
Guru Gochar 2025 Career: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार गुरु बृहस्पति को खुशहाली, ज्ञान और विस्तार के कारक हैं। इस ग्रह की मूवमेंट शिक्षा, धन और आध्यात्म से जुड़े मामलों को प्रभावित करता है। जिस भी राशि में बृहस्पति गोचर होता है, उसके जातकों को तरक्की, अवसर और सौभाग्य की प्राप्ति होती है।
बाकी राशियां भी उसी क्रम में प्रभावित होती हैं। 14 मई 2025 को रात 11.20 बजे गुरु का मिथुन राशि में गोचर होगा। आइयेजानते हैं इसका किन राशियों को करियर में लाभ होगा।
बृहस्पति गोचर 2025 से मेष राशि वालों की बातचीत की क्षमता में सुधार होगा और सामाजिक संपर्क बढ़ेंगे। भाई-बहनों से संबंध मधुर होंगे। व्यापार से जुड़े नए अवसर मिल सकते हैं। हालांकि, इस समय आलस्य से काम में देरी हो सकती है। इसलिए मेष राशि वालों के लिए अनुशासन बनाए रखना बहुत जरूरी होगा। मानसिक तनाव और थकान से जुड़ी कुछ स्वास्थ्य समस्याएं भी हो सकती हैं।
उपाय: गुरु गोचर 2025 की अवधि में गुरुवार के दिन पीले कपड़ों का दान करें।
गुरु गोचर 2025 के कारण वृषभ राशि वालों को अचानक धन लाभ हो सकता है। इससे वृषभ राशि वालों की आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा और कार्यक्षेत्र में नए अवसर मिलेंगे। वृषभ राशि वालों की बातचीत की कला निखरेगी। इससे सौदेबाजी और विचारों को सही तरीके से प्रस्तुत करने के मामले पक्ष में होंगे। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी और कोई शुभ कार्य भी हो सकता है।
उपाय: गुरुवार के दिन गुरु ग्रह के मंत्रों का जाप करें और प्रार्थना करें।
गुरु गोचर 2025 मिथुन राशि वालों को करियर में आगे बढ़ने और नई पहचान बनाने के अवसर दिलाएगा। हालांकि, इस दौरान कुछ ऐसे संबंध बन सकते हैं, जिनमें गहराई और स्थायित्व की कमी हो। इसलिए सावधानी से निर्णय लें, प्रमोशन, नौकरी में बदलाव या विदेश यात्रा के अवसर भी मिल सकते हैं। मेहनत का पूरा फल मिलेगा और सफलता के नए द्वार खुलेंगे।
उपाय: गुरुवार के दिन पीली दाल (मूंग दाल) का दान करें।
गुरु गोचर 2025 सिंह राशि वालों को आर्थिक लाभ के नए अवसर दिला सकता है और भविष्य में आर्थिक स्थिति मजबूत करेगा। आध्यात्मिक गतिविधियों में भाग लेना और खुद को मानसिक रूप से मजबूत बनाना भी आपकी लाइफ में होगा। काम का दबाव और व्यस्त शेड्यूल तनाव देगा। सिंह राशि वालों के लिए नए लोगों से मुलाकात होगी।
उपाय: गुरुवार को किसी गुरु या शिक्षक का आशीर्वाद लें।
गुरु राशि परिवर्तन 2025 से कन्या राशि वालों को नई ऊंचाई छूने का मौका मिल सकता है। नौकरी में प्रमोशन, सैलरी में बढ़ोतरी और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर काम के मौके भी मिलेंगे। इस समय कन्या राशि वालों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और आमदनी बढ़ेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और ऊर्जा से लबरेज रहेंगे, जिससे लक्ष्य हासिल करने में आसानी होगी। हालांकि, बहुत ज्यादा प्रोजेक्ट्स लेने से आपकी एकाग्रता में कमी आ सकती है। इसलिए ध्यान केंद्रित रखने की कोशिश करें।
उपाय: पीला पुखराज धारण करें।
बृहस्पति राशि परिवर्तन 2025 तुला राशि वालों को प्रोफेशनल लाइफ में नई उपलब्धियां दिला सकता है, तुला राशि वाले विशेष रूप से उच्च शिक्षा के क्षेत्र में तरक्की करेंगे। तुला राशि वालों को भाग्य का साथ मिलेगा, करियर में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे। हालांकि, भौतिक सुख-सुविधाओं में अधिक रूचि रहेगी। आर्थिक असंतुलन या सेहत से जुड़ी समस्याएं भी जीवन में दस्तक दे सकती हैं। इस समय समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा और लोगों के बीच आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। लेकिन मिथुन राशि की परिवर्तनशील प्रकृति के कारण ध्यान भटक सकता है।
उपाय: रोजाना केसर का तिलक माथे या आज्ञा चक्र पर लगाएं।
बृहस्पति राशि परिवर्तन 2025 वृश्चिक राशि वालों के लिए भी शुभ फलदायक है। इस समय वृश्चिक राशि वालों को विरासत, संयुक्त निवेश या साझेदारी से आर्थिक लाभ होगा। यह समय फाइनेंशियल प्लानिंग और निवेश के लिए अनुकूल है। इस समय सेहत का ध्यान रखना होगा, क्योंकि मानसिक तनाव, चिंता और पाचन तंत्र से जुड़ी समस्याएं परेशान कर सकती हैं। रिश्तों में विश्वास और पारदर्शिता बनाए रखना जरूरी होगा। वृश्चिक राशि वालों को भरोसेमंद संबंध बनाने पर ध्यान देना चाहिए।
उपाय: गुरुवार के दिन 108 बार "ॐ" का जाप करें।
धनु राशि वालों को गुरु गोचर 2025 व्यापार और साझेदारी से जुड़े काम में आर्थिक लाभ दिलाएगा। यह समय आपके लिए संयुक्त निवेश और साझेदारी के लिए शुभ है। इससे अच्छी आमदनी होगी और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। बृहस्पति गोचर 2025 का प्रभाव न केवल भौतिक बल्कि आध्यात्मिक और भावनात्मक रूप से भी महसूस होगा, जिससे आंतरिक विकास के अवसर मिलेंगे।
उपाय: गुरुवार को नहाने के पानी में हल्दी की एक चुटकी मिलाकर स्नान करें।
गुरु राशि परिवर्तन 2025 मीन राशि वालों को प्रॉपर्टी से जुड़े काम और घरेलू व्यवसायों से करियर के नए अवसर दिलाएगा। यदि आप रियल एस्टेट या घर से जुड़े किसी व्यवसाय में निवेश कर रहे हैं, तो यह समय लाभदायक हो सकता है। मानसिक रूप से गुरु गोचर मीन राशि वालों को अधिक स्थिरता देगा। हालांकि तनाव और चिंता से जुड़ी स्वास्थ्य समस्याएं परेशान कर सकती हैं। इस समय अधिक भोग-विलास से बचना लाभदायक रहेगा।
उपाय: गुरुवार को केले के पेड़ को हल्दी मिले जल से सींचें।