धर्म/ज्योतिष

Budh Uday 2025: मिथुन राशि में 11 जून को होगा बुध का उदय, ये राशियां होंगी मालामाल

Mercury Rise In Gemini: पंचांग के अनुसार बुद्धि और व्यापार के कारक बुध का मिथुन राशि में उदय 11 जून को होगा। इसका सभी राशियों पर असर पड़ेगा। इनमें से 6 राशियों को धन लाभ होगा। आइये जानते हैं कौन हैं वो लकी राशियां (Budh Uday 2025 Effect)

3 min read
Jun 10, 2025
Budh Uday 2025 Guru Budh Aditya Yog: बुध आदित्य योग का प्रभाव (Photo Credit: Patrika Design)

Budh Uday 2025 Effect : प्रयागराज के ज्योतिषाचार्य आशुतोष वार्ष्णेय के अनुसार बुध ग्रह 11 जून 2025 की सुबह 11.57 बजे मिथुन राशि में उदित हो जाएंगे। इसके अलावा 15 जून को बुध आदित्य और गुरु आदित्य योग बनेगा। इसका इन 6 राशियों को सकारात्मक फल मिलेगा।

वृषभ राशि


बुध उदय 2025 का वृषभ राशि वालों को सकारात्मक फल मिलेगा। इससे बुध राशि वालों के रिश्ते प्रियजनों से मजबूत होंगे। ये समस्याओं को सुलझाने में आपके मददगार भी बनेंगे। स्वादिष्ट भोजन के अवसर मिलेंगे। पढ़ाई में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। धन लाभ होगी और बुद्धि तेज होगी। आय में बढ़ोतरी होने से आत्मविश्वास बढ़ेगा।

ये भी पढ़ेंः

मिथुन राशि


बुध उदय 2025 का मिथुन राशि वालों को भी सकारात्मक फल मिलेगा। निर्णय लेने में अच्छा फल मिलेगा। नौकरी में बदलाव करने या फिर नई नौकरी ढूंढ़ने के लिए अच्छा अवसर बनेगा। एथलीट या खिलाड़ियों के लिए यह समय अनुकूल है। नई-नई चीजों को सीखने की इच्छा बढ़ेगी। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा, अधिक बचत में सफल होंगे।

Budh Uday 2025: बुध उदय 2025 का प्रभाव

सिंह राशि


सिंह राशि वालों के लिए बुध उदय संचार कौशल को प्रभावशाली बनाएगा। इससे दोस्तों के बीच लोकप्रियता बढ़ेगी। यह समय मनोकामनाएं पूरी करने वाला होगा। बुध उदये से वेतन वृद्धि या बोनस की प्राप्ति हो सकती है। सामाजिक जीवन का दायरा बढ़ेगा और नेटवर्क के माध्यम से लाभ मिलेगा। मीडिया और लेखन से जुड़े जातकों को सफलता मिलेगी।

ये भी पढ़ेंः

कन्या राशि


कन्या राशि वालों को भी बुध उदय लाभ देगा। मिथुन राशि में बुध उदय कन्या राशि वालों के करियर के लिए शुभ फल देने वाला है। व्यापार करने वाले जातक अपने सभी कामों को सही तरीके से करने में सफल होंगे। इसमें अच्छा खासा लाभ भी मिलेगा। नौकरी में तरक्की मिलेगी, प्रतिद्वंद्वियों को परास्त करने में सफल होंगे। बुध उदित अवस्था में कन्या राशि वालों को करियर और व्यापार में पैसा कमाने के साथ-साथ आपको लोकप्रिय बनाएंगे।

तुला राशि


तुला राशि के जातकों के लिए बुध उदय सकारात्मक परिणाम लाएगा। इसे तुला राशि वालों को अप्रत्याशित आर्थिक लाभ हो सकता है। करियर के क्षेत्र में भी सफलता की राह खुलेगी। सोशल मीडिया पर विचार शेयर करके मान-सम्मान पाने में सफल होंगे। अच्छी नौकरी होने के बावजूद आपको अपनी वाणी को नियंत्रित करना होगा। बुध और गुरु ग्रह की युति से बना गुरु आदित्य योग वाणी को नियंत्रित करने में मददगार बनेगा।

मकर राशि


मकर राशि के लोगों के लिए भी बुध उदय 2025 सकारात्मक फल देगा। आर्थिक जीवन में अच्छे परिणाम मिलेंगे। हालांकि इस बीच कुछ खर्च आ सकते हैं। इससे बेकार की चीजों पर धन खर्च कर सकते हैं।

Also Read
View All

अगली खबर