
Weekly Horoscope 10 To 16 November 2024: साप्ताहिक राशिफल मेष से कन्या 10 नवंबर से 16 नवंबर
Weekly Horoscope 10 To 16 November 2024: रविवार से शुरू हो रहे नए सप्ताह में 15 नवंबर को शनि मार्गी होंगे, 16 नवंबर को सूर्य तुला राशि में आएंगे जबकि बुध वृश्चिक राशि में वक्री हो जाएंगे।
इन सभी घटनाओं का लोगों के जीवन पर बड़ा असर पड़ेगा। साप्ताहिक भविष्यवाणी का संकेत है कि नया सप्ताह वृषभ, कर्क समेत 4 राशि के लोगों के लिए विशेष रूप से गुडलक लिए हुए है। साप्ताहिक राशिफल मेष से कन्या में जानिए क्या है आपका भविष्य (Saptahik Rashifal Career)
करियर और आर्थिक जीवनः मेष साप्ताहिक राशिफल करियर और आर्थिक जीवन के अनुसार 10 से 16 नवंबर के सप्ताह में जीवन किसी भी क्षेत्र में मनचाही सफलता पाने के लिए बुद्धि और विवेक का प्रयोग करते हुए धैर्य के साथ आगे बढ़ना होगा। कार्यक्षेत्र में सीनियर और जूनियर के साथ मिलजुलकर काम करने पर ही आप काम को समय पर सही तरीके से पूरा कर पाएंगे।
सप्ताह के मध्य में धन का खर्च बढ़ेगा और घरेलू चिंताएं घेरे रहेंगी। छात्रों को मनचाही सफलता के लिए कठिन परिश्रम की दरकार रहेगी। कामकाजी महिलाओं को घर और कार्यक्षेत्र के बीच में तालमेल बिठाने में मुश्किल आ सकती है।
व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए सप्ताह के पूर्वार्ध के मुकाबले उत्तरार्ध का समय ज्यादा शुभता और लाभ लिए रहने वाला है। इस दौरान कारोबार से जुड़े फैसले या डील करना उचित रहेगा। हालांकि जोखिम भरे निवेश से आपको पूरे सप्ताह बचने की जरूरत बनी रहेगी।
पारिवारिक जीवनः मेष राशि के लोगों को नए सप्ताह में अपनी वाणी और व्यवहार पर बहुत ज्यादा नियंत्रण रखने की जरूरत है। अच्छे ढंग से बात से बातें बन सकती हैं तो गलत ढंग से बात से बात बिगड़ सकती है। प्रेम संबंध में कुछ दिक्कतें आ सकती हैं, जिसके कारण आपका मन थोड़ा खिन्न रहेगा।
स्वास्थ्य जीवनः सप्ताह के उत्तरार्ध में सेहत संबंधी दिक्कतें हो सकती हैं। अगले सात दिन खान-पान और दिनचर्या सही रखने की जरूरत है। किसी भी शारीरिक समस्या को इग्नोर न करें, वर्ना आपको अस्पताल के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। जीवनसाथी की सेहत चिंता का विषय बन सकती है। रुद्राक्ष की माला से रोज एक माला ॐ नमः शिवाय मंत्र जपें।
करियर और आर्थिक जीवनः वृषभ साप्ताहिक राशिफल 10 नवंबर से 16 नवंबर के अनुसार नया सप्ताह करियर और कारोबार के लिए शुभ है। हालांकि सेहत और संबंध के लिए थोड़ा परेशानी भरा रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत में ही आपको नौकरी या व्यवसाय के सिलसिले में लंबी या छोटी दूरी की यात्रा पर जाना पड़ सकता है। यात्रा भागदौड़ और थकान भरी हो सकती है, लेकिन यह मनचाहा लाभ दिलाएगी।
यात्रा के दौरान आपके प्रभावी लोगों के संबंध बनेंगे। आपके लाभ का प्रतिशत बढ़ेगा और आर्थिक स्थिति सुधरेगी। काम धंधे में गतिशीलता आएगी। यदि आप रोजी-रोजगार की तलाश में भटक रहे हैं तो इस सप्ताह किसी मित्र या शुभचिंतक की मदद से आपकी यह कामना पूरी हो सकती है।
पारिवारिक जीवनः वृषभ साप्ताहिक राशिफल के अनुसार संबंध की दृष्टि से वृष राशि के लोगों को इस सप्ताह सचेत रहने की जरूरत रहेगी। सप्ताह के उत्तरार्ध में भाई या बहन के साथ किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है, लेकिन ध्यान रखें कि किसी भी सूरत में मतभेद मनभेद में न बदले। कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे छात्रों का मन भटक सकता है।
संतान से जुड़ी कोई समस्या चिंतित करेगी। यदि आप किसी के साथ प्रेम संबंध में हैं तो उसमें समस्या हो सकती है। परिजन आपके प्रेम संबंध को अस्वीकार कर सकते हैं या फिर किसी तीसरे व्यक्ति की दखलंदाजी से तनाव पैदा हो सकता है। खट्टी-मीठी तकरार के साथ दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा।
स्वास्थ्य जीवनः वृषभ साप्ताहिक राशिफल के अनुसार सेहत को लेकर भी नए सप्ताह में सतर्क रहना होगा। इस सप्ताह चीटियों को आटा डालें।
ये भी पढ़ेंः
करियर और आर्थिक जीवनः मिथुन साप्ताहिक राशिफल करियर और आर्थिक जीवन के अनुसार मिथुन राशि के लोगों के लिए यह सप्ताह बेहद शुभ है। इस सप्ताह आपके लंबे समय से अटके काम पूरे होंगे।
यदि आप नौकरीपेशा व्यक्ति हैं तो किसी नये सहयोगी की मदद से आप अपने टारगेट को समय से पहले पूरा कर पाएंगे। इस सप्ताह आपको कोई बड़ा पद या फिर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल सकती है। यदि आप कारोबारी हैं तो बाजार में फंसा आपका धन आश्चर्यजनक तरीके से निकल आएगा। पार्टनरशिप में व्यवसाय करने वाले लोगों के लेन-देन के मामले सुलझेंगे।
महिला प्रोफेशनल्स को सप्ताह के उत्तरार्ध में तरक्की मिल सकती है। इस दौरान कामकाज के सिलसिले में की गई यात्राएं सुखद रहेंगी और मनोवांछित लाभ देंगी। सप्ताह के मध्य में आप सुख-सुविधा से जुड़ी चीजों पर बड़ी धनराशि खर्च कर सकते हैं। इस दौरान सत्ता-सरकार से जुड़े कार्य में मनचाही सफलता मिलेगी।
पारिवारिक जीवनः मिथुन राशि वालों के घर में इस सप्ताह मांगलिक कार्यक्रम संपन्न होंगे। प्रियजनों से मेल-मिलाप का अवसर मिलेगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में आप अपने किसी शुभचिंतक या फिर मित्र की मदद से जीवन का कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं।
अविवाहित लोगों का विवाह तय हो सकता है। हाल-फिलहाल में हुई दोस्ती प्रेम संबंध में तब्दील हो सकती है। वहीं पहले से चले आ रहे प्रेम संबंध और अधिक मजबूत होंगे। सप्ताह के उत्तरार्ध में जीवनसाथी की तरफ से कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है। बुधवार के दिन गाय को हरा चारा खिलाएं।
पारिवारिक और आर्थिक जीवनः कर्क साप्ताहिक राशिफल के अनुसार 10 नवंबर से 16 नवंबर का सप्ताह कर्क राशि वालों के लिए गुडलक लिए हुए है। सप्ताह की शुरुआत में ही आपको करियर या कारोबार से जुड़ी शुभ सूचना मिल सकती है। इस सप्ताह कर्क राशि वालों को जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में मनचाही सफलता मिलेगी, लेकिन आपको जोश में होश खोने से बचना होगा।
यदि आप समाज सेवा या राजनीति से जुड़े हैं तो आप सम्मानित हो सकते हैं। आपका पद और कद बढ़ सकता है। नौकरीपेशा लोगों के लिए पूरा सप्ताह सकारात्मक फल देने वाला है। कार्यक्षेत्र में सीनियर और जूनियर दोनों ही मेहरबान रहेंगे। सप्ताह के उत्तरार्ध में सत्ता सरकार से जुड़े किसी व्यक्ति की मदद से लंबित कार्य में गति आएगी।
पारिवारिक जीवनः कर्क साप्ताहिक राशिफल के अनुसार 10 नवंबर से 16 नवंबर का सप्ताह आपके लिए पूरी तरह से अनुकूल है। किसी भी बड़े फैसले को लेते समय आपको परिजनों का पूरा सहयोग और समर्थन मिलेगा। परिवार के किसी सदस्य की बड़ी उपलब्धि पर आपको गर्व होगा।
प्रेम संबंध की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए पूरी तरह से अनुकूल है। लव पार्टनर के साथ सुखद पल बिताने के कई अवसर मिलेंगे। आपसी विश्वास बढ़ेगा। परिजन आपके प्रेम संबध पर शादी की मुहर लगा सकते हैं। दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा। घर में धार्मिक मांगलिक कार्यक्रम संपन्न होंगे।
स्वास्थ्य जीवनः कर्क साप्ताहिक राशिफल के अनुसार इस सप्ताह आपकी सेहत अच्छी रहेगी। आपका पराक्रम बढ़ा रहेगा। वाहन सावधानी के साथ चलाएं और कोई भी बड़ा फैसला जल्दबाजी में लेने से बचें। इस हफ्ते जरूरतमंद व्यक्ति को अन्न और वस्त्र का दान करें।
ये भी पढ़ेंः
करियर और आर्थिक जीवनः सिंह साप्ताहिक राशिफल 10 नवंबर से 16 नवंबर के अनुसार इस सप्ताह इस हफ्ते अपने काम को कल पर टालने की बजाय अतिरिक्त समय देकर समय पर पूरा करने का प्रयास करना चाहिए। नौकरीपेशा लोगों को अपने सीनियर और जूनियर दोनों के साथ उलझने की बजाय मिलाजुला कर काम करने की आवश्यकता रहेगी।
सप्ताह के पूर्वार्ध में आपको अपने सेहत और करियर को लेकर जरा भी लापरवाही नहीं करना चाहिए वर्ना आपको आर्थिक और शारीरिक कष्ट झेलना पड़ सकता है। यदि आप व्यवसाय से जुड़े हैं तो आपको जोखिम भरे निवेश से बचना चाहिए वर्ना आपको नुकसान झेलना पड़ सकता है।
पारिवारिक जीवनः सिंह साप्ताहिक राशिफल के अनुसार नए सप्ताह में आलस्य और अभिमान से बचने की जरूरत है। इस सप्ताह यदि एक कदम पीछे करने पर दो कदम आगे जाने की संभावना बने तो आपको ऐसा करने से परहेज नहीं करना चाहिए।
सप्ताह के पूर्वार्ध में छोटे भाई-बहनों के साथ किसी बात को लेकर मनमुटाव रह सकता है, लेकिन सुखद पहलू यह है कि सप्ताह के उत्तरार्ध तक किसी शुभचिंतक या परिवार के वरिष्ठ सदस्य की मध्यस्थता से सारी गलतफहमियां दूर हो जाएंगी।
इस हफ्ते आपके रिश्ते एक बार फिर से पटरी पर आ जाएंगे। सप्ताह के उत्तरार्ध में आपको प्रिय चीज की प्राप्ति हो सकती है।
यदि आप किसी के सामने अपने प्रेम का इजहार करने की सोच रहे हैं तो बात बन सकती है, लेकिन ध्यान रहे किसी को प्रभावित करने के लिए दिखावा न करें वर्ना मजाक भी बन सकता है। उतार-चढ़ाव भरे समय में आपका जीवनसाथी आपका संबल बनेगा। प्रतिदिन गाय को गुड़ खिलाएं और सूर्य साधना करें।
ये भी पढ़ेंः
करियर और आर्थिक जीवनः साप्ताहिक कन्या राशिफल के अनुसार 10 नवंबर से 16 नवंबर के बीच का समय कन्या राशि के लोगों के लिए करियर और कारोबार में गुडलक लिए हुए है सप्ताह के पूर्वार्ध में सोचे हुए काम समय पर पूरे होंगे। कार्यक्षेत्र में कामकाज की तारीफ होगी।
जूनियर के साथ सीनियर भी आप पर पूरी तरह से मेहरबान रहेंगे। सप्ताह के पूर्वार्ध में आपको किसी महत्वपूर्ण मामले में मनचाही सफलता मिल सकती है। व्यवसाय से जुड़े लोगों को कारोबार में अच्छा लाभ होगा और वे बाजार में आई तेजी का लाभ उठाने में कामयाब रहेंगे। भूमि-भवन अथवा वाहन आदि के क्रय-विक्रय की कामना पूरी हो सकती है। यदि आप परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे हुए हैं तो कोई शुभ समाचार मिल सकता है। इससे मन प्रसन्न होगा।
पारिवारिक जीवनः साप्ताहिक कन्या राशिफल के अनुसार 10 नवंबर से 16 नवंबर का सप्ताह उत्तरार्ध में कन्या राशि वालों के लिए प्रतिकूल रहने वाला है। इस दौरान संबंधों को बेहतर बनाए रखने के लिए अपनों की छोटी-मोटी बात जो मनमुताबिक न हो, उसको इग्नोर करना बेहतर रहेगा।
इस दौरान आप पर पूर्व में किए गये वायदों और आश्वासनों को पूरा करने दबाव बना रहेगा। आपको छोटे-मोटे काम को पूरा करने के लिए अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है। यदि किसी बात को लेकर स्वजनों या फिर लव पार्टनर के साथ अनबन चल रही है तो उसे दूर करने के लिए आपको खुद पहल करना चाहिए और चीजों को विवाद की बजाय संवाद से सुलझाना चाहिए। दांपत्य जीवन को सुखमय बनाए रखने के लिए आपको जीवनसाथी की अपेक्षाओं की अनदेखी नहीं करनी चाहिए।
स्वास्थ्य जीवनः कन्या साप्ताहिक राशिफल के अनुसार नए सप्ताह में कन्या राशि की सेहत मिलीजुली रहने वाली है। इस सप्ताह गणेश चालीसा का पाठ करें, लाभ होगा।
ये भी पढ़ेंः
Updated on:
12 Nov 2024 11:26 am
Published on:
09 Nov 2024 04:30 pm
बड़ी खबरें
View Allराशिफल
धर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
