धर्म/ज्योतिष

Gemstone: सूर्य को मजबूत करने के लिए कौन सा रत्न धारण करें? जानिए नियम और लाभ

Gemstone: रत्न शास्त्र में नौ रत्नों के बारे में बताया गया है। हर रत्न का संबंध अलग- अलग ग्रह से माना जाता है। रत्न में सूर्य को मजबूत करने के लिए कुछ खास रत्न के बारे में बता गया है। आइए जानते हैं सूर्य ग्रह को मजबूत करने के लिए कौन सा रत्न धारण करें।

2 min read
Jan 21, 2026
istock

Gemstone: ज्योतिष शास्त्र में सूर्य ग्रह को ग्रहों का राजा माना गया है। ये साहस और आत्मविश्वास के कारण माने जाते हैं। अगर किसी जातक की कुंडली में सूर्य की स्थिति कमजोर होती है तो उसे करियर संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसके साथ ही सूर्य के कमजोर होने का असर जातक के सेहत पर भी पड़ता है। ज्योतिष शास्त्र में सूर्य को मजबूत करने के लिए बहुत सारे उपायों के बारे में बताया गया है। इसके साथ ही इसके अंतर्गत रत्नों की भी चर्चा की गई है। रत्न शास्त्र के अनुसार सूर्य को कुंडली में मजबूत करने के लिए कुछ खास रत्न धारण करने चाहिए। ऐसे में आइए जानते हैं कुंडली में सूर्य की स्थिति अच्छी करने के लिए किस रत्न को धारण करें।

ये भी पढ़ें

दुनिया का सबसे बड़ा पाप क्या है? प्रेमानंद जी ने बताया फिर भगवान भी नहीं करते माफ!

सूर्य को मजबूत करने के लिए धारण करें ये रत्न

माणिक्य रत्न
रत्न शास्त्र के अनुसार सूर्य को मजबूत करने के लिए माणिक्य रत्न धारण करना चाहिए। इस रत्न को सूर्य का रत्न माना जाता है। इस रत्न को पहने से व्यक्ति के भीतर आत्मविश्वास बढ़ता है। इसके साथ ही व्यक्ति के भीतर ऊर्जा का संचार होता है।

मान-सम्मान की प्राप्ति
माणिक्य रत्न धारण करने से व्यक्ति के मान- सम्मान में वृद्धि होती है। इसके साथ ही इस रत्न को पहनने से राजकीय क्षेत्रों में भी प्रतिष्ठा दिलाता है।

किस दिन करें धारण
माणिक्य रत्न को धारण करने के लिए रविवार का दिन बहुत ही शुभ माना जाता है। इस रत्न को हमेशा रविवार के दिन ही पहना चाहिए। इसको आप अनामिका उंगली में भी पहन सकते हैं।

किन राशिवालों को करना चाहिए धारण
रत्न शास्त्र के अनुसार मेष, सिंह और धनु लग्न के जातक को इस रत्न को धारण करना चाहिए। इन कर्क,वृश्चिक और मीन के जातक के लिए ये रत्न मध्यम परिणाम देने वाला होता है।

इस धातु में धारण करें माणिक्य
माणिक्य रत्न को गुलाबी और लाल रंग का होता है। इस रत्न को पहनने के लिए हमेशा सोना या ताबें की धातु में धारण करना चाहिए। इस रत्न के साथ आप पीला पुखराज धारण करना शुभ माना जाता है।

Published on:
21 Jan 2026 02:00 pm
Also Read
View All

अगली खबर