Chandra Grahan 2025 Effect: मार्च 2025 बेहद खास है, इस महीने होली और चंद्र ग्रहण का दुर्लभ संयोग बन रहा है। इस बड़े खगोलीय परिवर्तन का सभी राशियों पर नकारात्मक असर पड़ सकता है। आइये जानते हैं होली पर लग रहे चंद्र ग्रहण 2025 का क्या नुकसान होगा (Lunar eclipse) ...
Chandra Grahan 2025 Effect: पंचांग के अनुसार 14 मार्च 2025 को होली है और इसी दिन चंद्र ग्रहण भी लग रहा है। यह चंद्र ग्रहण शुक्रवार को सुबह 10:41 बजे से दोपहर 2:18 बजे तक रहेगा। सिंह राशि और उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र में लगने वाला यह चंद्र ग्रहण पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा।
यह संयोग धार्मिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। होली का त्योहार जीवन में नई ऊर्जा और सकारात्मकता लाता है। इस दिन ग्रहण के कारण धार्मिक अनुष्ठानों और साधनाओं का महत्व और बढ़ जाता है। इस दौरान ध्यान और पूजा करने से ग्रहण के दुष्प्रभाव को कम किया जा सकता है।
इसके अलावा यह खगोलीय बदलाव सभी राशियों पर भी असर डालेगा। कुछ राशियों के लिए यह समय आंतरिक विकास और मानसिक शांति का होगा, जबकि दूसरों के लिए यह समय किसी खास रिश्ते या व्यावसायिक निर्णय पर ध्यान केंद्रित करने का रहेगा।
ग्रहण के समय को विशेष उपायों से शांति और सफलता से पार किया जा सकता है। मकर राशि वालों की लाइफ में बड़ी उथलपुथल मच सकती है। बहरहाल आइये जानते हैं मेष से मीन राशि वालों तक पर क्या होगा चंद्र ग्रहण 2025 का असर
साल 2025 का पहला चंद्र ग्रहण 14 मार्च को होली के दिन पड़ेगा। इस चंद्र ग्रहण का प्रभाव मेष राशि के लोगों के लिए लवलाइफ में चुनौतियां ला सकता है। साथ ही प्रियजन के साथ मतभेद और गलतफहमियां बढ़ सकती हैं। इसलिए धैर्य और समझदारी से काम लें।
आर्थिक दृष्टि से शेयर बाजार में नए निवेश से बचें और मौजूदा निवेश को बनाए रखें। किसी भी यात्रा को अत्यधिक आवश्यक होने पर ही करें वर्ना टालें।
चंद्र ग्रहण 2025 का वृषभ राशि पर भी प्रभाव पड़ेगा। इस चंद्र ग्रहण का प्रभाव वृषभ राशि वालों की चल और अचल संपत्तियों पर पड़ सकता है। हालांकि इस समय नई कार या किसी वाहन की खरीदारी करना आपके लिए शुभ नहीं रहेगा।
यदि आप नए घर में स्थानांतरण या घर के नवीनीकरण की योजना बना रहे हैं तो इसे कुछ समय के लिए टालना बेहतर होगा। इस दौरान कोई भी बड़ा निर्णय लेने से पहले अच्छी तरह से विचार करें।
ये भी पढ़ेंः
मिथुन राशि पर चंद्र ग्रहण 2025 का प्रभाव काफी असरदायक होगा। इस ग्रहण के दौरान आपका सामुदायिक जुड़ाव प्रभावित हो सकता है। हालांकि लोगों से बातचीत में गलतफहमियां उत्पन्न हो सकती हैं, जिससे सार्वजनिक व्यवहार में समस्याएं आ सकती हैं।
इस समय अपने संपर्क और बातचीत को सीमित रखना बेहतर रहेगा। किसी भी स्थिति में संयमित दृष्टिकोण अपनाएं। यह अवधि आत्ममंथन और शांत रहने के लिए उपयुक्त है।
कर्क राशि पर चंद्र ग्रहण का प्रभाव नकारात्मक रूप से पड़ सकता है। कर्क राशि के लोगों के पारिवारिक मामलों पर 14 मार्च 2025 को चंद्र ग्रहण प्रभावित करेगा। इस समय परिवार में कलह और तनाव की आशंका है, इसलिए पारिवारिक रिश्तों में धैर्य और समझदारी बनाए रखें।
यह समय निवेश में अधिक लाभ की आशंका नहीं है। मौजूदा निवेश भी उम्मीद के अनुसार परिणाम नहीं दे सकते, इसलिए वित्तीय फैसले सोच-समझकर लें।
सिंह राशि पर चंद्र ग्रहण का गहरा असर पड़ेगा। सिंह राशि के लोगों के घरेलू मामलों को चंद्र ग्रहण प्रभावित करेगा, यह सिंह राशि वालों के दिमाग, विचारों और सोचने की प्रक्रिया पर असर डाल सकता है। इस समय आपकी मानसिक स्थिति थोड़ी अस्थिर हो सकती है और विचारों में उलझन हो सकती है।
इस समय सकारात्मक दृष्टिकोण बनाए रखें और खुद को प्रेरित करें। जीवन में किसी भी मुश्किल के सामने हार न मानें, संयम और धैर्य रखें।
ये भी पढ़ेंः
चंद्र ग्रहण का कन्या राशि पर प्रभाव खर्चों पर अधिक पड़ेगा और आपको अनियंत्रित रूप से खर्च करने की प्रवृत्ति बढ़ सकती है। खरीदारी करने की ओर रूझान बढ़ सकता है। इस समय आर्थिक स्थिति को नियंत्रित रखने में भलाई है।
भावनात्मक रूप से भी आप थोड़ा थका हुआ महसूस कर सकते हैं। यह समय मानसिक शांति की आवश्यकता को उजागर करता है। हालांकि थोड़ी सी मेहनत से आप इस समय उबर सकते हैं।
चंद्र ग्रहण 2025 तुला राशि पर बड़ा प्रभाव डालने वाला है। यह तुला राशि वालों के आर्थिक लाभ और मित्रों से समर्थन में रूकावट ला सकती है। इस समय अपनी गतिविधियों को थोड़ा सीमित रखें और ज्यादा पार्टी करने या सामाजिक रूप से सक्रिय होने से बचें, क्योंकि इससे समय बर्बाद होगा।
चंद्र ग्रहण 2025 वृश्चिक राशि वालों के करियर और पेशेवर जीवन पर असर डालेगा। इस समय करियर और पेशेवर जीवन में मेहनत के साथ-साथ समझदारी से भी काम लेना होगा।
इस दौरान दुश्मनों और उन लोगों से सावधान रहें जो आपके विकास से जलते हैं। आपके कार्यों को कुछ लोग चुनौती देने की कोशिश कर सकते हैं, इसलिए धैर्य और सतर्कता बनाए रखें।
ये भी पढ़ेंः
साल का पहला चंद्र ग्रहण धनु राशि वालों की यात्रा और आध्यात्मिक विकास से जुड़ी गतिविधियों को प्रभावित करेगा। इस समय किसी भी लंबी यात्रा या सफर से बचें, जब तक कि वह अत्यंत महत्वपूर्ण न हो।
यह समय धनु राशि वालों के लिए आध्यात्मिक विकास पर ध्यान केंद्रित करने का है। आध्यात्मिक जागृति के लिए अधिक से अधिक समय खर्च करें, क्योंकि इससे आपके जीवन में मानसिक शांति और संतुलन आएगा।
चंद्र ग्रहण से मकर राशि के लोगों की लाइफ में अप्रत्याशित घटनाएं घट सकती हैं, जो आपको चौंका सकती हैं। यह समय अचानक बदलावों और आंतरिक उथल-पुथल का है, जिससे आपके जीवन में नए अनुभव और दृष्टिकोण उत्पन्न हो सकते हैं।
इस समय आपको आंतरिक विकास और मानसिक परिवर्तन पर ध्यान देना होगा। चंद्र ग्रहण नए दृष्टिकोण से देखने और जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने पर ध्यान देना होगा।
चंद्र ग्रहण 2025 कुंभ राशि के जीवनसाथी के साथ शयनकक्ष में कुछ गलतफहमियां हो सकती हैं। आप इन समस्याओं को शांतिपूर्वक हल करें और लंबे समय तक न बढ़ने दें।
यह समय व्यावसायिक साझेदारी और सहयोग के लिए भी उचित नहीं है, इसलिए कोई नया व्यावसायिक समझौता या साझेदारी करने से बचना होगा।
ये भी पढ़ेंः
चंद्र ग्रहण मीन राशि वालों के शत्रुओं को थोड़ी अधिक बढ़त दे सकता है, जिससे आपको सतर्क रहना होगा। इस समय किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा न करें।
अपने व्यक्तिगत रहस्यों को केवल अपने तक ही सीमित रखें और किसी भी गोपनीय जानकारी को दूसरों से साझा न करें। वर्ना ये आपके खिलाफ ही इस्तेमाल हो सकता है।
ये भी पढ़ेंः मीन राशि में शुक्र हुए वक्री, असर जानने के लिए देखें वीडियो