
Rahu Nakshatra Parivartan 2024: राहु नक्षत्र परिवर्तन 2024
Rahu Nakshatra Parivartan 2024: ज्योतिष शास्त्र में शनि, राहु और केतु को पाप ग्रह या छाया ग्रह कहा जाता है। 10 नवंबर 2024 की रात 11. 31 बजे राहु नक्षत्र परिवर्तन करेंगे। राहु शनि के नक्षत्र उत्तराभाद्रपद के तृतीय पद से निकलकर द्वितीय पद पर चलना शुरू करेंगे। राहु इस नक्षत्र पद पर 10 जनवरी 2025 तक भ्रमण करेंगे।
इसके बाद राहु उत्तराभाद्रपद नक्षत्र से मीन राशि के रेवती नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। ज्योतिषियों के अनुसार राहु के इस नक्षत्र परिवर्तन से कई राशियों को बेहिसाब लाभ मिल सकता है। आइये जानते हैं कौन हैं वो लकी राशियां, जिनको राहु का आशीर्वाद मिल सकता है।
राहु का नक्षत्र परिवर्तन वृषभ राशि के लोगों के लिए बहुत ही शुभ रहने वाला है। इससे वृषभ राशि वालों के लिए आय के नए स्रोत बनेंगे। इस दौरान आपकी लाइफ में धन का सहजता से आगमन होगा।
इस समय आप किसी धार्मिक यात्रा या तीर्थाटन पर भी जा सकते हैं। साथ ही वृषभ राशि वालों को परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिताने का मौका मिलेगा। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। हर काम में सफलता मिलेगी, मनोकामना पूरी होगी। राजनीति से जुड़े लोगों को सफलता मिलेगी।
राहु का नक्षत्र परिवर्तन कन्या राशि वालों के लिए भी शुभफल देने वाला है। उत्तराभाद्रपद के द्वितीय पद पर राहु भ्रमण के दौरान कन्या राशि वालों को बिजनेस में लाभ होगा, इनकी आमदनी बढ़ेगी। इससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। इस समय कारोबारी यात्रा होगी, हालांकि यह लाभदायक रहेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे।
ये भी पढ़ेंः
राहु का नक्षत्र गोचर तुला राशि वालों के लिए भी लाभदायक है। इस अवधि में तुला राशि वालों को नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। नए व्यापारिक मौके आपका इंतजार कर रहे हैं।
नये काम की शुरुआत शुभफल देगी, निवेश करने वालों के लिए भी यह समय लाभदायक है। करियर, बिजनेस की समस्याएं खत्म होंगी, रूका काम पूरा होगा। विदेश यात्रा आपके लिए लाभकारी होगी। आमदनी के नए स्रोत खुलेंगे। स्वास्थ्य समस्याएं दूर होंगी।
धनु राशि के लोगों को भी राहु का नक्षत्र परिवर्तन शुभ फल देने वाला है। इस समय धनु राशि के कारोबारियों की उन्नति होगी। धनु राशि वालों के घर परिवार में मांगलिक कार्यों का आयोजन हो सकता है। लव लाइफ सुखद होगी।
धनु राशि के सिंगल व्यक्तियों के शादी के योग बन सकते हैं। अचानक से धन लाभ का योग है। वहीं लंबे समय से रूका हुआ काम अब पूरा हो सकता है।
मकर राशि वालों के लिए भी राहु का नक्षत्र परिवर्तन लाभकारी है। रूके काम पूरे होंगे, धन-धान्य की बढ़ोतरी होगी। सफलता के योग बनेंगे, नौकरी की समस्या दूर होगी। मेहनत को पहचान मिलेगी, इससे नई जिम्मेदारी और नौकरी के नए अवसर मिल सकते हैं। टेंशन दूर होगी, अटका पैसा, सुख शांति वापस मिलेगी।
डिस्क्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारियां पूर्णतया सत्य हैं या सटीक हैं, इसका www.patrika.com दावा नहीं करता है। इन्हें अपनाने या इसको लेकर किसी नतीजे पर पहुंचने से पहले इस क्षेत्र के किसी विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।
Updated on:
11 Nov 2024 04:34 pm
Published on:
10 Nov 2024 04:18 pm
बड़ी खबरें
View Allधर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
