धर्म/ज्योतिष

Chandra Rashi Parivartan: आज से शुरू होंगे अच्छे दिन: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से इन जातकों की लगेगी लॉटरी

Chandra Gochar 2026 : 23 मार्च को चंद्रमा वृष राशि में प्रवेश करेगा, जिससे मेष, वृष, कर्क और कुंभ राशि वालों के लिए धन, करियर और रिश्तों में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। जानें पूरा राशिफल।

2 min read
Mar 23, 2026
Chandra Rashi Parivartan : 23 मार्च से बदलेगी किस्मत! चंद्रमा वृष में, इन 4 राशियों को होगा जबरदस्त फायदा (फोटो सोर्स: Gemini AI)

Chandra Rashi Parivartan : 23 मार्च का दिन ज्योतिष के लिहाज से बेहद खास माना जा रहा है, क्योंकि इस दिन चंद्रमा (Chandra Gochar 2026) सुबह 4:14 बजे अपनी उच्च राशि वृष में प्रवेश करेगा। चंद्रमा को मन, भावनाओं और वित्तीय स्थिति का कारक माना जाता है, और इसका यह मजबूत गोचर कुछ राशियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकता है। खास तौर पर चार राशियों के लिए यह समय नई ऊर्जा, आर्थिक लाभ और करियर में तरक्की के संकेत दे रहा है। आइए जानते हैं कौन-सी हैं ये (Chandra Rashi Parivartan) भाग्यशाली राशियां।

ये भी पढ़ें

Ram Navami 2026 Date : रामनवमी कब है 26 या 27 मार्च? 90% लोग कर रहे हैं ये गलती! सही दिन जान लें

Moon Transit Taurus 23 March 2026 : सुबह 4:14 बजे चंद्रमा के वृष राशि में प्रवेश किया , जानिए क्या आपकी राशि भी है लकी?

मेष राशि

चंद्रमा का गोचर आपके द्वितीय भाव में होगा और ज्योतिष में यह धन का भाव कहा जाता है। शुभ ग्रह चंद्रमा का आपके इस भाव में होना धन के मामलों में आपको सफलता दिला सकता है। इस राशि के कुछ लोग करियर के क्षेत्र में उन्नति पा सकते हैं इसके साथ ही बेरोजगार लोगों को रोजगार मिलने के भी योग हैं। भाग्य का मेष राशि वालों को प्राप्त हो सकता है।

वृषभ राशि

चंद्रमा का यह गोचर आपके लग्न भाव यानि प्रथम भाव में होगा। इस भाव में सौम्य ग्रह चंद्रमा का होना आपकी सोच में अच्छे बदलाव लेकर आएगा। आप करियर से जुड़े महत्वपूर्ण फैसले ले सकते हैं। आर्थिक लाभ मिलने के आपको योग हैं। आर्थिक पक्ष में भी मजबूती आ सकती है। इस राशि के जातक अपने जीवनसाथी के साथ रोमांटिक क्षण बिताते भी देखे जा सकते हैं।

कर्क राशि

चंद्रमा आपकी ही राशि के स्वामी हैं और आपके एकादश भाव यानि लाभ के भाव में चंद्रमा का गोचर होगा। यह गोचर आपके लिए भी बेहद लाभदायक सिद्ध हो सकता है। कारोबारियों के कारोबार में विस्तार हो सकता है या कोई बड़ी डील हासिल हो सकता है जिससे आर्थिक उन्नति होगी। बीते समय में की गई मेहनत भी इस दौरान रंग ला सकती है। शेयर बाजार में पैसा लगाने वाले इस राशि के कुछ जातकों को बड़ा मुनाफा मिलने के योग हैं।

कुंभ राशि

चंद्रमा का गोचर आपके चौथे भाव में होगा जिसे सुख का घर कहा जाता है। इस भाव में चंद्रमा के होने से पारिवारिक जीवन में खुशियां आपको प्राप्ति हो सकती हैं। इसके साथ ही निवेश किए गए धन से भी इस राशि के लोगों को लाभ मिलने की उम्मीद है। कार्यक्षेत्र में अतिरिक्त जिम्मेदारी आपको मिल सकती है। काम के संबंध में की गई यात्राएं भी सफल होंगी। प्रेम संबंधों के लिए भी समय अच्छा साबित होगा।

अस्वीकरण (Disclaimer): इस लेख में दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। यहां दी गई ज्योतिष, वास्तु या धार्मिक जानकारी मान्यताओं और विभिन्न स्रोतों पर आधारित है। हम इसकी पूर्ण सटीकता या सफलता की गारंटी नहीं देते हैं। किसी भी उपाय, सलाह या विधि को अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के प्रमाणित विशेषज्ञ या विद्वान से परामर्श अवश्य लें।

ये भी पढ़ें

Shukra Gochar 2026 : शुक्र का कृत्तिका में गोचर: इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, बनेगा महालाभ योग

Published on:
23 Mar 2026 11:25 am
Also Read
View All

अगली खबर