
Brihaspati Rashi Parivartan: ज्योतिषी डॉ. अनीष व्यास के अनुसार नौ ग्रहों में शुभ फल देने वाले देवगुरु बृहस्पति को विशेष स्थान प्राप्त है, वैसे तो देव गुरु बृहस्पति साल में एक बार, करीब 13 महीने में ही राशि परिवर्तन करते हैं।
भविष्यवक्ता डॉ. अनीष व्यास के अनुसार शनिदेव के बाद गुरु ग्रह दूसरे धीमी चाल चलने वाले ग्रह हैं, लेकिन इस साल 2025 में दो बार राशि बदलेंगे ।
इस समय जिन जातकों की कुंडली में गुरु अच्छी स्थिति में रहेंगे, उन्हें बेहद शुभ फल मिलेगा। विशेष रूप से देवगुरु बृहस्पति के कारण इन जातकों को सुख-समृद्धि, धन-दौलत, मान-सम्मान, शिक्षा, संतान और विवाह के मामलों में शुभ फल मिलेगा।
जयपुर जोधपुर के प्रसिद्ध ज्योतिषी डॉ. अनीष व्यास के अनुसार लेकिन इस वर्ष गुरु दो बार अपनी राशि बदलेंगे, जिसके कारण गुरु अतिचारी होंगे। साथ ही दो बार चाल बदलेंगे। इस तरह का योग कई वर्षों बाद बनता है। गुरु के दो बार गोचर होने पर यह अतिचारी होकर सभी राशियों पर प्रभाव डालेंगे।आईए डॉ. अनीष व्यास से जानते हैं कि गुरु के साल 2025 में दो बार राशि बदलने के सभी 12 राशियों पर कैसा असर दिखेगा..
गुरु का राशि परिवर्तन बहुत ही फलदायक साबित होगा। आपके जो काम नहीं हो पा रहे थे, उसमें अब सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए गुरु का राशि परिवर्तन अच्छा रहेगा।
वृषभ राशि के जातकों के लिए गुरु का राशि परिवर्तन अनुकूल रहेगा। आर्थिक स्थितियां पहले के मुकाबले बेहतर रहेंगी। धन लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी। जो लोग अविवाहित हैं उनका विवाह हो सकता है।
गुरु का गोचर मिथुन राशि में ही होगा। ऐसे में गुरु आपको शुभ फल देने के लिए बाध्य होंगे। आपके शत्रुओं की हार होगी। सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी।
ये भी पढ़ेंः
गुरु का राशि परिवर्तन कर्क राशि वालों के लिए मिलाजुला साबित होगा। कमाई के लिए आपको अतिरिक्त परिश्रम करना होगा। नौकरीपेशा जातकों को नौकरी में कामकाज को लेकर कुछ दिक्कतों का सामना भी करना पड़ सकता है।
गुरु का गोचर अच्छा रहेगा। अच्छी सफलता प्राप्ति होगी और कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान में इजाफा देखने को मिलेगा। मकान और वाहन का सुख आपको मिलेगा। कर्ज संबंधी परेशानियों से आपको निजात मिलेगी। लाभ के शानदार मौके आपको मिलेंगे।
गुरु का गोचर आपको कामकाज में लाभ और उन्नति के अवसरों में वृद्धि कराएगा। आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा। कर्ज संबंधी समस्याओं से आपको निजात मिलेगी। जीवन में सुख और वैभव की प्राप्ति होगी।
ये भी पढ़ेंः
आपको अपने धन संबंधी मामलों में आ रही रूकावटें दूर होंगी। लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी। भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा। धर्म-कर्म में आपकी रूचि बढ़ेगी। लाभ के अच्छे अवसर आपके हाथ आएंगे।
गुरु का राशि परिवर्तन वृश्चिक राशि वालों के जीवन में मिलाजुला असर प्रदान करने में सहायक साबित होगा। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा। व्यापार में आपको निवेश संबंधी मामलों में फैसले लेने में आजादी मिलेगी।
गुरु ग्रह आपके जीवन में शुभ फल देंगे। लाभ के अवसरों में वृद्धि कराने में कामयाब होंगे। बिजनेस में आपको कामयाबी मिल सकती है और कोई बड़ी डील आपके हाथ में लग सकती है। आप अपने विरोधियों पर भारी होंगे। लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी।
ये भी पढ़ेंः
सुखद पल और आनंद की प्राप्ति होगी। लेकिन आपके बेफिजूल के खर्चों में बढ़ोतरी होगी। कार्यस्थल पर आपको लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी। निवेश संबंधी मौके आपके हाथ लगेंगे। जो लोग इस वर्ष विवाह करना चाह रहे हैं उनका विवाह हो सकता है। सुख-सुविधाओं में इजाफा होगा।
गुरु का गोचर लाभकारी साबित होगा। धन लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी। आपको अपनी योजना पर काम को जारी रखने का प्रयास करना होगा। भाग्य का अच्छा साथ मिलने से आपको धन संबंधी लाभ मिलने के संकेत हैं।
ये भी पढ़ेंः
गुरु का मिथुन राशि में प्रवेश कुछ मामलों में अच्छा नहीं कहा जा सकता है। आपको किसी काम में जल्दबाजी नहीं दिखानी होगी। कानूनी वाद-विवाद में आपको संभलकर रहना होगा। सुख-सुविधाओं में आपको कमी का सामना करना पड़ सकता है।