26 मार्च 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Panchang : आज का पंचांग 27 मार्च 2026 (शुक्रवार) : शुभ मुहूर्त, सर्वार्थसिद्धि योग और राहुकाल टाइम

Aaj Ka Panchang 27 March 2026 : आज का पंचांग 27 मार्च 2026 (शुक्रवार) जानें। शुभ चौघड़िया, राहुकाल, दिशा शूल, तिथि, नक्षत्र, योग और आज के विशेष व्रत व शुभ मुहूर्त की पूरी जानकारी।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Manoj Vashisth

image

Pandit Mukesh Bhardwaj

Mar 26, 2026

Aaj Ka Panchang 27 March 2026

Aaj Ka Panchang 27 March 2026 : आज का राशिफल पंचांग 27 मार्च: मिथुन से कर्क राशि परिवर्तन और शुभ योग

Aaj Ka Panchang 27 March 2026 :आज का पंचांग 27 मार्च 2026, शुक्रवार का दिन धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। आज चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है, जो सुबह 10:07 तक रहेगी, इसके बाद दशमी तिथि प्रारम्भ होगी। पुनर्वसु नक्षत्र दोपहर 3:24 तक रहेगा, तत्पश्चात पुष्य नक्षत्र का आरंभ होगा।

आज के दिन सर्वार्थसिद्धि योग, रवियोग और कुमार योग जैसे शुभ योग बन रहे हैं, जो सभी प्रकार के मांगलिक और शुभ कार्यों के लिए अत्यंत अनुकूल माने जाते हैं। साथ ही, आज के श्रेष्ठ चौघड़िया में कार्य प्रारम्भ करना विशेष लाभदायक रहेगा।

हालांकि, पश्चिम दिशा में दिशा शूल होने के कारण उस दिशा में यात्रा करने से बचना चाहिए और राहुकाल (10:30 से 12:00) के दौरान शुभ कार्यों से परहेज करना उचित रहेगा।

आज का पंचांग शुक्रवार 27 मार्च, 2026 | Aaj Ka Panchang 27 March 2026

  • विक्रम संवत् - 2083
  • संवत्सर नाम – रौद्र
  • शक संवत् – 1948
  • हिजरी सन् – 1447
  • मु. मास – 7 सव्वाल
  • अयन – उत्तरायण
  • ऋतु – बसंत ऋतु
  • मास – चैत्र
  • पक्ष – शुक्ल

आज का श्रेष्ठ चौघड़िया

क्रमचौघड़िया प्रकारसमय अवधिटिप्पणी
1चरसूर्योदय – 08:05शुभ
2लाभ08:05 – (लगभग) 09:35शुभ
3अमृत(लगभग) 09:35 – 11:05अत्यंत शुभ
4शुभ12:34 – 02:04शुभ
5चर05:04 – सूर्यास्तशुभ

दिशा शूल - आज पश्चिम दिशा में दिशा शूल रहेगा । इसलिए आज पश्चिम दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए।

राहु काल वेला - (मध्यमान से) दिन 10.30 से 12.00 तक रहेगा

तिथि – नवमी तिथि दिन 10.07 तक होगी तदुपरान्त दशमी तिथि होगी ।

नक्षत्र – पुनर्वसु नक्षत्र दिन 3.24 तक होगा तदुपरान्त पुष्य नक्षत्र होगा ।

योग – अतिगंड योग रात्रि 10.10 तक रहेगा तदुपरान्त सुकर्मा योग रहेगा ।

करण – कौलव करण दिन 10.07 तक रहेगा तदुपरान्त तैतिल करण रहेगा।

विशिष्ट योग – सर्वार्थसिद्धि योग दिन 3-24 तक रवियोग संपूर्ण दिनरात्रि, कुमारयोग दिन 10-07 से दिन 3-24 तक.

व्रत / दिवस विशेष – बसंत नवरात्रा समाप्त, स्वामी नारायण जयंती,

चन्द्रमा – आज दिन 9.36 तक मिथुन राशि में होगा तदुपरान्त कर्क राशि में प्रवेश होगा ।

ग्रह का राशि /नक्षत्र परिवर्तन

आज जन्म लेने वाले बच्चे – आज दिन 9.36 तक जन्म लेने वाले बच्चों की राशि मिथुन होगी तदुपरान्त कर्क राशि होगी ।
आज दिन 3.24 तक तक जन्म लेने वाले बच्चों का पुनर्वसु नक्षत्र होगा तदुपरान्त पुष्य नक्षत्र होगा ।
आज जन्मे बच्चों का रजत पाद होगा ।
आज जन्म लेने वाले बच्चों के प्रथम नामाक्षर ह, ही, हु, हे, हो पर रखे जा सकते हैं।

मिथुन राशि के स्वामी बुध हैं. मिथुन राशि में जन्मे बच्चे बुद्धिमान, कुशल व्यापारी, गणितज्ञ, चतुर, निडर, अच्छे वक्ता, त्वरित बुद्धि वाले, कलाकार, आत्म केन्द्रित होते हैं. ये पढ़ाई में अच्छे होते हैं और लेखक, कविताकार और बौद्धिक कार्य करने वाले होते हैं।

कर्क राशि के स्वामी चन्द्र हैं. यह जल प्रधान राशि है. ये बहुत भावुक होते हैं. सुन्दर व आकर्षक होते है. व्यवहार मिलनसार होता है. कला, संगीत, साहित्य प्रेमी, कल्पनाशील, धार्मिक, दयालु, सहृदय, ईमानदार होते हैं. ऐसे बच्चे सभी के मनोभावों को आसानी से समझने वाले होते हैं.