Jupiter Transit 2026 : गुरु गोचर 2026 में बृहस्पति कर्क राशि में प्रवेश कर बनाएंगे हंस राजयोग। जानें किन 4 राशियों (कर्क, वृष, वृश्चिक, मीन) के लिए खुलेगी तरक्की, धन और सफलता के नए रास्ते।
Guru Gochar 2026 : गुरु गोचर 2026 : 2026 ज्योतिष के हिसाब से धमाकेदार साल होने वाला है। ब्रह्मांड का सबसे शुभ और भारी-भरकम ग्रह, गुरु यानी बृहस्पति, अपनी फेवरिट राशि यानी कर्क राशि में (Cancer Jupiter Transit) कदम रखने जा रहा है। अच्छे-खासे बदलाव की उम्मीद की जा रही है, क्योंकि जब गुरु कर्क में होता है, किस्मत के दरवाजे ही खुल जाते हैं। ये वही गोचर है, जिससे सदियों से सुख और समृद्धि के हंस महापुरुष राजयोग का बनना माना गया है।
इस साल गुरु देव एक नहीं, बल्कि दो बार अपनी चाल बदलेंगे, जो कि एक दुर्लभ घटना है:
पहला: 2 जून 2026 को गुरु सीधे अपनी उच्च राशि कर्क में दाखिल होंगे। यहां उनकी ताकत पूरी तरह दोगुनी हो जाती है।
दूसरा: 31 अक्टूबर 2026 को गुरु आगे बढ़कर सिंह राशि में चले जाएंगे, जो कि सूरज की राशि है।
लेकिन असली खेल जून में शुरू होता है, जब हंस राजयोग एक्टिवेट होगा। अब सवाल आता है कि सबसे ज्यादा किसके सितारे चमकेंगे? तो ये रहे वो चार लकी राशियां, जिनके लिए 2026 कमाल कर देगा
गुरु खुद आपकी राशि में आ रहे हैं अब आपके दिन फिरने वाले हैं। करियर में तारीफें मिलेंगी, प्रमोशन के पूरे चांस हैं। पैसों की टेंशन छू-मंतर और जहां से आपको इनकम की उम्मीद भी न हो, वहीं से नए रास्ते खुलेंगे। लोग आपकी इज्जत करेंगे और आप खुद को पहले से ज्यादा शांत और खुश पाएंगे।
बिल्कुल तोहफा है ये वक्त वृष राशि के लोगों के लिए। अगर अपना बिजनेस है तो इंटरनेशनल डील तक क्लोज हो सकती है, जो सोच भी नहीं सकते थे। फैमिली आपके साथ मजबूती से खड़ी होगी, आपके बैंक अकाउंट में अच्छी खासी ग्रोथ दिखेगी। निवेश के लिए ये मौका हाथ से न जाने दें।
गुरु का गोचर आपके लिए सरप्राइज़्स और अचानक फायदे का मौका लाएगा। प्रॉपर्टी से जुड़ा पुराना झगड़ा सुलझ सकता है, अचानक से बड़ा पैसा हाथ लग सकता है। विदेश जाने का सपना है तो वीजा वगैरह की अड़चनें खत्म होंगी, रास्ता साफ मिलेगा।
गुरु आपकी राशि के स्वामी भी हैं उनका उच्च में जाना आपके लिए सोने पे सुहागा है। शेयर बाजार या निवेश की सोच रहे हैं, तो 2026 में इनाम मिल सकता है। घर में खुशखबरी का माहौल बनेगा, कोई नया सदस्य आ सकता है या मांगलिक काम हो सकते हैं। आपकी स्पिरिचुअलिटी भी गहराएगी।
ज्योतिष कहता है, जब गुरु कर्क राशि में होते हैं तो चंद्रमा के साथ गज़केसरी योग जैसा सुपर स्ट्रॉन्ग कॉम्बिनेशन देते हैं। हंस राजयोग खुद तब बनता है, जब गुरु केंद्र भाव में उच्च या अपनी राशि में हो। इस योग वाले लोग खुद किस्मत के धनी, बुद्धिमान और लंबे समय तक खुशहाल रहते हैं।
एक सीक्रेट टिप – अगर आप इनमें से किसी राशि के हैं, गुरुवार को चने की दाल डोनेट करना या माथे पर केसर का तिलक लगाना फायदे को दोगुना कर सकता है।
अस्वीकरण (Disclaimer): इस लेख में दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। यहां दी गई ज्योतिष, वास्तु या धार्मिक जानकारी मान्यताओं और विभिन्न स्रोतों पर आधारित है। हम इसकी पूर्ण सटीकता या सफलता की गारंटी नहीं देते हैं। किसी भी उपाय, सलाह या विधि को अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के प्रमाणित विशेषज्ञ या विद्वान से परामर्श अवश्य लें।
ये भी पढ़ें