
shani margi 15 november 2024: शनि मार्गी 15 नवंबर 2024
shani margi 15 november 2024: ग्रह नक्षत्रम् ज्योतिष शोध संस्थान प्रयागराज के ज्योतिषाचार्य आशुतोष वार्ष्णेय के अनुसार शनि मार्गी होने को ज्योतिष जगत में बहुत अच्छा माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र के सिद्धांत के अनुसार क्रूर ग्रह वक्री महा क्रूरा यानी जब क्रूर ग्रह वक्री होते हैं तो वह ज्यादा क्रूर हो जाते हैं। शनि वक्री होने पर लोगों को भयभीत करते हैं, लेकिन अब मार्गी होने के कारण लोगों के जीवन में सुख शांति की वृद्धि होगी।
पंचांग के अनुसार शनि 15 नवंबर को रात 07. 51 बजे मार्गी अवस्था हो जाएंगे। यह शनि गोचर हर राशि पर अलग-अलग प्रभाव डालेगा। ग्रह नक्षत्रम् ज्योतिष शोध संस्थान प्रयागराज के ज्योतिषाचार्य आशुतोष वार्ष्णेय के अनुसार शनि मार्गी 3 राशियों को सबसे अधिक आशीर्वाद देंगे। आइये जानते हैं ..
ज्योतिषाचार्य आशुतोष वार्ष्णेय के अनुसार शनि का मार्गी होना, कुछ राशियों के लिए भाग्योदय कारक है, जिसमें सबसे ज्यादा लाभ मेष राशि को मिलने वाला है। क्योंकि मेष राशि से 11वीं मार्गी अवस्था में शनि देव बहुत तेजी से मेष राशि का कल्याण करेंगे।
मार्गी शनि के कारण मार्च 2025 के अंदर मेष राशि को सबसे ज्यादा लाभ मिलने वाला है। इस समय तक मेष राशि वालों का प्रमोशन रूका हुआ है तो समझिए अब कार्य पूरा होने वाला है। शनि मार्गी के कारण मेष राशि वालों के लिए नया वाहन, नया मकान खरीदने का प्रबल योग बनेगा।
इसके अलावा शनिदेव मेष राशि वालों के जीवन में कई और खुशियां लेकर आए हैं।
ज्योतिषाचार्य वार्ष्णेय के अनुसार विगत कुछ महीनो से शनि वक्री होने के कारण मेष राशि वाले कई प्रकार के लाभों से वंचित थे। अब शनि देव इन पर कृपा कर इन लाभों को देंगे।
ये भी पढ़ेंः
आचार्य वार्ष्णेय के अनुसार मेष राशि के बाद धनु राशि और कन्या राशि वालों के लिए शनि का मार्गी होना अत्यंत शुभ है। इस अवधि में धनु राशि वालों के लिए शनि देव पराक्रम में वृद्धि कराएंगे। ये लोग आत्मविश्वास से फैसले करेंगे, जिसका इन्हें लाभ भी होगा।
मार्गी शनि की कन्या राशि वालों पर भी कृपा दृष्टि होने वाली है। इस समय कन्या राशि वालों को स्वास्थ्य सुख और शत्रु नाशक सुख सुविधा प्रदान करेंगे। कन्या राशि वालों की तरक्की होगी।
ये भी पढ़ेंः
संबंधित विषय:
Updated on:
11 Nov 2024 08:20 pm
Published on:
10 Nov 2024 12:32 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
