19 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Business Growth Tips: दुकान में नहीं आ रहे ग्राहक? ये आसान मंत्र लौटाएंगे बरकत और बढ़ाएंगे सेल्स

Business Growth Tips: आज के इस लेख में हम कुछ ऐसे आसान तरीकों और मंत्रों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें अगर आप फॉलो करते हैं तो आपका व्यापार अच्छे से चलने लगेगा।

3 min read
Google source verification
Business Growth Tips

Business Growth Tips: image credit gemini

Business Growth Tips: आजकल के ऑनलाइन और ऑफलाइन बिजनेस के बढ़ते कॉम्पिटिशन में हर कोई चाहता है कि उसका बिजनेस अच्छे से चले। लेकिन कई बार दिन-रात एक करने के बाद भी बिजनेस में वो फायदा नहीं मिल पाता जिसकी लोग उम्मीद करते हैं। ऐसे में व्यापारियों को टेंशन होने लगती है और कई बार तो समझ ही नहीं आता कि कमी कहां रह गई।

अगर आप भी अपने काम की मंदी से परेशान हैं या आपको लगता है कि किसी की नजर लग गई है, तो घबराने की बात नहीं है। मेहनत के साथ-साथ अगर थोड़ी पॉजिटिव एनर्जी और सही तरीका मिल जाए, तो डूबा हुआ काम भी फिर से पटरी पर आ सकता है। आज के इस लेख में हम कुछ ऐसे आसान तरीकों और मंत्रों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें अगर आप फॉलो करते हैं तो आपका व्यापार अच्छे से चलने लगेगा।

इस मंत्र का लें सहारा (Mantra for Business Growth)

पौराणिक मान्यताओं के अनुसार लक्ष्मी माता को धन की देवी कहा गया है। इसलिए अगर काम-काज में रुकावटें आ रही हैं या पैसा हाथ में नहीं टिक रहा, तो आप "ऐं श्रीं महालक्ष्म्यै कमलधारिन्यै गरुड़वाहिन्यै श्रीं ऐं नम:" व्यापार लक्ष्मी मंत्र का जाप कर सकते हैं। इसके अलावा तरक्की के लिए कच्चे सूत को केसर से रंगते समय "ॐ महालक्ष्म्यै नम:" मंत्र का जाप करना और उसे दुकान के मुख्य द्वार पर बांधना भी बहुत शुभ माना जाता है। वहीं सोमवार के दिन शिवलिंग पर दूध चढ़ाकर "ॐ सोमेश्वराय नम:" मंत्र का जाप करने से भी व्यापार में खूब लाभ होता है।

इन उपायों को करें (How to Follow Business Remedies)

इस मंत्र का पूरा फायदा लेने के लिए आप शुक्रवार से शुरुआत कर सकते हैं। सुबह नहा-धोकर साफ लाल कपड़े पहनें और लाल आसन पर बैठ जाएं। एक थाली में थोड़े चावल फैलाकर उस पर एक नारियल और श्री यंत्र रखें। नारियल पर लाल चंदन से श्रीं लिखें और माता लक्ष्मी को सफेद मिठाई का भोग लगाएं। इसके बाद कमलगट्टे की माला लेकर ऊपर बताए गए मंत्र को 108 बार पढ़ें।

इसके साथ ही काम में बरकत के लिए आप 11 गोमती चक्र और 3 छोटे नारियल को पीले कपड़े में बांधकर बुधवार या शुक्रवार को अपने दरवाजे पर लटका सकते हैं। यदि कारोबार में लगातार घाटा हो रहा हो, तो शुक्ल पक्ष के शुक्रवार को अपनी दुकान या कारखाने में श्री धनदा यंत्र स्थापित करें और नियमित रूप से उसके दर्शन करें।

काम में तेजी लाने के लिए इन बातों का रखें ध्यान (Important Tips for Business Growth)

अगर दुकान बिल्कुल नहीं चल रही, तो शनिवार के दिन दरवाजे पर सात हरी मिर्च और एक साफ नींबू जरूर लटकाएं। इसके साथ ही हर रोज दुकान में लोबान की धूप दिखाएं, इससे वहां की हवा साफ होती है और नजर दोष दूर होता है। अपनी तिजोरी या गल्ले में एक छोटा नारियल और कुबेर यंत्र को लाल कपड़े में बांधकर रख दें, इससे फालतू के खर्चे रुकते हैं और बरकत बनी रहती है। बिक्री बढ़ाने के लिए आप दुकान के मुख्य द्वार पर काले तिल और सफेद सरसों भी रख सकते हैं।

इसके अलावा शनिवार के दिन पीपल के एक पत्ते को गंगाजल से धोकर उस पर गायत्री मंत्र पढ़कर अपनी तिजोरी में रखें और हर शनिवार इसे बदलते रहें, इससे बिजनेस में वृद्धि होती रहती है। हर पूर्णिमा को जल में थोड़ा दूध मिलाकर चंद्रमा को अर्घ्य देना भी व्यवसाय की उन्नति के लिए चमत्कारिक माना गया है।

अस्वीकरण (Disclaimer): इस लेख में दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। यहां दी गई ज्योतिष, वास्तु या धार्मिक जानकारी मान्यताओं और विभिन्न स्रोतों पर आधारित है। हम इसकी पूर्ण सटीकता या सफलता की गारंटी नहीं देते हैं। किसी भी उपाय, सलाह या विधि को अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के प्रमाणित विशेषज्ञ या विद्वान से परामर्श अवश्य लें।