धर्म/ज्योतिष

December Grah Gochar 2025 : दिसंबर के महीने में ये ग्रह बदलेंगे अपनी चाल, इन राशि वालों को कर सकते हैं मालामाल

December Planet Transit 2025 : दिसंबर के महीने में कई ग्रह अपनी चाल बदलने वाले हैं। ग्रहों के राशि परिवर्तन का असर सारी 12 राशियों पर पड़ता है। हर राशि पर इसका अलग- अलग प्रभाव पड़ता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि ग्रहों के राशि परिवर्तन से किन राशि वालों को लाभ मिलने वाला है।

2 min read
Nov 27, 2025
December Grah Gochar 2025 : धनु राशि में बनेगा 'चतुर्ग्रही योग', मेष, वृश्चिक, सिंह समेत इन राशियों पर हो सकती है धनवर्षा

December Grah Gochar 2025 : दिसंबर का महीना ग्रह गोचर के लिहाज से खास माना जा रहा है। इस महीने में कई ग्रह अपनी चाल बदलने वाले हैं। दिसंबर में गुरु, शुक्र, बुध, सूर्य, मंगल ग्रह अपनी राशि परिवर्तन करेंगे। इन ग्रहों के राशि परिवर्तन करने से पूरी 12 राशियों पर अलग- अलग प्रभाव पड़ेगा। कुछ राशि वालों के लिए ये शुभ होगा तो वहीं कुछ राशि के लिए इसका परिणाम अशुभ हो सकता है।

December Rashi Parivartan : दिसंबर के महीने में गुरु ग्रह अपनी चाल को वक्री करते हुए मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे। वहीं 7 दिसंबर को मंगल ग्रह धनु राशि में गोचर कर सकते हैं। 16 दिसंबर को सूर्य ग्रह धनु राशि में प्रवेश करेंगे। इसके साथ ही शुक्र ग्रह 20 दिसंबर को वृश्चिक राशि से निकलकर धनु राशि में गोचर करेंगे। दिसंबर में धनु राशि में चतुग्रही योग बनने वाला है। इस योग का प्रभाव कुछ राशियों के लिए बेहद ही शुभ होगा। आइए जानते हैं कि किन राशि के लिए ये शुभ होगा।

ये भी पढ़ें

Mokshada Ekadashi 2025 : कब है मोक्षदा एकादशी? यहां जानें डेट, शुभ मुहूर्त और पूजा की सही विधि

इन राशिवालों को मिलेगा लाभ | December Grah Gochar 2025 :

मेष राशि

दिसंबर मास के ग्रह गोचर से मेष राशि वालों को बहुत ही लाभ मिलने वाला है। इस महीने में मेष राशि के लोगों सो व्यापार में मुनाफा मिल सकता है। इसके साथ ही आर्थिक स्थिति में भी सुधार होगा। जो लोग अपना करियर बनाने में लगे हुए हैं उनको सफलता मिल सकती है।

वृश्चिक राशि

इस महीने में बुध ग्रह के वृश्चिक राशि में प्रवेश से वृश्चिक राशि वालों की किस्मत का दरवाजा खुल सकता है। दिसंबर के महीने में वृश्चिक राशि के लोगों को कारोबार में अपार सफलता मिलेगी। इसके साथ ही जिनका कोई जरूरी काम रूका हुआ है वो भी जल्द ही पूरा हो सकता है। जो लोग अपनी नौकरी बदलना चाहते हैं, उनके लिए भी ये समय शुभ हो सकता है।

कर्क राशि

दिसंबर का महीना ग्रह गोचर की दृष्टि से कर्क राशि वालों के लिए बहुत ही शुभ साबित होने वाला है। इस मास में आपको आर्थिक उन्नति मिल सकती है। इसके साथ आपकी सेहत में भी सुधार आ सकता है। जो लोग बिजनेस कर रहे हैं उनको धन लाभ हो सकता है।

तुला राशि

तुला राशि के जातक के लिए ये महीना खास रहने वाला है। जो लोग कला क्षेत्र में जुड़े हुए हैं। उनके करियर में उछाल आ सकता है। इसके साथ कार्यस्थल पर भी खूब वाहवाही मिल सकती है। जो भी रुका हुआ काम है वो पूरा होने की संभावना है।

सिंह राशि

दिसंबर के महीने में सूर्य देव की कृपा सिंह राशि वालों पर भरपूर बरसेगी। इस राशि के जातकों के वैवाहिक जीवन में खुशहाली आएगी। इसके साथ विवाह की बात भी कहीं बन सकती है। निवेश करने से धन प्राप्ति की संभावना है।

ये भी पढ़ें

Kundli Matching for Marriage : विवाह मैचिंग के लिए देखें कुंडली के 5 सबसे बड़े फैक्टर, तभी बनेगी परफेक्ट जोड़ी

Published on:
27 Nov 2025 05:30 pm
Also Read
View All

अगली खबर