
Ram Navami 2026 : राम नवमी पर क्या करें किस्मत सुधारने के लिए (फोटो सोर्स: Gemini AI)
Ram Navami 2026 : क्या आप भी ये सोचते हैं कि मेहनत तो बहुत करते हैं, फिर भी काम बार-बार अटक जाता है? कई बार किस्मत से ज्यादा गुडलक भी हाथ नहीं मिलता, और सब कुछ थमा-थमा सा लगता है। लेकिन 26 मार्च 2026, बुधवार की राम नवमी कुछ खास है। ये सिर्फ एक फेस्टिवल नहीं, बल्कि आपकी रुक चुकी किस्मत को फिर से दौड़ाने का बढ़िया मौका है। यहां कोई बड़ा पूजा-पाठ या भारी-भरकम नियम नहीं, बस एक छोटी-सी पावरफुल रेमेडी, जो आपकी सोच और हालात दोनों बदल सकती है।
मान लीजिए पूरी रामायण पढ़ना सबके लिए मुमकिन नहीं है, लेकिन एक श्लोकी रामायण में भगवान राम की पूरी यात्रा का निचोड़ बसा है। इसे कोई शॉर्टकट मत समझिए ये अनुशासन, डेडिकेशन और जीत का एक मजबूत मंत्र है।
कैसे करें?
राम नवमी पर शांत होकर बैठिए, और इस एक श्लोक का 108 बार जाप कीजिए। पहली बार में ध्यान भटकेगा, ये बिलकुल नॉर्मल है। पर थोड़ी देर में आपके मन का सारा क्लटर गायब होने लगेगा, सोच बिलकुल साफ दिखने लगेगी। जब अंदर सब शांत हो जाता है, तो बाहर की परेशानियां भी छोटी लगने लगती हैं।
श्लोक जाप करते वक्त अपने पास चमेली के तेल का दीया जरूर जलाएं। ये तेल ऐसी खुशबू और ऊर्जा देता है कि आस-पास का माहौल साफ-सुथरा सा लगने लगता है। ये आपकी इमोशनल बैलेंसिंग को भी मजबूत करता है। दीपक की लौ आपकी एकाग्रता बनाए रखेगी और लगेगा जैसे आपकी हर प्रार्थना सीधे वहां पहुंच रही है, जहां पहुँचनी चाहिए।
मुमकिन हो तो भगवान राम को नीला या गुलाबी कमल का फूल चढ़ाएं। कमल का क्या है, कीचड़ में भी रहता है पर अपनी सुंदरता और शुद्धता बरकरार रखता है। वही बात आपको भी सीखनी है हालात चाहे जैसे हों, आपको समाधान ढूंढना है, झुंझलाना नहीं। धीरे-धीरे देखेंगे, आपको गुस्सा कम आएगा और चीजों को रिस्पॉन्ड करना आ जाएगा।
इस बार राम नवमी और भी जरूरी लगती है, क्योंकि चारों तरफ अशांति फैली हुई है। चाहे इजराइल-ईरान की टेंशन हो या दुनिया में छिड़ी अनिश्चितता – ऐसे वक्त में इंडिया के ये स्पिरिचुअल टोटके सुकून देने वाले हैं।
अभी हाल ही में मिडिल ईस्ट में जबरदस्त तनाव देखा गया है। डोनाल्ड ट्रंप के बयान, इजराइल–ईरान के बीच फाइटर जेट्स की दहाड़ – सबने पूरी दुनिया को चिंता में डाल रखा है।
सीधा सा कनेक्शन है – बाहर युद्ध के हालात हों, तो अंदर के राम को जगाना जरूरी है। ज्योतिष भी यही कहता है – ऐसे समय में मन लगाकर जाप किया जाए, तो वह सुरक्षा कवच बन जाता है।
अगर आप इन स्टेप्स को ईमानदारी से फॉलो करते हैं, तो आप खुद महसूस करेंगे कि –
एक बात याद रखें – इसे ज्यादा जटिल मत बनाइए। बस एक श्लोक, 108 बार जाप, एक छोटा-सा दीया और एक फूल। राम नवमी की एनर्जी आपको फोकस देगी और वही फोकस आपकी किस्मत को बदल देगा।
अस्वीकरण (Disclaimer): इस लेख में दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। यहां दी गई ज्योतिष, वास्तु या धार्मिक जानकारी मान्यताओं और विभिन्न स्रोतों पर आधारित है। हम इसकी पूर्ण सटीकता या सफलता की गारंटी नहीं देते हैं। किसी भी उपाय, सलाह या विधि को अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के प्रमाणित विशेषज्ञ या विद्वान से परामर्श अवश्य लें।
Published on:
26 Mar 2026 12:29 pm
बड़ी खबरें
View Allधर्म और अध्यात्म
धर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
