धर्म/ज्योतिष

Chaturgrahi Rajyog 2026: फरवरी के महीने में कुंभ राशि में बनेगा चतुर्ग्रही राजयोग, इन राशियों की होगी चांदी ही चांदी

Chaturgrahi Rajyog 2026: फरवरी के महीने में राहु, बुध, सूर्य, मंगल और शुक्र एक साथ कुंभ राशि में विराजमान होंगे। इन चारों ग्रहों के एक साथ आने से चतु्ग्रही राजयोग का निर्माण होगा। ये योग कुछ राशियों के लिए बहुत ही लाभकारी रहने वाला है। ऐसे में आइए जानते हैं चतुग्रही योग से किन राशियों को मिलेगा लाभ।

2 min read
Jan 30, 2026
istock

Chaturgrahi Rajyog 2026: ज्योतिष शास्त्र में चतुर्ग्रही राजयोग को बहुत ही शुभ माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि जब इस योग का निर्माण होता है तो बहुत सारे जातकों को लाभ की प्राप्ति होती है। फरवरी के महीने में दुर्लभ चतुग्रही राजयोग का निर्माण कुंभ राशि में होने जा रहा है। इस महीने में कई ग्रह एक साथ कुंभ राशि में गोचर कर जाएंगे। 3 फरवरी को बुध कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे। वहीं 13 फरवरी को सूर्य और 23 फरवरी को मंगल का प्रवेश कुंभ राशि में होगा। इस राशि में राहु पहले से ही विराजमान हैं। इन चारों ग्रहों के एक साथ आने से कुछ राशियों को भरपूर लाभ मिल सकता है। आइए जानते हैं फरवरी के महीने में किन राशिवालों की चमकेगी किस्मत।

ये भी पढ़ें

Monthly Horoscope February 2026: करियर और धन में खुशखबरी, फरवरी 2026 में इन 3 राशियों पर बरसेगा सौभाग्य

इन राशियों की पलटेगी किस्मत

मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों को चतुग्रही योग से भरपूर लाभ मिल सकता है। आपके काम के नये मौके मिल सकते हैं। वहीं अगर आप कारोबार से जुड़े हुए हैं तो आपको मनचाहा मुनाफा मिल सकता है। इसके साथ ही आपकी आर्थिक स्थिति भी पहले से बेहतर हो सकती है। निवेश करने के लिए समय आपके लिए अनुकूल साबित हो सकता है।

वृश्चिक राशि
चतुग्रही योग वृश्चिक राशि के जातकों के लिए शुभ परिणाम लाने वाला होगा। इस समय में आपका कोई अटका हुआ काम पूरा हो सकता है। इसके साथ ही व्यापार में भी आपको बहुत लाभ मिल सकता है। किसी नये काम की तलाश में हैं तो वो पूरी हो सकती है।

कुंभ राशि
कुंभ राशिवालों को इस योग से बहुत लाभ मिलने वाला है। आपकी राशि में ये चारों ग्रह आने से आपको हर काम में सफलता प्राप्त हो सकती है। इस समय आपका भाग्य आपका पूरा साथ देगा। इसके साथ ही पढ़ाई करने वाले लोगों को भी सफलता मिल सकती है। धन संबंधी समस्या का समाधान होगा।

Published on:
30 Jan 2026 05:00 pm
Also Read
View All

अगली खबर