धर्म/ज्योतिष

Guru Vakri : इस डेट से उल्टी चाल चलेंगे गुरु, 3 राशियों का गोल्डन पीरियड होगा शुरू, सुख सौभाग्य में होगी वृद्धि

Guru Vakri 2024 : जल्द ही शुभ ग्रह बृहस्पति उल्टी चाल शुरू करने वाले हैं। इसके बाद साल 2025 की शुरुआत में फिर गुरु मार्गी होंगे। बहरहाल, वक्री गुरु का सभी राशियों पर गंभीर असर पड़ेगा। इसमें 3 राशियों के लोगों के सुख सौभाग्य में वृद्धि होगी। आइये जानते हैं कौन हैं वो लकी राशियां (Jupiter Retrograde October) ...

2 min read
Jul 16, 2024
Guru Vakri : इस डेट से उल्टी चाल चलेंगे गुरु, 3 राशियों का गोल्डन पीरियड होगा शुरू, सुख सौभाग्य में होगी वृद्धि

Guru Vakri 2024: वैदिक ज्योतिष में देवगुरु बृहस्पति को शुभ और लाभकारी ग्रह माना जाता है। सभी ग्रहों की तरह इसके वक्री, मार्गी, उदय या अस्त होने का सभी राशियों पर गहरा असर पड़ता है। ज्ञान, वैभव और मंगल कार्यों के कारक ग्रह बृहस्पति 01 मई 2024 से वृषभ राशि में विराजमान हैं और आने वाले साल यानी कि वर्ष 2025 तक इसी राशि में स्थित रहेंगे। इसके बाद गुरु मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे और सभी राशियों को प्रभावित करेंगे। इससे पहले वृषभ राशि में गुरु वक्री होकर तीन राशियों को सकारात्मक फल देंगे। इससे इन राशियों का गोल्डन पीरियड शुरू हो जाएगा। आइए जानते हैं किन राशियों को गुरु की वक्री अवस्था शुभ परिणाम देगी ।

ये भी पढ़ें

Baba Neem Karoli: हर मन्नत पूरी कर देंगे नीम करौली बाबा, यहां पढ़ें बाबा की विनय चालीसा

बृहस्पति देव कब होंगे वक्री

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ज्ञान के कारक गुरु 09 अक्टूबर 2024 को सुबह 10.01 बजे मिथुन राशि में वक्री गति में गोचर करेंगे और अगले साल यानी 04 फरवरी 2025 को दोपहर 01.46 बजे फिर मार्गी होंगे। आइये जानते हैं बृहस्पति देव की वक्री चाल किन राशियों को शुभ परिणाम देगी।

ये भी पढ़ेंः

मिथुन राशि

मिथुन राशि के लोगों के लिए गुरु ग्रह की वक्री चाल शुभ रहेगी। यह आपको जीवन के हर क्षेत्र में सकारात्मक परिणाम देंगे। वक्री गुरु के शुभ प्रभाव के कारण मिथुन राशि वालों के आय के नए स्रोत बनेंगे और अच्छी मात्रा में धन मिलने से आपके बैंक-बैलेंस में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। यह अवधि आपके खर्चों को कम कराने का काम करेगी और आपके मान-सम्मान को बढ़ाएगी। इस दौरान आप कुछ बड़े और महत्वपूर्ण फैसले लेने में सफल होंगे।

ये भी पढ़ेंः

कर्क राशि

कर्क राशि के लोगों के लिए बृहस्पति का वक्री होना शुभ रहेगा। यह हर क्षेत्र में कर्क राशि वालों को अच्छे परिणाम देगा। इस दौरान आप काम में जो भी प्रयास करेंगे, उसमें आपको सफलता मिलेगी। इस राशि के जो छात्र प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें सफलता मिलेगी। आपका मन धार्मिक कार्यों में लगेगा और आपके घर-परिवार का वातावरण खुशियों से भरा रहेगा। अगर आपका धन कहीं फंसा है तो आपको वह पैसा वापस मिल सकता है। यह लोग परिवार के साथ यादगार समय बिताएंगे।

ये भी पढ़ेंः

धनु राशि

धनु राशि वालों के लिए भी बृहस्पति की उल्टी चाल शुभ फलदायक रहेगा। गुरु की वक्री अवस्था हर कदम पर धनु राशि वालों को भाग्य का साथ दिलाएगा, जिसके चलते आपके सारे काम बिना किसी समस्या के पूरे होंगे। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। जिन लोगों का अपना व्यापार है, उनके लिए यह समय अच्छा रहेगा। करियर के क्षेत्र में आप प्रसिद्धि पाएंगे और धन से जुड़े मामलों में भी सफलता मिलेगी।

ये भी पढ़ेंः

ये भी पढ़ें

Sun Transit: कर्क राशि में सूर्य का भ्रमण 3 राशियों पर पड़ेगी भारी, अगले 30 दिन रहना होगा संभलकर

Also Read
View All

अगली खबर