Chaturgrahi yoga in singh rashi : चार दिन बाद दो दिन के लिए अंतरिक्ष में बड़ा बदलाव होने वाला है। एक विशेष ग्रह के राशि परिवर्तन से दो दिन के लिए सावन में ऐसा दुर्लभ योग बनेगा, जिससे 3 राशि वालों की किस्मत चमक उठेगी, उनके छूते ही पत्थर सोना होने सरीखी अनुभूति होगी। आइये जानते हैं कब यह दुर्लभ योग बन रहा है और किन राशियों को लाभ होगा..
Chaturgrahi yoga in singh rashi : ज्योतिष शास्त्र के अनुसार अगस्त 2024 में सिंह राशि में 4 ग्रहों का मेला सजेगा, सावन में दो दिन के लिए बुध, सूर्य, शुक्र और चंद्रमा इस राशि में युति बनाएंगे। सावन में ऐसी घटना तकरीबन 50 साल बाद हो रही है। इससे सिंह राशि में चतुर्ग्रही योग बनेगा, हालांकि चंद्रमा के यहां करीब 2.25 दिन रहने से इतने दिन के लिए यह शुभ योग बनेगा। प्रयागराज के ज्योतिषाचार्य आशुतोष वार्ष्णेय के अनुसार आइये जानते हैं ये चतुर्ग्रही योग किन राशियों के लोगों को शुभ फल देगा और सिंह राशि में कब बनेगा चतुर्ग्रही योग …
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सिंह राशि में बुध 19 जुलाई से 22 अगस्त 2024 तक विराजमान हैं। वहीं सूर्य 16 जुलाई से सिंह राशि में भ्रमण कर रहे हैं और 16 अगस्त तक रहेंगे। जबकि दैत्य गुरु शुक्र ने 31 जुलाई को सिंह राशि में प्रवेश किया है, यहां शुक्र 25 अगस्त तक रहने वाले हैं। बहरहाल अभी सिंह राशि में त्रिग्रही योग बना हुआ है, 5 अगस्त सोमवार को चंद्रमा भी सिंह राशि में प्रवेश कर जाएंगे।
इससे इस समय से चतुर्ग्रही योग बनने लगेगा, चंद्रमा इस राशि में बृहस्पतिवार 8 अगस्त अलसुबह 3.14 बजे तक रहेंगे। इसके बाद राशि परिवर्तन कर जाएंगे। इससे चतुर्ग्रही योग भी इसी समय तक रहेगा। अब जानते हैं चतुर्ग्रही योग किन 3 राशि के लोगों की किस्मत चमकाएगा।
ये भी पढ़ेंः
आचार्य वार्ष्णेय के अनुसार सिंह राशि में ही चतुर्ग्रही योग का निर्माण हो रहा है। इससे सिंह राशि के लोग ही सर्वाधिक प्रभावित होंगे, इस दौरान सिंह राशि वालों के व्यक्तित्व में सकारात्मक बदलाव आएगा। इस समय आपको भाग्य का साथ मिलेगा। हर काम में सफलता मिलेगी। नौकरी में वेतन वृद्धि की संभावना है। करियर में नए अवसर मिलेंगे, सिंगल या अविवाहित हैं तो पार्टनर या विवाह प्रस्ताव मिलेगा। विवाहित हैं जीवनसाथी से संबंध मजबूत होगा।
आपकी राशि धनु है तो दो दिन आपके लिए बेहद भाग्यशाली होने वाले हैं। इस समय धनु राशि वालों को भाग्य का साथ मिलेगा। सभी अटके काम पूरे हो जाएंगे और हर काम असानी से पूरा करेंगे और सफलता पाएंगे। इस समय आत्मविश्वास बढ़ेगा और इस समय आपका पूरा ध्यान अपने लक्ष्य पर रहेगा। लंबी यात्रा के योग बनेंगे। नौकरीपेशा हैं तो प्रमोशन के योग बन रहे हैं और व्यापारी हैं तो लाभ पाएंगे। आपके घर में कोई मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है।
ये भी पढ़ेंः
चतुर्ग्रही योग वृश्चिक राशि वालों के लिए भी बेहद शुभ है। यह समय वृश्चिक राशि वालों के लिए भी मंगलकारी है। नौकरीपेशा लोगों के लिए वेतनवृद्धि की संभावना है, जबकि वृश्चिक राशि के व्यापारियों के लिए उन्नति के योग बन रहे हैं। आय के नए स्रोत बनेंगे। बेरोजगारों को नौकरी मिल सकती है। जीवनसाथी के साथ यात्रा की योजना बनेगी।