धर्म/ज्योतिष

Falgun Month 2026: कब से शुरू होगा फाल्गुन का महीना? यहां जानिए नियम और महत्व

Falgun Month 2026: हिंदू पंचांग के हिसाब से फाल्गुन का महीना साल का आखिरी महीना होता है। इस महीने धार्मिक और सांस्कृतिक दोनों ही महत्व बहुत होता है। आइए यहां हम जानते हैं कि इस साल फाल्गुन मास की शुरुआत कब से होगी और इसके महत्व के बारे में।

2 min read
Jan 22, 2026
Chatgpt Ai

Falgun Month 2026: हिंदू धर्म में फाल्गुन के महीने को पावन महीने में से एक माना जाता है। फाल्गुन का मास भगवान शिव और विष्णु जी की पूजा के लिए समर्पित होता है। इसी महीने में होली, महाशिवरात्रि और फाल्गुन पूर्णिमा जैसे त्योहार आते हैं। फाल्गुन मास हिंदी महीने का आखिरी महीने होता है। इसके बाद ही हिंदी नववर्ष की शुरुआत मानी जाती है। शास्त्र के अनुसार फाल्गुन का मास मोक्षदायी और पुण्यदायक माना जाता है। इस महीने में बहुत सारे तीज, त्योहार आते है, जिसके कारण ये पूरा महीना उत्सव भरा माना जाता है। जल्द ही माघ मास का समापन होने वाला है और फाल्गुन का महीना आने वाला है। ऐसे में आइए जानते हैं कब से आरंभ होगा फाल्गुन का पवित्र महीना।

ये भी पढ़ें

आप भी बेड पर खाते हैं खाना? वास्तु नियम जान सुधार लें भूल, वर्ना घेर लेगी कंगाली!

कब से शुरू होगा फाल्गुन मास 2026


पंचांग के अनुसार फाल्गुन मास का आरंभ इस साल 2 फरवरी 2026 से होगा। वहीं इस महीने का समापन 03 मार्च 2026 को होगा। इसके बाद चैत्र महीने की शुरुआत होगी और हिंदू नववर्ष मनाया जाएगा।

फाल्गुन मास नियम

  • फाल्गुन के महीने में भगवान शिव और कृष्ण की पूजा करना शुभ माना जाता है।
  • ऐसा माना जाता है कि इस महीने में चंद्रदेव का जन्म हुआ था, इसलिए उनकी भी पूजा करनी चाहिए।
  • फाल्गुन के महीने में हर रोज शिव मंदिर में जाकर शिवजी का जलाभिषेक करें।
  • फाल्गुन के महीने में होलाष्टक के समय में कोई शुभ काम ना करें।
  • इस महीने में मांस मदिरा का सेवन करने से बचना चाहिए।
  • फाल्गुन महीने में किसी का भी अपमान नहीं करना चाहिए।

फाल्गुन मास महत्व


हिंदू धर्म में इस महीने का बहुत ही खास महत्व है। फाल्गुन महीने का धार्मिक और आध्यात्मिक दोनों ही महत्व है। ये महीना उत्सवों से भरा हुआ महीना होता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार फाल्गुन के महीन में चंद्रदेव का जन्म हुआ था, इसलिए इस महीने में चंद्र देव की विशेष पूजा करने से साधक को मानसिक शांति की प्राप्ति होती है। फाल्गुन के महीने में शिव जी और कृष्ण जी की उपासना करने से सुख, समृद्धि और आती है।

Published on:
22 Jan 2026 01:00 pm
Also Read
View All

अगली खबर