केतु नक्षत्र परिवर्तन के प्रभाव से मेष राशि के ऐसे लोग जो सरकारी नौकरी में हैं, उनके लोगों से झगड़े हो सकते हैं। इस समय मेष राशि वालों की नौकरी में दिक्कतें आ सकती हैं। सफलता के लिए कठिन परिश्रम करना होगा। पुरानी परेशानियों से राहत मिलेगी, लेकिन नई समस्याओं से भी रूबरू होना पड़ेगा। 8 महीने तक ऐसी स्थितियां बनी रहेंगी। इस समय केतु के दुष्प्रभाव को कम करने के लिए किसी जरूरतमंद को दान करना चाहिए। रात में ब्लैक एंड वाइट कंबल दान करना शुभ है।