लेकिन सूर्य गोचर कुंभ राशि वालों के प्रेम जीवन के लिए अनुकूल रहेगा जिससे आपको अपने प्रियजन के करीब आने के अवसर मिलेंगे। सूर्य का कर्क राशि में गोचर आपके खर्चों को बढ़ा सकता है। हालांकि विदेश यात्रा जैस सुनहरे अवसर मिल सकते हैं। अगर आप नौकरी करते हैं तो करियर के क्षेत्र में अच्छी सफलता की मिलेगी। इस समय आपको बहस या वाद-विवाद में हराना आसान नहीं होगा, लेकिन किसी भी तरह के विवाद से बचने के लिए बेकार की बहस में पड़ने से बचना होगा। जिन लोगों का अपना व्यापार है, उनके लिए सूर्य का कर्क राशि में गोचर औसत रहेगा।