धर्म/ज्योतिष

Grah Gochar October: अक्टूबर में 5 ग्रह बदलेंगे चाल, 3 राशियों पर पड़ेगा सबसे अधिक असर

October Grah Gochar: हर ग्रह निश्चित अवधि में अपनी चाल और राशि बदलते हैं। अक्टूबर में भी कई ग्रह चाल बदलेंगे, इस महीने में सूर्य ग्रहण भी पड़ेगा तो आइये जानते हैं अक्टूबर में किन ग्रहों का गोचर होगा और इससे सबसे अधिक किन राशियों के लोग प्रभावित होंगे (october horoscope) ...
2 min read
Sep 28, 2024
Grah Gochar October 2024 guru vakri
अक्टूबर ग्रह गोचर 2024

October Grah Gochar: पंचांग के अनुसार 2 अक्टूबर को साल का आखिरी सूर्य ग्रहण लगेगा। इसके बाद 10 अक्टूबर को ग्रहों के राजकुमार बुध सुबह 11. 25 बजे तुला राशि में गोचर करेंगे। वहीं ग्रहों के सेनापति मंगल 20 अक्टूबर को दोपहर 2.46 बजे कर्क राशि में प्रवेश करेंगे। इसके अलावा इसी महीने में 17 अक्टूबर को सुबह 7.47 बजे ग्रहों के राजा सूर्य तुला राशि में गोचर करेंगे। 13 अक्टूबर को शुक्र का राशि परिवर्तन वृश्चिक राशि में रविवार सुबह 6.08 बजे होगा।


इसके अलावा शनि अपनी मूल त्रिकोण राशि कुंभ में मौजूद होंगे। जबकि राहु मीन राशि में और केतु कन्या राशि में भ्रमण करेंगे। इस बीच गुरु बृहस्पति 9 अक्टूबर दोपहर 12.33 बजे से वृषभ राशि में वक्री हो जाएंगे। इसका कुछ राशि के लोगों पर सकारात्मक असर पड़ेगा तो कुछ राशि के लोगों पर नकारात्मक असर पड़ेगा। आइये जानते हैं अक्टूबर के ग्रह राशि परिवर्तन से कौन सी राशियों के लोग सबसे अधिक प्रभावित होंगे।

मेष राशि

मेष राशि के लोगों के लिए अक्तूबर विशेष है। इस महीने मंगल के नीच राशि में गोचर से मेष राशि वालों के स्वास्थ्य पर असर देखने को मिल सकता है। इसके साथ ही मेष राशि वालों की माता के स्वास्थ्य में भी गिरावट आ सकती है। वहीं सूर्य के तुला राशि में गोचर और गुरु का वक्री होना मेष राशि के लोगों के लिए आर्थिक परेशानी खड़ी कर सकता है। इस महीने मेष राशि वालों को नौकरी और व्यापार में लाभ होगा।



मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों को अक्तूबर में थोड़ा संभलकर रहना होगा। इस महीने ग्रहों के गोचर का आपके जीवन पर मिलाजुला असर रहेगा। इस माह में मंगल का गोचर धन हानि करा सकता है। इसके अलावा काम का तनाव बढ़ेगा। संतान से संबंधित आपको कुछ परेशानियां आ सकती हैं। सूर्य का तुला राशि में गोचर विशेष सावधानी की मांग करता है। आपके मान-सम्मान में गिरावट देखने को मिल सकती है। शुक्र का गोचर आपके लिए अच्छा साबित होगा।

सिंह राशि

सिंह राशि के लोगों के लिए अक्तूबर का महीना बहुत अच्छा रहने वाला होगा। धन लाभ के अवसरों में वृद्धि देखने को मिलेगी। लेकिन आपके सामने कुछ छोटी-मोटी समस्याएं आएंगी। नौकरीपेशा लोगों को नई नौकरी के अच्छे अवसर मिल सकते हैं और कार्यक्षेत्र में कोई बड़ी उपलब्धि आपको मिल सकती है।