खुल जाएंगे। सावन में मेष राशि वालों को पारिवारिक शुभ समाचार मिल सकता है। सेहत भी अच्छी रहेगी।
उपाय: हर सोमवार शिवलिंग पर शुद्ध जल और लाल पुष्प चढ़ाएँ। ॐ मंगलाय नम: मंत्र की 11 माला जाप करें।
सावन 2025 में वृषभ राशि के लोगों को धन से जुड़ी खुशखबरी मिल सकती है। इस समय आय का नया स्रोत मिलने से आपका पुराना कर्ज खत्म हो सकता है। घर में सुख-शांति बनी रहेगी। रिश्तों में मिठास बढ़ेगी और किसी पुराने दोस्त से लाभ मिल सकता है।
उपाय: हर सोमवार कच्चा दूध और शहद मिलाकर शिवलिंग पर अर्पित करें। बेलपत्र ज़रूर चढ़ाएं।
2025 में सावन का महीना मिथुन राशि वालों के लिए नई उम्मीदों का पिटारा खोलेगा। इस समय रूके कार्य पूरे होंगे, संपत्ति लाभ होगा और कोई लंबी यात्रा संभव है। नौकरी और व्यापार में उन्नति होगी। वैवाहिक जीवन में मिठास बढ़ेगी।
उपाय: सावन में प्रतिदिन ॐ नम: शिवाय मंत्र का 108 बार जाप करें और शिवजी को अक्षत यानी चावल चढ़ाएं।
चंद्रमा भगवान शिव के कृपा पात्र हैं। कर्क राशि चंद्रमा की ही राशि है। इस कारण सावन 2025 में कर्क राशि वालों को भी शिव कृपा मिलेगी। इस समय विवाह के बाधाएं दूर होंगी, संतान सुख मिलेगा, परिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। मान-सम्मान बढ़ेगा और रुका धन वापस मिलेगा।
उपाय: हर सोमवार शिवलिंग पर गंगाजल और सफेद पुष्प चढ़ाएं। ॐ सोमाय नम: मंत्र का जाप करें।
सिंह राशि के लोगों के लिए भी सावन तरक्की के द्वार खोलेगा। इस समय सिंह राशि के लोगों को धन लाभ मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति मिल सकती है। कोर्ट-कचहरी के मामले सुलझ सकते हैं। नए व्यवसाय के अवसर मिलेंगे और शत्रु पर विजय प्राप्त होगी।
उपाय: हर सोमवार शहद और गाय का दूध शिवलिंग पर चढ़ाएं। ॐ सूर्याय नमः मंत्र का जाप लाभदायक होगा।
सावन 2025 राशिफल संकेत कर रहा है कि वृश्चिक राशि वालों के लिए यह सावन खुशियों की सौगात लाएगा। पुराने कर्ज और परेशानियों से छुटकारा मिल सकता है। रूका पैसा रिटर्न होगा, कारोबार में लाभ होगा और पारिवारिक मतभेद खत्म होंगे। नए काम में सफलता मिलेगी।
उपाय: शिवलिंग पर जल, बिल्वपत्र और धतूरा अर्पित करें। रोज ॐ महाकालाय नम: मंत्र का जाप करें।
मीन राशि वालों के लिए भोलेनाथ का आशीर्वाद सावन 2025 में हर दुख को दूर करने वाला रहेगा। प्रेम संबंध मजबूत होंगे, वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा और स्टूडेंट्स को सफलता मिलेगी। जो जातक नौकरी की तलाश में हैं, उन्हें अच्छी खबर मिल सकती है।
उपाय: हर सोमवार शिवलिंग का केसर मिले दूध से अभिषेक करें। ॐ नम: शिवाय का जाप करें।
Updated on:
25 Jun 2025 12:49 pm
Published on:
25 Jun 2025 12:49 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
