12 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Budh Grah Upay in Hindi : बुध ग्रह कमजोर हो तो बिगड़ सकती है किस्मत! जानिए आसान उपाय

Wednesday Remedies : कुंडली में बुध ग्रह कमजोर होने के संकेत, व्यापार और स्वास्थ्य पर असर, बुध को मजबूत करने के आसान उपाय, मंत्र, पन्ना रत्न और बुधवार के खास उपाय जानें एस्ट्रोलॉजर डॉ शरद शर्मा से।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Manoj Vashisth

image

एस्ट्रोलॉजर डॉ शरद शर्मा

May 12, 2026

Budh Grah Upay in Hindi

Budh Grah Upay in Hindi : बुध ग्रह कमजोर है? करियर और पैसों पर पड़ सकता है बड़ा असर (फोटो सोर्स: AI@Gemini)

Budh Grah Upay in Hindi : वैदिक ज्योतिष में जब भी अशुभ ग्रहों की बात होती है तो ज्यादातर लोग सिर्फ शनि और राहु का नाम लेते हैं। लेकिन सच यह है कि हर ग्रह इंसान की जिंदगी पर अच्छा और बुरा दोनों असर डालता है। इन्हीं ग्रहों में एक बेहद अहम ग्रह है बुध, जिसे बुद्धि, बोलचाल, व्यापार और तर्क शक्ति का कारक माना जाता है। अगर कुंडली में बुध मजबूत हो तो व्यक्ति तेज दिमाग, हाजिरजवाब और सफल व्यापारी बन सकता है, लेकिन कमजोर बुध कई परेशानियों का कारण भी बनता है। आइए जानते हैं एस्ट्रोलॉजर डॉ शरद शर्मा से बुध ग्रह से जुड़ी खास बातें और बुध ग्रह को मजबूत करने के आसान उपाय।

क्यों खास माना जाता है बुध ग्रह?

हिंदू परंपरा में बुध को देवताओं का संदेशवाहक कहा गया है। बुध ग्रह का संबंध बुद्धिमत्ता, गणित, व्यापार, बैंकिंग, मोबाइल, कंप्यूटर, नेटवर्किंग और कम्युनिकेशन से माना जाता है। यही वजह है कि जिन लोगों का काम मीडिया, शिक्षा, लेखन, अकाउंट्स, मार्केटिंग या टेक्नोलॉजी से जुड़ा होता है, उनके लिए बुध ग्रह बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है।

बुध ग्रह बहुत तेज गति से चलने वाला ग्रह है और इसका सीधा असर इंसान की सोच, बोलने की कला और निर्णय लेने की क्षमता पर पड़ता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यदि बुध शुभ स्थिति में हो तो व्यक्ति जीवन में तेजी से तरक्की करता है।

बुध ग्रह से जुड़ी खास बातें

विषयबुध ग्रह से जुड़ी जानकारी
शुभ रंगहरा और हल्का हरा
शुभ वारबुधवार
संबंधित देवताभगवान विष्णु
शुभ रत्नपन्ना
मुख्य भावतीसरा भाव
मित्र ग्रहसूर्य, शुक्र और राहु
शत्रु ग्रहचंद्

मजबूत बुध देता है ये फायदे

जिन लोगों की कुंडली में बुध मजबूत होता है, उनमें गजब की समझ और विश्लेषण करने की क्षमता होती है। ऐसे लोग अक्सर वकील, लेखक, गायक, ज्योतिषी, शिक्षक, बिजनेसमैन या नेता के रूप में सफल होते हैं।

मजबूत बुध वाले लोग बातचीत से लोगों का दिल जीत लेते हैं। उनका दिमाग तेजी से काम करता है और वे मुश्किल हालात में भी सही फैसला लेने की क्षमता रखते हैं।

कमजोर बुध के संकेत क्या हैं?

ज्योतिष के अनुसार जब बुध ग्रह अशुभ ग्रहों के साथ बैठ जाए या कुंडली के छठे, आठवें, बारहवें या चौथे भाव में कमजोर स्थिति में हो, तब इसके नकारात्मक परिणाम देखने को मिल सकते हैं।

  • व्यापार में लगातार नुकसान
  • कमाई होने के बावजूद पैसा टिक न पाना
  • कर्ज बढ़ना
  • ऑफिस में सहयोगियों का साथ न मिलना
  • निर्णय लेने में भ्रम
  • बार-बार गलतफहमियां होना
  • स्वास्थ्य पर भी पड़ता है असर

बुध ग्रह को मजबूत करने के आसान उपाय

उपायक्या करेंमान्यता/लाभ
हरे रंग का इस्तेमालबुधवार के दिन हरे या हल्के हरे रंग के कपड़े पहनेंबुध ग्रह मजबूत होता है और सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है
भगवान विष्णु की पूजाविष्णु सहस्रनाम या “ॐ नमो भगवते वासुदेवाय” मंत्र का जाप करेंबुध ग्रह के शुभ प्रभाव बढ़ाने में मदद मिलती है
पक्षियों को हरी मूंग खिलाएंभीगी हुई हरी मूंग पक्षियों को खिलाएंबुध ग्रह को शांत और मजबूत करने का सरल उपाय माना जाता है
बुधवार को दानहरे कपड़े, मूंग दाल, हरी सब्जियां या कांस्य के बर्तन दान करेंशुभ फल और आर्थिक लाभ मिलने की मान्यता है
बुध मंत्र का जाप“ॐ ब्रां ब्रीं ब्रौं सः बुधाय नमः” और “ॐ बुं बुधाय नमः” मंत्र का 108 बार जाप करेंमानसिक शांति और बुध ग्रह के दोष कम होने की मान्यता है
पन्ना रत्न पहनेंज्योतिषी की सलाह से पन्ना धारण करेंबुद्धि, व्यापार और संवाद क्षमता बेहतर होने की मान्यता है

एस्ट्रोलॉजर डॉ शरद शर्मा ने बताया ज्योतिष शास्त्र में कहा गया है कि बहन, बेटी और बुआ का सम्मान करने से बुध ग्रह मजबूत होता है। महिलाओं का सम्मान और जरूरतमंद कन्याओं की सहायता करना शुभ माना गया है।