धर्म/ज्योतिष

Choti Diwali Horoscope 2025: छोटी दिवाली पर गुरु की कृपा का योग, इन राशियों के लिए हो सकता है गोल्डन टाइम

Choti Diwali Horoscope 2025: 19 अक्टूबर 2025 को छोटी दिवाली के दिन गुरु कर्क राशि में गोचर करेंगे। इस खास योग से मिथुन, कन्या और मकर राशि वालों पर भाग्य की कृपा बरसेगी। जानें कौन पाएगा प्रमोशन, सफलता और धन लाभ के योग।
2 min read
Oct 14, 2025
Choti Diwali Horoscope 2025
Choti Diwali Horoscope 2025 (photo- gemini ai)

Choti Diwali Horoscope 2025: दिवाली से एक दिन पहले मनाई जाने वाली छोटी दिवाली, जिसे नरक चतुर्दशी भी कहा जाता है, धार्मिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण मानी जाती है। यह पर्व कार्तिक महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाया जाता है। इस वर्ष 19 अक्टूबर 2025, रविवार को छोटी दिवाली मनाई जाएगी। इस दिन घर के मुख्य द्वार पर यमराज के नाम का चौमुखा दीपक जलाने की परंपरा है। ऐसा करने से अकाल मृत्यु के भय से मुक्ति और नकारात्मक ऊर्जाओं से सुरक्षा प्राप्त होती है।

इस बार छोटी दिवाली पर एक खास ग्रह संयोग बन रहा है जो पर्व की शुभता को और बढ़ा देगा। दरअसल, बृहस्पति (गुरु) ग्रह इसी दिन कर्क राशि में गोचर करने जा रहे हैं। द्रिक पंचांग के अनुसार, गुरु 19 अक्टूबर 2025 को दोपहर 12 बजकर 57 मिनट पर राशि परिवर्तन करेंगे। गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद लाभकारी सिद्ध होगा। आइए जानते हैं, किन तीन भाग्यशाली राशियों पर गुरु कृपा बरसाने वाले हैं।

मिथुन राशि (Gemini)

मिथुन राशि वालों के लिए यह गोचर बेहद शुभ रहेगा। लंबे समय से विवाह या रिश्ते में आ रही रुकावटें अब समाप्त होंगी। जीवन में कोई खास व्यक्ति प्रवेश कर सकता है जिससे पारिवारिक माहौल में खुशियां लौटेंगी। नौकरीपेशा लोगों को नई जिम्मेदारियां और प्रमोशन के अवसर मिल सकते हैं। व्यापारियों के लिए भी यह समय आकस्मिक धन लाभ लेकर आएगा। नई योजनाओं में निवेश करना लाभकारी रहेगा। परिवार में संतान से सुख प्राप्त होगा और वैवाहिक जीवन में सामंजस्य बढ़ेगा।

कन्या राशि (Virgo)

कन्या राशि वालों के लिए गुरु का गोचर उन्नति और सम्मान लेकर आएगा। नौकरी में प्रमोशन या ट्रांसफर से लाभ मिलने की संभावना है। जो लोग नई नौकरी की तलाश में हैं, उन्हें शुभ समाचार मिल सकता है। विद्यार्थियों के लिए यह समय बेहद अनुकूल रहेगा। विशेष रूप से वे छात्र जो प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं। प्रेम जीवन में भी मधुरता आएगी। यह समय आत्मविश्वास बढ़ाने और अपने लक्ष्यों को पाने का उत्तम अवसर देगा।

मकर राशि (Capricorn)

मकर राशि के जातकों के लिए छोटी दिवाली का दिन भाग्योदय का संकेत दे रहा है। कार्यक्षेत्र में नई संभावनाएं सामने आएंगी और वेतन वृद्धि के योग बनेंगे। जो लोग कला, शिक्षा या क्रिएटिव क्षेत्र में हैं, उन्हें विशेष सफलता मिलेगी। समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी और नए लोगों से उपयोगी संबंध बनेंगे। विदेश से जुड़े कार्यों में भी लाभ की संभावना है। आर्थिक रूप से स्थिति मजबूत होगी और रुके हुए पैसे मिलने की संभावना है।

Published on:
14 Oct 2025 12:17 pm