धर्म/ज्योतिष

Guru Uday 2024: इस डेट पर गुरु का उदय लाएगा गोल्डन टाइम, इन राशियों की भर जाएगी तिजोरी

Guru Uday 2024 Date ज्योतिष के अनुसार हर कुछ दिनों में कोई न कोई ग्रह गोचर करता है। इन ग्रहों के राशि परिवर्तन से सभी राशियों के लोगों के जीवन में उतार-चढ़ाव आता है। साथ ही कभी ग्रह सीधी चाल चलते हैं तो कभी उल्टी चाल चलते हैं। इसके अलावा कभी ग्रह उदित होते हैं तो कभी अस्त होते हैं। ये घटना भी ग्रह गोचर जैसा असर डालती है। अब 03 जून को रात 03.21 बजे वृषभ राशि में गुरु का उदय होगा।आइये जानते हैं किन राशियों को लाभ होगा (guru gochar effect) ...

2 min read
May 18, 2024
गुरु उदय 2024 का राशिफल

इन राशियों की चमकेगी किस्मत
वृषभ राशि

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार वृषभ राशि में ही गुरु उदय 2024 (guru uday 2024 date) होना है। इसलिए इस गुरु उदय का सबसे ज्यादा लाभ वृषभ राशि के लोगों को ही मिलेगा। इस समय आप योजनाएं बनाकर काम करेंगे तो वो जरूर पूरी होंगी। आपको इनसे लाभ होगा, इस समय वृषभ राशि वालों की आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी। आपकी आय भी बढ़ेगी। साथ ही नौकरीपेशा लोगों का वेतन बढ़ सकता है। इस समय आपकी आमदनी के स्रोत बढ़ेंगे, लक्ष्य पाने के लिए खूब मेहनत करेंगे और इसमें सफलता मिलेगी। आपका वैवाहिक जीवन शानदार रहेगा। पति-पत्नी के बीच खूब प्यार बढ़ेगा, जो लोग साझेदारी में व्यापार करते हैं, उनको लाभ होगा।

कर्क राशि

गुरु का उदय कर्क राशि वालों के लिए (guru uday 2024 date) भी बेहद शुभ फल देने वाला है। इस समय कर्क राशि वालों को भाग्य का पूरा साथ मिलेगा और अटके काम पूरे होंगे। इस समय आत्मविश्वास बढ़ेगा। उत्साह से लबरेज रहेंगे, अपने सारे कामों को आराम से पूरा कर लेंगे। किसी धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। प्रतियोगी परीक्षा में हिस्सा लेने वाले छात्रों को सफलता मिलेगी। जो छात्र विदेश में पढ़ाई करना चाहते हैं, उनका सपना पूरा होगा।

सिंह राशि

सिंह राशि के व्यापारियों के लिए गुरु का उदित होना लाभकारी सिद्ध होगा। नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में शुभ फल मिलेंगे। इस समय सिंह राशि के लोगों को वेतन वृद्धि मिलेगी। इस समय प्रमोशन भी मिल सकता है। अगर आप नौकरी बदलने के बारे में सोच रहे हैं तो अब इच्छा पूरी होगी। गुरु उदय के प्रभाव से बेरोजगार लोगों को नौकरी मिल सकती है। वहीं व्यापारियों के लिए भी धन लाभ होगा। इस समय आप अपने व्यापार का विस्तार कर सकते हैं। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

Also Read
View All

अगली खबर